![](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/c3fdc62492cd63e79f2554926d6fbef0.png)
Mac पर ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर का उपयोग शुरू करें
macOS में आपकी दृष्टि, श्रवण और बोलने से जुड़ी आवश्यकताओं का समर्थन, इत्यादि करने करने के लिए कई ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर देता है। ये फ़ीचर आपके Mac का उपयोग करना आसान बनाते हैं, चाहे आपको इनकी आवश्यकता अस्थायी रूप से हो या लगातार।
आप अपना मैक सेट करते समय या किसी भी समय ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ में ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर को चालू कर सकते हैं। अपने Mac पर Apple मेनू पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
मेरे लिए ऐक्सेसिबिलिटी सेटिंग्ज़ खोलें
![सेटिंग्ज़ विंडो डेस्कटॉप पर खुला है। एक छोटी विंडो सेटिंग्ज़ विंडो के एक हिस्से का ज़ूम किया हुआ संस्करण दिखाती है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/f6248a933061a9279412dea19ae18948.png)
दृष्टि
अपने Mac को स्क्रीन पर दिखाई देने वाला टेक्स्ट बोलने दें। या, टेक्स्ट को बड़ा करें, स्क्रीन के एक हिस्से को ज़ूम इन करें, डिस्प्ले रंग बदलें और बहुत कुछ करें।
![कैप्शन सेटिंग विंडो, बड़े टेक्स्ट उपशीर्षक का एक उदाहरण दिखाती है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/1d994631c78742e65799d8a14169edb2.png)
श्रवण
किसी ऐप से बातचीत या ऑडियो की वास्तविक समय में कैप्शनिंग प्राप्त करें, अपने मैक के साथ iPhone के लिए बने हियरिंग डिवाइस को जोड़ें, उपशीर्षक कैसे दिखें, इसे कस्टमाइज़ करें और भी बहुत कुछ।
![मेल ऐप डेस्कटॉप पर खुला है। स्क्रीन पर एक क्षैतिज रेखा और एक ऊर्ध्वाधर रेखा अंकित होती है और दो रेखाएँ ऐप में एक बटन पर प्रतिच्छेद करती हैं।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/e1893359b193371ae7f5644fe48d74cd.png)
मोबिलिटी
बोले गए कमांड, सहायक डिवाइस, ऑनस्क्रीन या भौतिक कीबोर्ड आदि का उपयोग करके अपने Mac पर नैविगेट करें और कार्य करें। आप ऐसे विकल्प भी सेट कर सकते हैं जिनके कारण कीबोर्ड, माउस और ट्रैकपैड का उपयोग करना आसान बनता हो।
मोबिलिटी के लिए macOS ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर के बारे में और जानें
![लाइव स्पीच विंडो डेस्कटॉप पर दिखाई जाती है। ऊपर, मेनू बार में लाइव स्पीच आइकॉन दिखाया गया है।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/215d799412e5d33abde75b51803e371b.png)
बोली
एक कस्टम आवाज़ बनाएँ जो आपके जैसी लगे या दर्जनों सिस्टम आवाज़ों में से एक चुनें, फिर आप जो टाइप करते हैं उसे ज़ोर से बोलने के लिए इसका उपयोग करें।
![ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट पैनल में दृष्टि फ़ीचर (जैसे कि रंग फ़िल्टर), भौतिक मोटर फ़ीचर (जैसे कि फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस) और हियरिंग फ़ीचर (जैसे कि लाइव कैप्शन (बीट)) सूचीबद्ध हैं।](https://help.apple.com/assets/65A8106E7C69B635140E606E/65A81072C0272B1FFA02DE51/hi_IN/8357444b7af696862df2e7a01a3cbeb5.png)
सामान्य
आप ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट के साथ ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर को तुरंत चालू या बंद कर सकते हैं या अपने Siri अनुरोधों को बोलने के बजाय टाइप कर सकते हैं।
macOS के सामान्य ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर के बारे में ज़्यादा जानें
Siri अक्सर आपके Mac पर ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर का उपयोग शुरू करने का सबसे आसान तरीका है।
Siri : कुछ ऐसा कहें “Turn on VoiceOver” या “Turn off Voice Control” जानें कि Siri का उपयोग कैसे करते हैं।