Mac पर ऐक्सेसिबिलिटी के लिए ज़ूम सेटिंग्ज़ बदलें
अपने Mac पर स्क्रीन पर मौजूद हर चीज़ को बड़ा करने के लिए या बस उस क्षेत्र को बड़ा करने के लिए, जहाँ पॉइंटर स्थित है, ऐक्सेसिबिलिटी की ज़ूम सेटिंग्ज़ का उपयोग करें।
ये सेटिंग्ज़ बदलने के लिए Apple मेनू > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, साइडबार में ऐक्सेसिबिलिटी पर क्लिक करें, फिर दाईं ओर ज़ूम करें पर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
मेरे लिए ऐक्सेसिबिलिटी की ज़ूम सेटिंग्ज़ खोलें
विकल्प | वर्णन |
---|---|
ज़ूम के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें | ज़ूम इन या ज़ूम आउट करने के लिए सूचीबद्ध शॉर्टकट का उपयोग करें। ज़ूम के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल करें देखें। |
ज़ूम करने के लिए ट्रैकपैड जेस्चर का उपयोग करें | इंगित किए गए ट्रैकपैड जेस्चर का उपयोग करके ज़ूम करें। ज़ूम करने के लिए टैप करें देखें। |
ज़ूम करने के लिए संशोधक की के साथ स्क्रोल जेस्चर का उपयोग करें। | ज़ूम इन या आउट करने के लिए अपने ट्रैकपैड या माउस से स्क्रोल करने के दौरान चुनी गई मॉडिफ़ायर “की” को दबाए रखें। ज़ूम करने के लिए स्क्रोल करें देखें। |
स्क्रोल जेस्चर के लिए मॉडिफ़ायर की | वह “मॉडिफ़ायर की” चुनें जिसे आप स्क्रोल करते हुए ज़ूम करने के लिए दबाए रखना चाहते हैं : कंट्रोल, ऑप्शन या कमांड। |
ज़ूम शैली | पूरी स्क्रीन (फ़ुल स्क्रीन) को, स्क्रीन के कस्टम क्षेत्र (स्प्लिट स्क्रीन) को या केवल उस क्षेत्र को ज़ूम करने का विकल्प चुनें जहाँ पॉइंटर स्थित है (पिक्चर-इन-पिक्चर)। ज़ूम क्षेत्र की शैली, आकार और स्थान बदलें देखें। |
उन्नत | चुनी गई ज़ूम शैली के लिए विकल्प निर्दिष्ट करें। |
हॉवर टेक्स्ट | किसी समर्पित विंडो में टेक्स्ट, टेक्स्ट फ़ील्ड, मेनू आइटम, बटन आदि का हाई-रिज़्योल्यूशन ज़ूम प्रदर्शित करें। हॉवर टेक्स्ट का उपयोग करें देखें। हॉवर टेक्स्ट को कस्टमाइज़ करने के लिए, जानकारी बटन विकल्प पर क्लिक करें, फिर निम्नलिखित में से कोई भी विकल्प सेट करें :
|
Touch Bar ज़ूम | यदि Mac में एक Touch Bar हो, तो स्क्रीन पर इसका एक बड़ा संस्करण दिखाएँ। देखें Touch Bar पर ज़ूम इन करें। |
नुस्ख़ा : ज़ूम को तेज़ी से चालू या बंद करने के लिए आप ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट का इस्तेमाल कर सकते हैं।