
Mac पर Keynote प्रेज़ेंटेशन को रिकॉर्ड करें
आप अपने Mac पर वॉइसओवर आख्यान वाला प्रेज़ेंटेशन रिकॉर्ड कर सकते हैं ताकि आप उसे बाद में Keynote में चला सकें या उसे वीडियो फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट कर सकें। जब आप पहले रिकॉर्ड किए गए प्रेज़ेंटेशन को आभासी रूप से डिस्ट्रीब्यूट या प्रस्तुत करना चाहते हैं, या यदि आप कोई स्लाइडशो रिकॉर्ड करना चाहते हैं ताकि आपकी अनुपस्थिति में कोई व्यक्ति उसे चला सके, तब यह विशेष रूप से उपयोगी है।
प्रेज़ेंटेशन रिकॉर्ड करें
अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।अपना प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर स्लाइड नैविगेटर में उस स्लाइड पर क्लिक करें जिससे आप शुरू करना चाहते हैं।
“चलाएँ” > “स्लाइडशो रिकॉर्ड करें” (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “चलाएँ” मेनू से) चुनें। अपनी स्क्रीन पर सबसे नीचे रिकॉर्डिंग नियंत्रणों के साथ प्रेज़ेंटर डिस्प्ले दिखाई देता है।
रिकॉर्डिंग शुरू करने से पहले प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को कस्टमाइज़ करने के लिए पॉइंटर को अपनी स्क्रीन के शीर्ष-दाएँ कोने पर मूव करें,
पर क्लिक करें, निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें, फिर ठीक पर क्लिक करें (या अपने कीबोर्ड पर Escape दबाएँ) :प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम मूव करें : उसे ड्रैग करें।
जब आप स्लाइड को ड्रैग करते हैं, तो स्लाइड के साथ उसका लेबल भी हमेशा मूव होता है। स्लाइड से स्वतंत्र रूप से लेबल स्थित करने के लिए, केवल लेबल को ड्रैग करें। एकाधिक आइटम को एक साथ ड्रैग करने के लिए कमांड-क्लिक या शिफ़्ट दबाकर क्लिक करें करके उन्हें चुनें, फिर ड्रैग करें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम का आकार बदलें : आइटम पर क्लिक करें, फिर किसीभी चयन हैंडल को ड्रैग करें।
घड़ी, टाइमर, और लेबलों का आकार हमेशा उनके केंद्रों से अनुपात के अनुसार बदला जाता है।
स्लाइड, “प्रेज़ेंटर नोट्स” फ़ील्ड, या “आगे बढ़ने के लिए तैयार” संकेतक का आकार बदलते समय उसके अनुपातों को बनाए रखने के लिए ड्रैग करते समय शिफ़्ट-की को दबाए रखें। केंद्र से आकार बदलने के लिए, ड्रैग करते समय ऑप्शन-की को दबाए रखें। केंद्र से अनुपात के अनुसार आकार बदलने के लिए, ड्रैग करते समय शिफ़्ट-की और ऑप्शन-की को दबाए रखें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम को ऑटोमैटिकली स्थित करें : “ऑटो लेआउट का उपयोग करें” बटन पर क्लिक करें। प्रेज़ेंटर डिस्प्ले का ऑप्टिमल उपयोग करने के लिए Keynote आइटम को स्थित करता है।
प्रेज़ेंटर नोट का स्वरूप बदलें : जब प्रेज़ेंटर नोट्स दिखाई दे रहे हों, पॉइंटर को प्रेज़ेंटर नोट्स फ़ील्ड पर मूव करें, फिर फ़ॉन्ट को छोटा या बड़ा करने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में स्थित फ़ॉन्ट बटन पर क्लिक करें। काले बैकग्राउंड पर सफ़ेद टेक्स्ट या सफ़ेद बैकग्राउंड पर काला टेक्स्ट दिखाने के लिए (अन्य टेक्स्ट रंग प्रभावित नहीं होते हैं) “रंग इंवर्ट करें” बटन पर क्लिक करें।
अपना प्रेज़ेंटेशन रिकॉर्ड करने के लिए
पर क्लिक करें।रिकॉर्डिंग शुरू होने से पहले टाइमर 3 से नीचे गिनती करता है।
प्रेज़ेंटेशन रिकॉर्ड करते समय निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :
अगली स्लाइड या बिल्ड पर जाएँ : दाईं तीर की दबाएँ।
एक स्लाइड पीछे जाएँ या स्लाइड पर बिल्ड रीसेट करें : बाईं तीर की दबाएँ।
अलग स्लाइड पर जाएँ : स्लाइड नेविगेटर दिखाने के लिए किसी भी संख्या को दबाएँ, स्लाइड संख्या दर्ज करें फिर “रिटर्न” दबाएँ।
कीबोर्ड शॉर्टकट की सूची खोलें या बंद करें : अपने कीबोर्ड पर प्रश्न चिह्न (?) की दबाएँ। आप अपनी प्रस्तुति नियंत्रित करने के लिए शॉर्टकट उपयोग कर सकते हैं।
माइक्रोफ़ोन को म्यूट करें : वॉइसओवर आख्यान रिकॉर्ड करना बंद करने के लिए
पर क्लिक करें। आख्यान रिकॉर्ड करना फिर से शुरू करने के लिए उस पर फिर से क्लिक करें।
रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए
पर क्लिक करें।रिकॉर्डिंग प्रीव्यू करने के लिए
पर क्लिक करें।किसी ख़ास बिंदु से चलाने के लिए प्लेबैक स्लाइडर को अपनी स्क्रीन पर सबसे नीचे उस स्थान पर ड्रैग करें जहाँ से आप शुरू करना चाहते हैं, फिर
पर क्लिक करें।रिकॉर्डिंग को संपादित करने के लिए निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :
किसी विशिष्ट स्थान से रिकॉर्ड करें : प्लेबैक स्लाइडर को अपनी स्क्रीन पर सबसे नीचे उस स्थान पर ड्रैग करें जहाँ से आप रिकॉर्डिंग शुरू करना चाहते हैं, फिर
पर क्लिक करें। रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए पॉप-अप मेनू में “रिकॉर्ड करें” चुनें।पूरी रिकॉर्डिंग डिलीट करें : अपनी स्क्रीन के सबसे निचले-दाएँ कोने में
पर क्लिक करें, फिर “साफ़ करें” चुनें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले से बाहर आने के लिए Esc दबाएँ।
आपके प्रेज़ेंटेशन के साथ रिकॉर्डिंग सहेजी जाती है जो Keynote में चलाई जा सकती है। रिकॉर्ड किए गए किसी प्रेज़ेंटेशन को वीडियो या दूसरे फ़ाइल फ़ॉर्मैट के रूप में एक्सपोर्ट करने के लिए PowerPoint या दूसरे फ़ाइल फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें देखें।
अपने Keynote प्रेज़ेंटेशन से कोई रिकॉर्डिंग हटाने के लिए “चलाएँ” > “रिकॉर्डिंग साफ़ करें” चुनें, फिर पॉप-अप मेनू में “साफ़ करें” चुनें।
Mac पर Keynote में रिकॉर्ड किया गया प्रेज़ेंटेशन चलाएँ
अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।रिकॉर्ड किया गया प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
रिकॉर्ड किए गए प्रेज़ेंटेशन को फ़ुल स्क्रीन पर चलाएँ : “चलाएँ” > “फ़ुल स्क्रीन में” चुनें।
रिकॉर्ड किया गया प्रेज़ेंटेशन विंडो में चलाएँ : “चलाएँ” > “फ़ुल स्क्रीन में” चुनें।
टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर “रिकॉर्ड किया गया स्लाइडशो चलाएँ” पर क्लिक करें।स्लाइडशो को चलाना रोकने के लिए, Esc दबाएँ।