
Mac पर Keynote में शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में नवीनतम ऐक्टिविटी देखें
आप शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में जो कुछ भी हुआ है, उस पर आसानी से अपडेट पा सकते हैं। जब आपके द्वारा आपके प्रेज़ेंटेशन में आमंत्रित कोई भी व्यक्ति निम्नलिखित में से कुछ भी करता है, तो ऐक्टिविटी सूची उसे कैप्चर करती है :
संपादित करता है, जिसमें जोड़ना, संपादित करना, आकार बदलना, मूव करना और पेस्ट करना शामिल है (लेकिन शैली बदलना शामिल नहीं है)।
टिप्पणियाँ जोड़ता है और टिप्पणियों का जवाब देता है।
पहली बार किसी शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में शामिल होता है।
प्रेज़ेंटेशन को प्रबंधित करता है जैसे इसे रीस्टोर करना या इसका पासवर्ड बदलना।
आप विभिन्न ऐक्टिविटी के बारे में सूचनाएँ भी पा सकते हैं।
शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में ऐक्टिविटी देखें
आप किसी शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन के लिए ऐक्टिविटी की सूची देख सकते हैं, ताकि आप देख सकें कि पिछली बार जब आप प्रेज़ेंटेशन पर गए थे, तब से क्या हुआ है।

अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में इनमें से एक कार्य करें :
(आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “दृश्य” मेनू से) दृश्य > “ऐक्टिविटी पेन दिखाएँ” चुनें।
यदि आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो हो सकता है आपको मोड से बाहर निकलना पड़े या साइडबार बंद करना पड़े।
टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर “सभी ऐक्टिविटी दिखाएँ” बटन पर क्लिक करें।साइडबार में परिवर्तनों की एक विस्तृत सूची दिखाई देती है। सबसे हाल के संपादन और टिप्पणियाँ पहले दिखाई देती हैं। फ़ाइल में शामिल होने या उसे प्रबंधित करने वाले लोगों से संबंधित ऐक्टिविटी नीचे सूचीबद्ध हैं।
स्क्रीन के बाईं ओर ऐक्टिविटी साइडबार में निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
अधिक विस्तृत बदलाव देखने के लिए प्रकटीकरण तीर पर क्लिक करें, जैसे कि कई भिन्न जगहों पर किसी सहभागी द्वारा किए गए संपादन।
यह दिखाने के लिए कि बदलाव कहाँ किया गया था और सभी नए अपडेट को पढ़े गए के रूप में चिह्नित करने के लिए, रेखांकित की गई ऐक्टिविटी पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : जब आप कोई शेयर किया गया प्रेज़ेंटेशन खोलते हैं, तो क्विक ऐक्टिविटी का सारांश देखने के लिए टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर नवीनतम ऐक्टिविटी के तहत हालिया अपडेट देखें। यदि पिछली बार दस्तावेज़ पर जाने के बाद कोई भी बदलाव नहीं हुआ है, तो एक संदेश आपको बताता है कि आपने सभी अपडेट देख लिए हैं।ऐक्टिविटी साइडबार को बंद करने के लिए निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
पर क्लिक करें, फिर “सभी ऐक्टिविटी छिपाएँ” बटन पर क्लिक करें।दृश्य > “ऐक्टिविटी पेन छिपाएँ” चुनें।
ऐक्टिविटी साइडबार के दाएँ किनारे को तब तक बाईं ओर खींचते रहें जब तक वह ग़ायब नहीं हो जाता।
यहाँ कुछ बातों का ध्यान रखना है :
ऐक्टिविटी सूची में आपकी अपनी ऐक्टिविटी सहित, पिछले कम-से-कम 30 दिन के भीतर प्रेज़ेंटेशन में की गईं ऐक्टिविटी शामिल होती हैं। यह केवल दूसरों की नवीनतम ऐक्टिविटी को चिह्नांकित करता है।
हाल में जोड़े गए सहभागी संपूर्ण सहयोग हिस्ट्री देख सकते हैं (कम-से-कम 30 दिन पीछे जाकर)।
सार्वजनिक प्रेज़ेंटेशन (ऐसा प्रेज़ेंटेशन जिसमें ऐक्सेस “ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसके पास लिंक है” पर सेट किया गया है और अनुमति “बदलाव कर सकता है” पर सेट की गई है) में ऐक्टिविटी सूची और सूचनाओं में “अतिथि” के रूप में चिह्नित सहभागियों ने iCloud में साइन इन नहीं किया होता है।
ऐसी कोई भी टिप्पणी जो “कोई व्यक्ति” की ओर से दर्शाई जाती है, उन सहभागियों की होती है जिन्होंने प्रेज़ेंटेशन में टिप्पणियाँ की थीं और फिर उससे बाहर आ गए थे।
प्रेज़ेंटेशन में काम कर रहे सहभागियों को देखें
आप रियल टाइम में यह देख सकते हैं कि शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में सहभागी क्या कर रहे हैं। प्रेज़ेंटेशन में प्रत्येक सहभागी एक विशिष्ट रंग के कर्सर या चिह्नांकन के रूप में दिखाई देता है जो सहभागी सूची में उसके नाम के आगे के रंग से मेल खाता है।

रियल टाइम में यह देखने के लिए कि सहभागी क्या कर रहे हैं :
अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में टूलबार में
पर क्लिक करें।निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
किसी व्यक्ति के संपादन का अनुसरण करें : सहभागी सूची में सीधे वहाँ जाने के लिए जहाँ कोई व्यक्ति प्रेज़ेंटेशन में काम कर रहा है, उस व्यक्ति के नाम पर क्लिक करें।
ऐक्टिविटी दिखाएँ या छिपाएँ (अलग-अलग रंगों के कर्सर या चयन) : सहभागी सूची के नीचे ऐक्टिविटी सेटिंग्ज़ पर क्लिक करें, फिर “सहभागी कर्सर दिखाएँ” के आगे चेकबॉक्स चुनें या उसका चयन हटाएँ। आप दृश्य > “सहभागी कर्सर दिखाएँ” या दृश्य > “सहभागी कर्सर छिपाएँ” (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित दृश्य मेनू से) भी चुन सकते हैं।
के आगे की संख्या दर्शाती है कि अन्य कितने सहभागियों (आपके अतिरिक्त) ने प्रेज़ेंटेशन खोल रखा है।
ऐक्टिविटी सूचनाओं को प्रबंधित करें
जब आप किसी शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन पर सहयोग करते हैं, तो किसी के प्रेज़ेंटेशन में शामिल होने, उसके संपादित करने या टिप्पणी करने पर आप सूचना पाने का विकल्प चुन सकते हैं।
अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में इनमें से एक कार्य करें :
(आपकी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “फ़ाइल” मेनू से) फ़ाइल > “ऐक्टिविटी सेटिंग्ज़” चुनें।
टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर ऐक्टिविटी सेटिंग्ज़ पर क्लिक करें।
यह देखने के लिए कि कब कोई जुड़ता है, संपादित करता है या टिप्पणियाँ जोड़ता है, सूचनाओं को चालू या बंद करें।
आप सहभागी कर्सर और ऐक्टिविटी रेखांकन भी दिखा या छिपा सकते हैं।
“पूर्ण” पर क्लिक करें।
यदि आपको सूचनाएँ नहीं मिल रही हैं, तो आपको Keynote ऐप के लिए सूचनाओं की अनुमति देनी पड़ सकती है। Apple मेनू 