
Mac पर Keynote के साथ iCloud Drive का उपयोग करें
जब iCloud Drive आपके डिवाइस के लिए चालू किया जाता है, तो वह आपके प्रेज़ेंटेशन को संग्रहित करता है और उन्हें समान Apple खाते से साइन इन हुए आपके कंप्यूटर, iOS डिवाइस और iPadOS डिवाइस पर अप-टू-डेट रखता है। आप हमेशा अपने प्रेज़ेंटेशन का नवीनतम संस्करण देख सकते हैं, इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आपने अंतिम बार संपादन कहाँ किए हैं।
प्रेज़ेंटेशन को निर्बाध रूप से सिंक करने के लिए iCloud Drive और निम्नलिखित न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा करने वाले डिवाइस का उपयोग करें : macOS 13, iOS 16 या iPadOS 16 या बाद का संस्करण। iPhone या iPad पर iCloud Drive में संग्रहित आइटम दस्तावेज़ प्रबंधक में दिखते हैं।
Mac या Windows डिवाइस पर समर्थित वेब ब्राउज़र का उपयोग करके Keynote प्रेज़ेंटेशन को बनाने और संपादित करने के लिए आप iCloud के लिए Keynote का भी उपयोग कर सकते हैं।
अपने Mac पर iCloud Drive सेटअप करें
अपने Mac पर Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
यदि आप अपने Apple खाते में पहले से साइन इन हैं : साइडबार के शीर्ष पर अपने नाम पर क्लिक करें।
यदि आप अपने Apple खाते में साइन इन नहीं हैं : “साइन इन करें” पर क्लिक करें, अपना Apple खाता ईमेल पता (या फ़ोन नंबर) दर्ज करें, “जारी रखें” पर क्लिक करें, फिर निर्देशों का पालन करें।
यदि आपके पास Apple खाता नहीं है : Apple खाता बनाने के लिए “साइन इन करें” पर क्लिक करें, “खाता नहीं है?” पर क्लिक करें, फिर निर्देशों का पालन करें।
महत्वपूर्ण : यदि आप अपने Apple खाते की साइन-इन जानकारी भूल जाते हैं, तो आप उसे Apple खाता वेबसाइट से रिकवर कर सकते हैं। हालाँकि आपके पास एक से अधिक Apple खाते हो सकते हैं, लेकिन यह अनुशंसित नहीं है। एक Apple खाते में साइन इन होकर की गईं ख़रीदारी को दूसरे Apple खाते में साइन इन होकर की गईं ख़रीदारी के साथ मिलाया नहीं जा सकता।
iCloud पर क्लिक करें, “iCloud पर सहेजा गया” पर जाएँ, फिर “सभी देखें” पर क्लिक करें।
Keynote चालू करें (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े), फिर पूर्ण पर क्लिक करें।
आपके Mac पर Keynote के लिए iCloud Drive बंद होने पर आपके द्वारा बनाए गए नए प्रेज़ेंटेशन या आपके द्वारा किए गए संपादन iCloud में सहेजे नहीं जाते हैं। इसी तरह, आपके डिवाइस पर या आपके अन्य कंप्यूटर पर बनाए गए नए प्रेज़ेंटेशन या उनमें किए गए संपादन आपके Mac पर Keynote में उपलब्ध नहीं होते हैं।
iCloud वेब ऐप के लिए Keynote खोलें
iCloud के लिए Keynote का उपयोग करके आपके द्वारा बनाए गए प्रेज़ेंटेशन iCloud का उपयोग करने के लिए सेटअप किए गए और समान Apple खाते से साइन इन हुए आपके Mac, iPhone और iPad पर Keynote में ऑटोमैटिकली उपलब्ध होते हैं। इसी तरह, यदि आप Keynote का उपयोग करके Mac, iPhone या iPad पर प्रेज़ेंटेशन बनाते हैं, तो प्रेज़ेंटेशन iCloud के लिए Keynote में ऑटोमैटिकली दिखाई देता है।
सुनिश्चित करें कि आप अपने Apple खाते में साइन इन हैं और आप iCloud Drive का उपयोग कर रहे हैं।
अपने Mac पर जाँच करने के लिए Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार के शीर्ष पर अपने नाम पर क्लिक करें। यदि आपको अपना नाम दिखाई नहीं देता है, तो अपने Apple खाते में साइन इन करने के लिए “साइन इन करें” पर क्लिक करें या एक Apple खाता बनाएँ।
iCloud पर क्लिक करें, iCloud Drive पर क्लिक करें, “iCloud Drive पर सिंक होने वाले ऐप्स” पर क्लिक करें, फिर सुनिश्चित करें कि Keynote को चालू किया गया है।
अपने Mac या Windows डिवाइस पर iCloud.com पर जाएँ, फिर समान Apple खाते में साइन इन करें।
Keynote पर क्लिक करें।
iCloud के लिए Keynote का उपयोग करने के बारे में अधिक जानकारी हेतु iCloud सहायता के लिए Keynote देखें।
सभी डिवाइस में प्रस्तुतियों को प्रबंधित करने के नुस्ख़े
डिवाइस पर आपकी प्रस्तुतिों को प्रबंधित करने के लिए iCloud के उपयोग के बारे में ध्यान में रखने वाली कुछ चीजें यहाँ दी गईं हैं :
इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर यदि आप प्रस्तुति को संपादित करने के बाद बंद कर देते हैं, तो आपके Mac के “खोलें” डायलॉग में प्रस्तुति थंबनेल के बगल में क्लाउड आइकॉन दिखाई देगा। अगली बार इंटरनेट से कनेक्ट करने पर, संपादित की गई स्प्रेडशीट iCloud Drive में सहेजी जाती है।
यदि आप कई कंप्यूटरों या डिवाइस पर किसी प्रस्तुति को एक साथ संपादित करते हैं और अपने संपादनों को सिंक होने का समय नहीं देते हैं, तो आपको विरोधाभास दिखाई देंगे। यदि विरोधाभास कि स्थिति उत्पन्न होती है, तो आप कोई भी या सभी संस्करणों को संरक्षित करना चुन सकते हैं। (यह सिर्फ उन प्रस्तुतियों पर लागू होता है जिन्हें अन्य के साथ शेयर न किया गया हो)।
यदि आप किसी व्यक्ति द्वारा अपने साथ शेयर की गई प्रस्तुति को डिलीट करते हैं, तो वह आपके iCloud Drive और आपके सभी डिवाइस के Keynote से डिलीट हो जाता है। आप शेयर किए गए लिंक पर फिर से क्लिक करके उस प्रस्तुति को अपने iCloud Drive में वापस जोड़ सकते हैं, जहाँ यह आपके उन सभी कंप्यूटरों और डिवाइस पर फिर से उपलब्ध हो जाता है, जिनमें iCloud चालू है।
यदि आप अपनी प्रस्तुतिों को व्यवस्थित करने के लिए फ़ोल्डरों का उपयोग करते हैं, तो आपके सभी डिवाइस पर वही फ़ोल्डर व्यवस्थापन लागू होता है।
यदि आप किसी एक डिवाइस पर प्रस्तुति में पासवर्ड जोड़ते हैं, तो उस प्रस्तुति को आपके सभी डिवाइस पर खोलने के लिए वह पासवर्ड आवश्यक होता है।