
अपने Mac पर Keynote प्रेज़ेंटेशन का पूर्वाभ्यास करें
यदि आप अपना प्रेज़ेंटेशन दिखाने के लिए बाहरी डिस्प्ले का उपयोग करने की सोचते हैं, तो आप पहले ही प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को सेटअप करने और बाहरी डिस्प्ले कनेक्ट किए बिना अपने प्रेज़ेंटेशन का पूर्वाभ्यास करने के लिए स्लाइडशो पूर्वाभ्यास मोड का उपयोग कर सकते हैं।
अपने Mac पर Keynote ऐप
पर जाएँ।अपना प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर स्लाइड नैविगेटर में उस स्लाइड पर क्लिक करें जिससे आप शुरू करना चाहते हैं।
“चलाएँ” > “स्लाइडशो का पूर्वाभ्यास करें” (अपनी स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित “चलाएँ” मेनू से) चुनें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले दिखाई देता है। प्रेज़ेंटर डिस्प्ले और वर्तमान स्लाइड के बीच स्विच करने के लिए कीबोर्ड पर X दबाएँ।
नुस्ख़ा : यदि आपके Mac से बाहरी डिस्प्ले कनेक्टेड है, तो कीबोर्ड पर ऑप्शन-X दबाकर चुनें कि किस डिस्प्ले पर पूर्वाभ्यास करना है।
प्रेज़ेंटेशन का पूर्वाभ्यास करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
अगली स्लाइड या बिल्ड पर जाएँ : दायाँ तीर की या स्पेस बार दबाएँ।
एक स्लाइड पीछे जाएँ या स्लाइड पर बिल्ड रीसेट करें : बाईं तीर की दबाएँ।
अलग स्लाइड पर जाएँ : स्लाइड नेविगेटर दिखाने के लिए किसी भी संख्या को दबाएँ, स्लाइड संख्या दर्ज करें फिर “रिटर्न” दबाएँ।
कीबोर्ड शॉर्टकट की सूची खोलें या बंद करें : अपने कीबोर्ड पर प्रश्न चिह्न (?) की दबाएँ। आप अपनी प्रस्तुति नियंत्रित करने के लिए शॉर्टकट उपयोग कर सकते हैं।
प्रेज़ेंटर नोट्स जोड़ें या देखें : प्रेज़ेंटर डिस्प्ले देखते समय प्रेज़ेंटर नोट्स फ़ील्ड पर डबल-क्लिक करें, फिर टाइपिंग शुरू करें। जब आप समाप्त कर लें तब “पूर्ण” पर क्लिक करें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को कस्टमाइज़ करने के लिए पॉइंटर को स्क्रीन के शीर्ष-दाएँ कोने पर मूव करें,
पर क्लिक करें, निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें, फिर ठीक पर क्लिक करें (या अपने कीबोर्ड पर Escape दबाएँ) :प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम मूव करें : उसे ड्रैग करें।
जब आप स्लाइड को ड्रैग करते हैं, तो स्लाइड के साथ उसका लेबल भी हमेशा मूव होता है। स्लाइड से स्वतंत्र रूप से लेबल स्थित करने के लिए, केवल लेबल को ड्रैग करें। एकाधिक आइटम को एक साथ ड्रैग करने के लिए कमांड-क्लिक या शिफ़्ट दबाकर क्लिक करें करके उन्हें चुनें, फिर ड्रैग करें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम का आकार बदलें : आइटम पर क्लिक करें, फिर किसीभी चयन हैंडल को ड्रैग करें।
घड़ी, टाइमर, और लेबलों का आकार हमेशा उनके केंद्रों से अनुपात के अनुसार बदला जाता है।
स्लाइड, “प्रेज़ेंटर नोट्स” फ़ील्ड, या “आगे बढ़ने के लिए तैयार” संकेतक का आकार बदलते समय उसके अनुपातों को बनाए रखने के लिए ड्रैग करते समय शिफ़्ट-की को दबाए रखें। केंद्र से आकार बदलने के लिए, ड्रैग करते समय ऑप्शन-की को दबाए रखें। केंद्र से अनुपात के अनुसार आकार बदलने के लिए, ड्रैग करते समय शिफ़्ट-की और ऑप्शन-की को दबाए रखें।
प्रेज़ेंटर डिस्प्ले पर आइटम को ऑटोमैटिकली स्थित करें : “ऑटो लेआउट का उपयोग करें” बटन पर क्लिक करें। प्रेज़ेंटर डिस्प्ले का ऑप्टिमल उपयोग करने के लिए Keynote आइटम को स्थित करता है।
प्रेज़ेंटर नोट का स्वरूप बदलें : जब प्रेज़ेंटर नोट्स दिखाई दे रहे हों, पॉइंटर को प्रेज़ेंटर नोट्स फ़ील्ड पर मूव करें, फिर फ़ॉन्ट को छोटा या बड़ा करने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में स्थित फ़ॉन्ट बटन पर क्लिक करें। काले बैकग्राउंड पर सफ़ेद टेक्स्ट या सफ़ेद बैकग्राउंड पर काला टेक्स्ट दिखाने के लिए (अन्य टेक्स्ट रंग प्रभावित नहीं होते हैं) “रंग इंवर्ट करें” बटन पर क्लिक करें।
पूर्वाभ्यास रोकने के लिए, Esc दबाएँ।