
अज्ञात साइन-इन प्रयासों को अस्वीकार करें
द्वि आंशिक प्रमाणीकरण को चालू किए जाने के बाद जब नए डिवाइस पर साइन-इन प्रयास होता है, तब आपको अपने अन्य विश्वसनीय डिवाइस पर सूचना मिलती है। इस सूचना में नक़्शा शामिल है जिसमें नए डिवाइस का स्थान दिखाई देता है। यह सूचना किसी भी विश्वसनीय iPhone, iPad या Mac पर दिखाई दे सकती है।
यह स्थान डिवाइस के सटीक स्थान के बजाय उस IP पते या नेटवर्क के आधार पर संभावित स्थान होता है जिसका उपयोग डिवाइस फ़िलहाल कर रहा है।
यदि आपको सूचना दिखती है कि आपके Apple खाते का उपयोग नए डिवाइस पर साइन इन करने के लिए किया जा रहा है जिसे आप नहीं पहचानते, तो साइन-इन प्रयास को ब्लॉक करने के लिए “अनुमति न दें” चुनें।
महत्वपूर्ण : आपको सूचना को ख़ारिज करने से पहले इसका स्क्रीनशॉट लेना चाहिए। संदिग्ध गतिविधि को रिकॉर्ड करें देखें।
यदि आपको लगता है कि आपका Apple खाता कंप्रोमाइज़ हो गया है, तो अपना Apple खाता सुरक्षित करें देखें और अज्ञात डिवाइस हटाएँ।