
सुरक्षा संबंधी ध्यान रखने योग्य बातें
जानकारी में बदलाव करने या उसे डिलीट करने से पहले इस बात को ध्यान में रखें :
आपके द्वारा शेयरिंग या ऐक्सेस में किए जाने वाले बदलावों पर अन्य लोगों का ध्यान जा सकता है। उस सुरक्षा-संबंधी जानकारी के लिए पूरी गाइड में इस चिह्न
की तलाश करें जिसे आपको कोई क़दम उठाने से पहले ध्यान में रखना चाहिए।आपको संदिग्ध गतिविधि को रिकॉर्ड करना चाहिए। दूसरे Apple खाते से संबंधित प्रमाण हासिल करें भी देखें।
जब आप शेयरिंग संबंध बदलते हैं, तब हो सकता है आप ऐसे टूल और जानकारी का ऐक्सेस खो दें जो आपके लिए महत्वपूर्ण हों।
अन्य कंपनियों द्वारा विकसित किए गए ऐप्स (जैसे YouTube या Instagram) की अपनी ख़ुद की सेटिंग होती हैं जिन्हें Apple नियंत्रित नहीं कर सकता है। उन ऐप्स की समीक्षा करने, प्रबंधित करने या इसकी जाँच करने के लिए कि उनमें बदलाव किए जाने पर उनके द्वारा सूचनाएँ भेजी जाती हैं या नहीं, प्रत्येक ऐप के दिशानिर्देश पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए तृतीय-पक्ष ऐप सेटिंग्ज़ देखें।