
नक़्शा ऐप में अपने स्थान की हिस्ट्री निजी रखें
नक़्शा ऐप
आपको वैयक्तिकृत सेवाएँ देने के लिए आपकी हालिया खोजों और स्थानों की जानकारी का इस्तेमाल करता है। आप कुछ फ़ीचर बंद करके, विशिष्ट स्थान हटाकर और अपनी खोज और स्थान हिस्ट्री साफ़ करके नक़्शा ऐप की अपनी जानकारी को निजी रख सकते हैं।
नोट : आपके महत्वपूर्ण स्थान और “विज़िट की गई जगहें” एंड-टू-एंड एंक्रिप्टेड होती हैं और इन्हें Apple द्वारा पढ़ा नहीं जा सकता है। Apple नक़्शा और गोपनीयता वेबसाइट देखें।

जानें कैसे : नीचे कार्य को देखने के लिए, उसके शीर्षक के पास प्लस बटन
चुनें।
“विज़िट की गई जगहें” बंद करें
जब आप नक़्शा ऐप खोलते हैं, तो आपसे “विज़िट की गई जगहें” चालू करने के लिए कहा जा सकता है। “विज़िट की गई जगहें” फ़ीचर आपको उन स्थानों पर नज़र रखने में मदद करता है, जहाँ आप जा चुके हैं, ताकि बाद में आसानी से दोबारा विज़िट कर सकें या उन्हें शेयर कर सकें। आप सेटिंग ऐप
में कभी भी फ़ीचर बंद कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण : “विज़िट की गई जगहें” उन सभी डिवाइस पर दिखाई देती हैं, जिनमें आपने समान Apple खाते से साइन इन किया है।
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।ऐप्स पर टैप करें, फिर नक़्शा पर टैप करें।
स्थान पर टैप करें, फिर “विज़िट की गई जगहें” बंद करें।
विज़िट की गई जगह हटाएँ
आप अपनी विज़िट की गई जगहों की सूची से किसी विशेष जगह को डिलीट कर सकते हैं।
अपने iPhone पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।“स्थान” पर टैप करें, फिर “विज़िट की गई जगहें” पर टैप करें।
किसी जगह के आगे,
पर टैप करें (जगह कार्ड की दाईं ओर), फिर “हटाएँ” पर टैप करें।
आपके द्वारा विज़िट की गई जगहों की हिस्ट्री साफ़ करें
आप नक़्शा ऐप से विज़िट की गई जगहों की अपनी हिस्ट्री स्थायी रूप से हटा सकते हैं। भविष्य में आप जिन जगहों पर जाएँगे, वे अभी भी आपकी हिस्ट्री में दिखाई देंगी।
अपने iPhone पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।“स्थान” पर टैप करें, फिर “विज़िट की गई जगहें” पर टैप करें।
नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “हिस्ट्री साफ़ करें” पर टैप करें।
यह बदलें कि नक़्शा ऐप आपकी विज़िट की गई जगहें कितने समय तक रखता है
जब आप नक़्शा ऐप में “विज़िट की गई जगहें” चालू करते हैं, तो आप चुनते हैं कि वे जगहें कितने समय तक रखी जाएँगी—3 महीने, 1 वर्ष या हमेशा के लिए। आप किसी भी समय अवधि बदल सकते हैं।
अपने iPhone पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।“स्थान” पर टैप करें, फिर “विज़िट की गई जगहें” पर टैप करें।
नीचे की ओर स्क्रोल करें, “भ्रमण सहेजें” पर टैप करें, फिर अवधि चुनें।
iPhone पर नक़्शा ऐप में अपनी स्थान हिस्ट्री साफ़ करें
नक़्शा ऐप
आपको नक़्शा में वैयक्तिकृत सेवाएँ देने के लिए “स्थान सेवा” से आपके महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी का इस्तेमाल करता है। आप किसी भी समय अपने महत्वपूर्ण स्थान डिलीट कर सकते हैं।
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें, फिर “स्थान सेवा” पर टैप करें।
सिस्टम सेवाएँ पर टैप करें, फिर “महत्वपूर्ण स्थान और मार्ग” पर टैप करें।
“इतिहास साफ़ करें” पर टैप करें।
यह क्रिया आपके सभी महत्वपूर्ण स्थानों को उस हर जगह से साफ़ कर देती है, जहाँ आप एक ही Apple खाते में साइन इन हैं।
iPhone या iPad पर नक़्शा ऐप में हालिया खोज साफ़ करें
नक़्शा ऐप
पर जाएँ, फिर नीचे “हालिया” तक स्क्रोल करें।निम्नलिखित में से कोई कार्य करें :
एकल आइटम डिलीट करें :
पर टैप करें, फिर “साफ़ करें” पर टैप करें।सभी हालिया डिलीट करें : “हालिया” पर टैप करें, फिर “साफ़ करें” पर टैप करें।
Mac पर नक़्शा में हालिया खोज साफ़ करें
नक़्शा ऐप
पर जाएँ, फिर साइडबार में “हालिया” तक स्क्रोल करें।हालिया के नीचे, हालिया साफ़ करें पर क्लिक करें।