
व्यक्तिगत सुरक्षा में नया क्या है
व्यक्तिगत सुरक्षा यूज़र गाइड अपडेट
यहाँ व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए कुछ नए फ़ीचर और सुधार दि गए हैं :
संसाधनों की मदद के लिए : ऐसे संगठनों से कनेक्ट करें जो सहायता कर सकें। अन्य समस्याएँ देखें।
विज़िट की गई जगहें : आप नक़्शा ऐप में अपनी स्थान गोपनीयता की सुरक्षा के लिए क़दम उठा सकते हैं। नक़्शा ऐप में अपने स्थान की हिस्ट्री निजी रखें देखें।
स्थान अलर्ट गोपनीयता : स्थान अलर्ट में नक़्शा ऐप को छिपाकर अपनी स्थान गोपनीयता की सुरक्षा करें। iPhone पर स्थान सेवा अलर्ट में नक़्शा छिपाएँ देखें।
फ़ैमिली शेयरिंग में स्थान शेयरिंग : आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह के विशिष्ट सदस्यों के साथ अपना स्थान शेयर करना रोक सकते हैं। अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में अन्य लोगों से अपना स्थान शेयर करना रोकें देखें।
iCloud पर कॉल हिस्ट्री, वीडियो संदेश और वॉइसमेल सिंक करना : अपने कॉल लॉग को निजी रखें। कॉल लॉग को डिवाइस में सिंक होने से रोकें देखें।