
अपने iPhone पर डिवाइस हब ऐक्सेस प्रबंधित करें
डिवाइस हब एक सॉफ़्टवेयर डेवलपर टूल है जिसके उपयोग से किसी को आपके डिवाइस की स्क्रीन को रिमोटली देखने या नियंत्रित करने या Xcode या Apple Configurator का उपयोग करके उस पर सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने की अनुमति मिल जाती है। यदि आपको लगता है कि किसी ने डिवाइस हब का उपयोग करके आपके डिवाइस को ऐक्सेस किया है, तो आप हालिया सत्र की समीक्षा कर सकते हैं, अपने डिवाइस को अनपेयर कर सकते हैं और सुरक्षा जाँच का उपयोग करके डेवलपर मोड बंद कर सकते हैं।
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ। गोपनीयता और सुरक्षा > सुरक्षा जाँच। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें, फिर सुरक्षा जाँच पर टैप करें।
शेयरिंग और ऐक्सेस प्रबंधित करें पर टैप करें।
डेवलपर मोड स्क्रीन पर पहुँचने तक जारी रखें या स्किप करें पर टैप करें।
निम्नलिखित में से कोई कार्य करें :
हालिया सत्र की समीक्षा करें जहाँ आपके डिवाइस को रिमोटली ऐक्सेस किया गया था : पेयर किए गए डिवाइस के बग़ल में
पर टैप करें, फिर हालिया सत्र पर टैप करें।नुस्ख़ा : आप अपने डिवाइस हब की हालिया ऐक्टिविटी भी एक्सपोर्ट कर सकते हैं। सेटिंग
> डेवलपर > पेयर किए गए कंप्यूटर पर जाएँ, पेयर किया गया Mac चुनें, फिर जानकारी को प्लेन टेक्स्ट के रूप में सहेजने के लिए एक्सपोर्ट करने के विकल्प का उपयोग करें।डिवाइस हब का उपयोग करके अपने डिवाइस से डिवाइस को अनपेयर करें : पेयर किए गए डिवाइस के बग़ल में
पर टैप करें, फिर अनपेयर करें पर टैप करें।डेवलपर मोड अक्षम करें : “डेवलपर मोड अक्षम करें” पर टैप करें।
नोट : जब आप डेवलपर मोड बंद करते हैं, तो डिवाइस हब अब आपकी स्क्रीन को रिमोटली देख नहीं सकता या नियंत्रित नहीं कर सकता है या Xcode या Apple Configurator का उपयोग करके सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल नहीं कर सकता है।