
तस्वीर ऐप में किसी व्यक्ति, स्थान या याद को कम बार दिखाएँ
आप तस्वीर ऐप को अपनी यादों, फ़ीचर्ड तस्वीरों और तस्वीर विजेट में कुछ लोगों, जगहों और दिनों को कम बार दिखाने के लिए सेट कर सकते हैं। आप अपनी सुझाई गई यादें, लोग और पालतू जानवरों को अपनी मूल सेटिंग में रीसेट कर सकते हैं।

जानें कैसे : नीचे कार्य को देखने के लिए, उसके शीर्षक के पास प्लस बटन
चुनें।
iPhone या iPad पर तस्वीर ऐप में किसी व्यक्ति को कम बार दिखाएँ
अपने iPhone या iPad पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।उस व्यक्ति की कोई तस्वीर खोलें जिसे आप कम दिखाना चाहते हैं।
पर टैप करें, फिर “इस व्यक्ति को फ़ीचर न करें” पर टैप करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े)।अगर तस्वीर में एक से अधिक व्यक्ति हैं, तो उस व्यक्ति पर टैप करें जिसे आप कम बार दिखाना चाहते हैं, फिर “अगला” पर टैप करें।
“इस व्यक्ति को कम फ़ीचर करें” या “इस व्यक्ति को कभी फ़ीचर न करें” चुनें।
“पुष्टि करें” पर टैप करें।
Mac पर तस्वीर ऐप में किसी व्यक्ति को कम बार दिखाएँ
अपने Mac पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।साइडबार में संग्रह पर क्लिक करें, फिर लोग और पालतू जानवर (या लोग) पर क्लिक करें।
किसी व्यक्ति या पालतू जानवर पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “[नाम] को फ़ीचर न करें” या “इस व्यक्ति को फ़ीचर न करें” चुनें।
आपको इस आधार पर विकल्प दिखाई देता है कि आपकी तस्वीर लाइब्रेरी में उस व्यक्ति या पालतू जानवर का नाम है या नहीं।
iPhone या iPad पर तस्वीर ऐप में अन्य कॉन्टेंट को कम बार दिखाएँ
आप फ़ीचर्ड तस्वीरों और तस्वीर ऐप द्वारा बनाई गई यादों में कुछ दिन, स्थान या लोगों को कम बार दिखा सकते हैं।
अपने iPhone या iPad पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।संग्रह पर टैप करें।
अपनी यादों के चयन में स्क्रोल करने के लिए “यादें” के नीचे बाईं ओर स्वाइप करें या उन सभी को देखने के लिए “यादें” पर टैप करें।
याद को टच और होल्ड करें, फिर “कम फ़ीचर करें” पर टैप करें।
कम बार फ़ीचर करने के लिए कोई व्यक्ति चुनें, फिर “अगला” पर टैप करें।
याद के आधार पर, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें :
इस दिन को कम दिखाएँ
इस स्थान को कम दिखाएँ
इस व्यक्ति को कम फ़ीचर करें
Mac पर तस्वीर ऐप में अन्य कॉन्टेंट को कम बार दिखाएँ
आप तस्वीर ऐप द्वारा बनाई गई यादों में कुछ दिन, स्थान या लोगों को कम बार प्रदर्शित कर सकते हैं।
अपने Mac पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।साइडबार में संग्रह पर क्लिक करें, फिर “यादें” पर क्लिक करें।
किसी याद पर कंट्रोल-क्लिक करें, कम दिखाएँ चुनें, फिर इस तरह की यादों को कम दिखाएँ पर क्लिक करें।
सुझाई गई यादें, लोग और पालतू जानवर रीसेट करें
आप सुझाई गई यादें रीसेट करके अपनी यादों को उनकी मूल सेटिंग पर वापस ला सकते हैं।
iPhone या iPad पर : सेटिंग
> ऐप्स > तस्वीर > फ़ीचर्ड कॉन्टेंट पर जाएँ, फिर “सुझाई गई यादें रीसेट करें” या “लोग और पालतू जानवर सुझाव रीसेट करें” पर टैप करें।Mac पर : तस्वीर > सेटिंग चुनें, सामान्य पर क्लिक करें, फिर “सुझाई गई यादें रीसेट करें” या “सुझाए गए लोग और पालतू जानवर रीसेट करें” पर क्लिक करें।