iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

iCloud.com पर संपर्कों को इंपोर्ट, एक्सपोर्ट और प्रिंट करें
आप एक वर्चुअल कार्ड को एक्सपोर्ट कर सकते हैं, जिसे vCard कहा जाता है। vCards में एक या अधिक संपर्कों की संपर्क जानकारी शामिल होती है। आप संपर्कों की सूची भी प्रिंट कर सकते हैं।
नोट : iCloud.com पर संपर्क' का उपयोग करने के लिए आपका किसी टैबलेट या कंप्यूटर पर होना आवश्यक है।
vCard इंपोर्ट करें
यदि vCard में एक से अधिक लोगों की संपर्क जानकारी शामिल होती है, तो प्रत्येक संपर्क एक अलग एन्ट्री बन जाता है।
icloud.com/contacts पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो)।
दाईं तरफ़ मौजूद
चुनें, फिर 'संपर्क इंपोर्ट करें' को चुनें।इंपोर्ट करने के लिए vCard का चयन करें।
इंपोर्ट किए गए vCards से “सभी संपर्क” सूची में जोड़े जाते हैं। आप संपर्कों को खींचकर किसी अन्य सूची में जोड़ सकते हैं। iCloud.com पर संपर्कों की सूचियाँ बनाएँ और प्रबंधित करें देखें।
vCard एक्सपोर्ट करें
icloud.com/contacts पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो)।
इनमें से कोई एक काम करें :
एक संपर्क एक्सपोर्ट करें: संपर्क सूची में संपर्क चुनें।
कई (लेकिन सभी नहीं) संपर्क एक्सपोर्ट करें: केवल किसी कंप्यूटर पर, कमांड (Mac कंप्यूटर पर) या कंट्रोल (Windows डिवाइस पर) दबाऍं और होल्ड करें, फिर हर उस संपर्क पर क्लिक करें जिसे आप एक्सपोर्ट करना चाहते हैं।
सभी संपर्क चुनें: सूची में सबसे ऊपर
चुनें, फिर 'सभी संपर्कों का चयन करें' चुनें।
दाईं ओर,
चुनें, फिर 'vCard एक्सपोर्ट करें' चुनें।यदि आप एकाधिक संपर्क का चयन करते हैं, तो “संपर्क” द्वारा उन सभी संपर्क को शामिल करके केवल एक vCard एक्सपोर्ट किया जाता है।
नुस्ख़ा : आप अपने सभी संपर्कों को एक vCard के रूप में एक्सपोर्ट कर सकते हैं और इसका उपयोग बैकअप के रूप में कर सकते हैं। संपर्कों की सूची में सबसे ऊपर
चुनें, 'सभी संपर्कों का चयन करें' चुनें, फिर vCard को एक्सपोर्ट करने के लिए ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
संपर्कों की सूची प्रिंट करें
icloud.com/contacts पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो)।
संपर्कों की सूची में सबसे ऊपर
चुनें, फिर 'सभी संपर्कों का चयन करें' चुनें (या यदि आप कुछ प्रिंट करना चाहते हैं, तो सभी नहीं, लेकिन एक से अधिक संपर्क चुनें)।
चुनें, फिर 'संपर्कों को प्रिंट करें' चुनें।