iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

iCloud.com पर मेल में जंक मेल प्रबंधित करें
आपके @icloud.com पते या उसके अन्य नाम ईमेल पते पर भेजे गए अधिकांश जंक मेल (स्पैम) को ऑटोमैटिकली पहचान लिया जाता है या आपके जंक फ़ोल्डर में भेज दिया जाता है। यदि आप अवांछित मेल प्राप्त करते हैं, तो आप उन्हें मैनुअली जंक के रूप में चिह्नित कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण : जंक फ़ोल्डर में मौजूद ईमेल ३० दिनों के बाद अपने आप डिलीट कर दिए जाते हैं, समय-समय पर जंक फ़ोल्डर में उन ईमेल की जांच करें जिन्हें गलती से जंक के रूप में मार्क किया गया था।
ईमेल को जंक के रूप में चिह्नित करें
अगर iCloud मेल किसी ईमेल को जंक के तौर पर चिह्नित करने में विफल रहता है, तो आप उसे अपने इनबॉक्स से जंक फ़ोल्डर में मैनुअली मूव कर सकते हैं।
icloud.com/mail पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते (यदि आवश्यक हो) में साइन इन करें।
अपनी ईमेल सूची में वह ईमेल या वे ईमेल चुनें जो आप जंक के रूप में चिह्नित करना चाहते हैं:
फ़ोन या टैबलेट पर: ईमेल सूची में सबसे ऊपर 'संपादित करें' पर टैप करें, फिर एक या इससे अधिक ईमेल के आगे
पर टैप करें।कंप्यूटर पर: ईमेल पर क्लिक करें। कई ईमेल चुनने के लिए, ईमेल पर कमांड-क्लिक करें (Mac पर) या कंट्रोल-क्लिक करें (Windows डिवाइस पर)।
'चिह्नित करें' या
चुनें, फिर 'जंक में ले जाएँ' चुनें।
उसी प्रेषक के बाद के ईमेल अपने आप जंक के रूप में मार्क किए जाते हैं।
नुस्ख़ा : यदि आप कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं, तो आप ईमेल सूची में किसी ईमेल पर अपने पॉइंटर को होल्ड भी कर सकते हैं,
पर क्लिक करें, फिर 'जंक में ले जाएँ' चुनें।
निर्धारित करें कि ईमेल जंक नहीं हैं
अगर iCloud मेल किसी ईमेल को ग़लत तरीक़े से जंक के रूप में चिह्नित करता है, तो आप उसे मैनुअली जंक फ़ोल्डर से अपने इनबॉक्स में मूव कर सकते हैं।
नोट : आपके iCloud संपर्कों के लोगों या हालिया बातचीत से प्राप्त हुए ईमेल जंक फ़ोल्डर में नहीं जाएँगे।
icloud.com/mail पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। (यदि आवश्यक हो)
मेलबॉक्स सूची में जंक फ़ोल्डर चुनें।
वह ईमेल या वे ईमेल चुनें जिन्हें आप दर्शाना चाहते हैं कि वे जंक नहीं हैं:
फ़ोन या टैबलेट पर: ईमेल सूची में सबसे ऊपर 'संपादित करें' पर टैप करें, फिर एक या इससे अधिक ईमेल के आगे
पर टैप करें।कंप्यूटर पर: ईमेल पर क्लिक करें। कई ईमेल चुनने के लिए, ईमेल पर कमांड-क्लिक करें (Mac पर) या कंट्रोल-क्लिक करें (Windows डिवाइस पर)।
'चिह्नित करें' या
चुनें, फिर 'इनबॉक्स में ले जाएँ' चुनें।
अब उसी प्रेषक से आने वाले आगामी ईमेल जंक के रूप में चिह्नित नहीं किए जाएँगे।
जंक मेलबॉक्स को खाली करना
आप जंक मेलबॉक्स के सभी ईमेल एक ही समय में डिलीट कर सकते हैं।
icloud.com/mail पर जाएँ, फिर अपने Apple खाते में साइन इन करें। (यदि आवश्यक हो)
मेलबॉक्स सूची के शीर्ष पर
चुनें।'जंक खाली करें' चुनें, फिर 'जंक खाली करें' को दोबारा चुनें।
आप जंक मेलबॉक्स में अलग-अलग ईमेल भी हटा सकते हैं। iCloud.com पर मेल में ईमेल डिलीट करें देखें।