iCloud यूज़र गाइड
-
आपका स्वागत है
-
संदेश
-
अधिक संसाधन

iCloud.com पर शेयर किए गए नोट्स डिलीट करें
यदि आप अपग्रेड किए गए नोट्स का उपयोग कर रहे हैं, तो आप नोट्स शेयर कर सकते हैं और शेयर किए गए नोट्स डिलीट कर सकते हैं।
iCloud.com पर नोट्स में, आप जिस शेयर किए गए नोट को डिलीट करना चाहते हैं, उसे चुनें।
टूलबार में
पर क्लिक करें, फिर ठीक पर क्लिक करें।
निम्न में से एक क्रिया होती है :
यदि आप ओनर हैं : जिसके साथ भी आपने नोट शेयर किया है, उनके डिवाइस से नोट हट जाता है। आप “हाल ही में डिलीट किए गए” फ़ोल्डर से अपने हाल ही में डिलीट किए गए नोट्स को रिकवर कर सकते हैं।
यदि आप प्रतिभागी हैं : नोट आपकी नोट्स सूची से हटा दिया जाता है, लेकिन ओनर की नोट्स सूची या किसी अन्य प्रतिभागी की नोट्स सूची से नहीं हटाया जाता है। नोट आपके “हाल ही के डिलीट किए गए” फ़ोल्डर में नहीं जाता है। आप ओनर द्वारा शेयर किए गए मूल लिंक पर क्लिक करके नोट को फिर से संपादित कर सकते हैं, बशर्ते नोट के ओनर ने नोट को शेयर करना बंद न किया हो।