iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

iCloud.com पर टैग और पिन के साथ अपने नोट्स व्यवस्थित करें
आप अपने नोट को वर्गीकृत और व्यवस्थित करने के लिए टैग का तेज़ और सहज तरीक़े के रूप में उपयोग कर सकते हैं। आप नोट में एक या अधिक टैग जोड़ सकते हैं जैसे #shopping और #work और आप टैग ब्राउज़र का उपयोग करके फ़ोल्डर में आसानी से अपने नोट फ़िल्टर कर सकते हैं।
कंप्यूटर पर, आप आसान पहुँच के लिए सबसे महत्वपूर्ण नोट्स को नोट्स सूची के शीर्ष पर पिन भी कर सकते हैं।
नोट में टैग जोड़ें
आप नोट में कही भी टैग टाइप कर सकते हैं। टैग एक ही शब्द होने चाहिए, लेकिन आप हायफ़न और अंडरस्कोर का उपयोग कर सकते हैं (उदाहरण के लिए, #meeting-minutes या #important_documents).
icloud.com/notes पर जाएँ, फिर (यदि ज़रूरी हो) अपने Apple खाते में साइन इन करें।
कोई नोट चुनें।
यदि आप फ़ोन या टैबलेट पर हैं और आपको नोट दिखाई नहीं देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि नोट सूची खुली है।
नंबर साइन (#) लिखें, फिर कोई शब्द लिखें—उदाहरण के लिए, #meeting या #important—या फिर सुझाए गए टैग की सूची में से चुनें। (सुझाए गए टैग तब दिखाई देते हैं यदि आपने Notes में पहले से टैग जोड़े हों।)
आपके द्वारा जोड़े गए टैग साइडबार में टैग ब्राउज़र में दिखाई देते हैं।
यदि आप किसी साझा किए गए नोट में कोई टैग जोड़ते हैं, तो वह उन अन्य प्रतिभागियों को मंद टेक्स्ट के रूप में दिखाई देता है जिनके 'टैग ब्राउज़र' में वह टैग नहीं है।
टैग वाले नोट देखें
icloud.com/notes पर जाएँ, फिर (यदि ज़रूरी हो) अपने Apple खाते में साइन इन करें।
टैग वाले नोट्स की सूची देखने के लिए, साइडबार या फ़ोल्डर सूची में टैग ब्राउज़र में टैग चुनें।
यदि आप फ़ोन या टैबलेट पर हैं और आपको फ़ोल्डर सूची नहीं दिखाई देती है, तो सुनिश्चित करें कि फ़ोल्डर सूची खुली है.
आप ऐसे नोट्स की सूची देखने के लिए कई टैग चुन सकते हैं जिनमें वे टैग मौजूद हैं।
नोट्स पिन करें
यह आवश्यक है कि नोट्स पिन करते समय आप कंप्यूटर पर हों।
icloud.com/notes पर जाएँ, फिर (यदि ज़रूरी हो) अपने Apple खाते में साइन इन करें।
आप जिस नोट को पिन करना चाहते हैं उस पर कंट्रोल-क्लिक करें (Mac पर) या राइट-क्लिक करें (Windows डिवाइस पर), फिर “नोट पिन करें” को चुनें।
आप जिस नोट को अनपिन करना चाहते हैं, उसे अनपिन करने के लिए, कंट्रोल-क्लिक करें (Mac पर) या राइट-क्लिक करें (Windows डिवाइस पर), फिर 'नोट अनपिन करें' चुनें।