iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

iCloud.com पर शेयर किए गए नोट्स संपादित करें
आप नोट शेयर कर सकते हैं और शेयर किए गए नोट संपादित कर सकते हैं। शेयर किए गए नोट के सभी सहभागी नोट में किया गया कोई भी बदलाव देख सकते हैं।
icloud.com/notes पर जाएँ, फिर (यदि ज़रूरी हो) अपने Apple खाते में साइन इन करें।
अपनी नोट सूची में नोट चुनें।
यदि आप फ़ोन या टैबलेट पर हैं और आपको नोट दिखाई नहीं देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि नोट सूची खुली है।
नुस्ख़ा : यदि आपको नोट संपादित करने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन आपने आमंत्रण स्वीकार नहीं किया है, तो आपको प्राप्त हुई लिंक चुनें फिर 'Notes में खोलें' चुनें। जब आप नोट को पहली बार खोलते हैं, तो यह iCloud.com और आपके iPhone, iPad या Mac पर आपकी नोट्स सूची में दिखाई देता है, जहाँ आपने उसी Apple खाते में साइन इन किया हुआ है।
नोट को संपादित करें।
जब कोई शेयर किए गए नोट को संपादित करता है, तब नोट शेयर करने वाले सभी लोगों को परिवर्तन दिखाई देते हैं, लेकिन कोई यह नहीं देख सकता कि वे परिवर्तन किसने किए हैं। नोट सूची में नोट के नीचे दिया समय पिछली बार का संपादित समय दिखाता है। यदि आप वर्तमान में किसी शेयर किए गए नोट को संपादित नहीं कर रहे हैं, तो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे संपादित करने पर नोट के पास पीले रंग का बिंदु दिखाई देता है।
यदि आपको किसी ऐसे ईमेल पते या फ़ोन नंबर का उपयोग करके आमंत्रित किया जा रहा है जो आपके द्वारा iCloud के लिए उपयोग करने वाले Apple खाते से संबद्ध नहीं है, तो आप प्रेषक को सही ईमेल पते या फ़ोन नंबर का उपयोग करके आमंत्रण फिर से भेजने के लिए कहें। आप उस ईमेल पते या फ़ोन नंबर को अपने Apple खाते के साथ संबद्ध करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का भी अनुसरण कर सकते हैं।