iCloud यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
-
-
- iCloud.com में साइन इन करें और इसका उपयोग करें
- होमपेज टाइल को कस्टमाइज़ करना और उपयोग करना
- Apple आमंत्रण
- Keynote
- Numbers
- Pages
-
- iCloud.com पर “तस्वीर” का अवलोकन
- अपनी तस्वीरें और वीडियो देखें
- अपनी तस्वीरें या वीडियो ढूँढें
- अपनी तस्वीरें और वीडियो छिपाएँ
- तस्वीरें अपलोड और डाउनलोड करें
- शीर्षक, कैप्शन या अन्य मेटाडेटा जोड़ें या संपादित करें
- तस्वीरें और वीडियो व्यवस्थित करें
- “पसंदीदा” में तस्वीरें और वीडियो जोड़ें
- तस्वीर का स्लाइड शो चलाएँ
- तस्वीरें और वीडियो डिलीट करें और रिकवर करें
- फ़ाइलें और जानकारी पुनः प्राप्त करना
- अपने Windows डिवाइस पर iCloud का उपयोग करें
- iCloud के साथ और सहायता पाएँ
- क़ानूनी सूचनाएँ और अभिस्वीकृतियाँ
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क

अपने परिवार के साथ iCloud+ का इस्तेमाल करें
फ़ैमिली शेयरिंग के साथ, आपके फ़ैमिली शेयरिंग समूह का हर व्यक्ति एक iCloud+ प्लान शेयर कर सकता है, जिसमें प्रीमियम फ़ीचर और आपको सिंगल सब्सक्रिप्शन के साथ ज़रूरी सारा स्टोरेज शामिल है।
iCloud+ सब्सक्रिप्शन शेयर करें
शुरू करने से पहले, यह पक्का करें कि आपने एक फ़ैमिली शेयरिंग समूह सेटअप कर लिया है। Apple सहायता लेख फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप करें देखें।
निम्न में से कोई भी कार्य करें :
अपने iPhone या iPad पर : “सेटिंग्ज़ > परिवार” पर जाएँ। सब्सक्रिप्शन पर टैप करें, iCloud+ पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर मिलने वाले निर्देशों का पालन करें।
अपने Mac पर : Apple मेन्यू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ को चुनें, फिर साइडबार में “परिवार” पर क्लिक करें। सब्सक्रिप्शन पर क्लिक करें, iCloud+ पर क्लिक करें, फिर परिवार के साथ शेयर करें पर क्लिक करें।
अगर आपको विकल्प के तौर पर परिवार दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने Apple खाते में साइन इन हैं।
iCloud+ के प्रीमियम फ़ीचर
जब आप अपने परिवार के साथ iCloud+ का इस्तेमाल करते हैं, तो आप ये काम कर सकते हैं :
50 GB, 200 GB, 2 TB, 6 TB या 12 TB स्टोरेज शेयर करें, ताकि सभी के पास अपनी तस्वीरों, दस्तावेज़ और iOS और iPadOS बैकअप के लिए पर्याप्त जगह हो।
Private Relay के ज़रिए हर किसी की Safari ब्राउज़िंग और मेरा ईमेल छिपाएँ के ज़रिए व्यक्तिगत ईमेल पतों की सुरक्षा करें।
iCloud मेल के साथ इस्तेमाल करने के लिए एक कस्टम ईमेल डोमेन जोड़ें। परिवार का हर सदस्य तीन सक्रिय ईमेल पते तक बना सकता है।
ऐप में घरेलू सुरक्षा कैमरे जोड़ने के लिए HomeKit सुरक्षित वीडियो का इस्तेमाल करें। अपनी फ़ुटेज संग्रहित करें और उसे कहीं से भी देखें।
iCloud के साथ साझा करने के अतिरिक्त तरीके
आप आगे दिए गए काम करने के लिए भी iCloud का इस्तेमाल कर सकते हैं :
तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए iCloud पर शेयर की गई तस्वीर लाइब्रेरी का उपयोग करें।
फ़ाइलें शेयर करने या दस्तावेज़ों पर सहयोग करने के लिए iCloud Drive का इस्तेमाल करें।
शेयर की गई कैलेंडर बनाऍं और परिवार के महत्वपूर्ण इवेंट जोड़ें।
शेयर की गई ख़रीदारी या कार्य सूची बनाने के लिए “रिमाइंडर” का इस्तेमाल करें।
स्थान शेयर करें ताकि आप मैप पर परिवार के सदस्यों को ढूँढ सकें और खोए हुए डिवाइस का पता लगा सकें।
नोट : सभी देशों या क्षेत्रों में सभी iCloud+ फ़ीचर उपलब्ध नहीं हैं। कुछ iCloud फ़ीचर की न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएँ होती हैं। Apple सहायता लेख iCloud के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ देखें।