
iPhone पर Keynote में प्रस्ततुतकर्ता नोट्स जोड़े और देखें
प्रेज़ेंटर नोट्स आपको उन महत्त्वपूर्ण बिंदुओं को याद करने में सहायता करता है जिनका उल्लेख आप प्रेज़ेंटेशन के दौरान करना चाहते हैं। स्लाइड पर नोट्स दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन वे आपको स्लाइड के ग्राफ़िक्स, चार्ट या स्लाइड पर मौजूद अन्य किसी भी चीज़ की जानकारी याद रखने में सहायता करते हैं।
स्लाइड में प्रेज़ेंटर नोट्स जोड़ें
अपने iPhone पर Keynote ऐप
पर जाएँ।प्रेज़ेंटेशन खोलें।
स्क्रीन के शीर्ष-दाएँ कोने में
पर टैप करें, दृश्य विकल्प पर टैप करें, फिर “प्रेज़ेंटर नोट्स दिखाएँ” पर टैप करें।स्लाइड कैनवास के नीचे प्रेज़ेंटर नोट्स दिखाई देते हैं।
स्लाइड नैविगेटर में स्लाइड चुनने के लिए उस पर टैप करें, प्रेज़ेंटर नोट्स फ़ील्ड पर टैप करें, फिर अपने नोट्स टाइप करें।
प्रेज़ेंटर के नोट्स क्षेत्र को बड़ा या छोटा करने के लिए, उसके शीर्ष किनारे पर ऊपर या नीचे की ओर स्वाइप करें। आप अपने नोट्स पर भी स्क्रोल कर सकते हैं।
नुस्ख़ा : अगर आपने Apple Creator Studio को सब्सक्राइब किया है, तो आप टूलबार में
पर टैप कर सकते हैं, फिर “नोट्स जनरेट करें” पर टैप करके स्लाइड के लिए ऑटोमैटिकली प्रेज़ेंटर नोट्स लिख सकते हैं। इस फ़ीचर के लिए iOS 26 या इसके बाद का संस्करण आवश्यक है।प्रेज़ेंटर नोट्स का फॉन्ट आकार बदलने या उस पर टेक्स्ट फ़ॉर्मैटिंग लागू करने के लिए वह टेक्स्ट चुनें, टूलबार में
पर टैप करें, फिर टेक्स्ट कंट्रोल का उपयोग करें।प्रेज़ेंटर नोट्स को दूसरी स्लाइड पर जोड़ने के लिए स्लाइड नैविगेटर में स्लाइड पर टैप करें, प्रेज़ेंटर नोट्स फ़ील्ड पर टैप करें, फिर अपने नोट्स टाइप करें।
अपने नोट्स तैयार करते समय स्लाइड को प्रीव्यू करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित
पर टैप करें। अपने प्रेज़ेंटर नोट्स पर वापस आने के लिए स्क्रीन को पिंच करें।जब आप अपने नोट्स को टाइप करना पूर्ण कर लें, तो कीबोर्ड को छिपाने के लिए “पूर्ण” बटन पर टैप करें।
स्लाइड नैविगेटर में प्रेज़ेंटर नोट्स वाली स्लाइड के थंबनेल के शीर्ष-दाएँ कोने में छोटा वर्गाकार होता है।
आप अपने प्रेज़ेंटेशन को “स्लाइडशो का पूर्वाभ्यास करें” मोड या अलग डिस्प्ले पर चलाते समय भी प्रेज़ेंटर डिस्प्ले में अपने नोट्स जोड़ सकते हैं या संपादित कर सकते हैं।
प्रेज़ेंटर नोट्स छिपाएँ
यदि आप स्लाइड कैनवास पर काम करने के लिए थोड़ी और जगह चाहते हैं, तो आप प्रेज़ेंटर नोट्स छिपा सकते हैं।
अपने iPhone पर Keynote ऐप
पर जाएँ।प्रेज़ेंटेशन खोलें,
पर टैप करें, दृश्य विकल्प पर टैप करें, फिर “प्रेज़ेंटर नोट्स छिपाएँ” पर टैप करें।
आप अपनी स्लाइड के साथ अपने प्रेज़ेंटर नोट्स भी प्रिंट कर सकते हैं। अधिक जानने के लिए प्रेज़ेंटेशन प्रिंट करें देखें।