
iPhone पर Keynote में नया क्या है
Apple Creator Studio के साथ और भी अधिक अनलॉक करें
अपने प्रोजेक्ट को प्रीमियम कॉन्टेंट और थीम के साथ बेहतर बनाएँ, नए AI फ़ीचर के साथ अपने वर्कफ़्लो को और दमदार बनाएँ और Pixelmator Pro, Final Cut Pro, Logic Pro इत्यादि का ऐक्सेस अनलॉक करें।
आपके प्रोजेक्ट के लिए प्रीमियम कॉन्टेंट
कॉन्टेंट हब का पूरा ऐक्सेस अनलॉक करें जिसमें Apple द्वारा क्यूरेट की गई विविध प्रकार की फ़ोटोग्राफ़ी, चित्रण और ग्राफ़िक्स शामिल हैं। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
कॉन्टेंट हब में विषय के आधार पर व्यवस्थित किए गए नए मीडिया के संग्रह खोजें। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
विभिन्न प्रकार की ज़रूरतों के लिए प्रीमियम थीम का क्यूरेट किया हुआ संग्रह ऐक्सेस करें। किसी थीम से प्रस्तुतीकरण बनाएँ देखें।
उन्नत इमेज निर्माण और संपादन
जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके उच्च-गुणवत्ता वाली इमेज और ग्राफ़िक एलिमेंट बनाएँ। टेक्स्ट विवरण से एक इमेज जनरेट करें* देखें।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें। टेक्स्ट विवरण की मदद से इमेज संपादित करें* देखें।
बड़ी स्क्रीन के लिए सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से इमेज गुणवत्ता अपस्केल करें। सुपर रिज़ोल्यूशन के साथ रिज़ोल्यूशन बढ़ाएँ देखें।
विज़ुअल दिलचस्पी के आधार पर ऑटो क्रॉप की मदद से मास्किंग सुझाव जनरेट करें। तस्वीर को ऑटो क्रॉप करें देखें।
सृजनशीलता के लिए प्रभावशाली AI फ़ीचर
नए या मौजूदा प्रस्तुतीकरण के लिए टेक्स्ट आउटलाइन को स्लाइड में बदलें। आउटलाइन से ऑटोमैटिकली प्रस्तुतीकरण बनाएँ** देखें।
स्लाइड कॉन्टेंट के संदर्भ के अनुसार प्रस्तुतकर्ता नोट्स ऑटोमैटिकली जनरेट करें। स्लाइड में प्रस्तुतकर्ता नोट्स जोड़ें** देखें।
अपनी स्लाइड का लेआउट, स्पेसिंग, अलाइनमेंट और टाइपोग्राफ़ी तेज़ी से साफ़ करें। स्लाइड साफ़ करें देखें।**
संस्करण हिस्ट्री
iPhone पर Keynote अक्सर अपडेट किए गए होते हैं। अपडेट संचयी होते हैं, इसलिए जब आप Keynote के सबसे हालिया संस्करण का उपयोग करते हैं, उसमें सभी नवीनतम फ़ीचर होते हैं। आप प्रत्येक रिलीज़ के साथ शामिल किए गए नए फ़ीचर नीचे देख सकते हैं।
Keynote 15.1
Keynote अब Apple Creator Studio का हिस्सा है, जो ऐप्स का संग्रह है, जिनकी मदद से आप अपनी नवोन्मेषी सोच को वीडियो, संगीत, रचनात्मक इमेजिंग इत्यादि के लिए प्रभावशाली टूल के साथ साकार कर सकते हैं। आप मुफ़्त में Apple Creator Studio का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। सब्सक्रिप्शन से Keynote में प्रीमियम कॉन्टेंट और प्रभावशाली नए इंटेलिजेंस फ़ीचर अनलॉक होते हैं। रियल टाइम में अन्य लोगों के साथ प्रस्तुतीकरण बनाने, देखने और संपादित करने और साथ ही उन्हें सहयोग देने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक नहीं है।
Apple Creator Studio सब्सक्राइबर के लिए नए फ़ीचर :
पेशेवर तरीक़े से डिज़ाइन की गईं थीम के नए विशिष्ट संग्रह के साथ अपना काम अलग दिखाएँ।
एकदम नए कॉन्टेंट हब में अपने प्रस्तुतीकरण के लिए उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें, ग्राफ़िक्स, चित्रण इत्यादि एक्सप्लोर करें।
कॉन्टेंट हब में विशेषज्ञों द्वारा क्यूरेट किए गए नए कॉन्टेंट के संग्रहों की मदद से तेज़ी से प्रेरणा पाएँ।
प्रभावशाली जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके सीधे अपने प्रस्तुतीकरण में आकर्षक इमेज और ग्राफ़िक्स बनाएँ।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें या शैली ऐडजस्ट करें।
सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से मौजूदा इमेज और ग्राफ़िक्स की स्पष्टता और विवरण बढ़ाएँ।
अपनी इमेज की बढ़िया फ़्रेमिंग के लिए ऑटो क्रॉप की मदद से सुझाव जनरेट करें।
नए या मौजूदा प्रस्तुतीकरण के लिए टेक्स्ट आउटलाइन को स्लाइड के पहले ड्राफ़्ट में बदलें (बीटा)।
अपने प्रस्तुतीकरण के संदर्भ के अनुसार प्रस्तुतकर्ता नोट्स ऑटोमैटिकली जनरेट करें (बीटा)।
अपनी स्लाइड का लेआउट, स्पेसिंग, अलाइनमेंट और टाइपोग्राफ़ी तेज़ी से साफ़ करें (बीटा)।
बड़े iCloud सहयोग के साथ अधिक मीडिया वाले प्रस्तुतीकरणों पर एक साथ काम करें जिसका अधिकतम फ़ाइल आकार 4GB है।
ऑप्टिमल अनुभव के लिए iOS 26 और इसके बाद के संस्करण पर Apple Creator Studio की पूरी फ़ंक्शनैलिटी उपलब्ध है। Apple Creator Studio के सब्सक्रिप्शन के लिए Apple खाता और इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। Apple Creator Studio के कुछ फ़ीचर के लिए ऐसा डिवाइस आवश्यक है जिसमें Apple Intelligence सक्षम है। Apple Creator Studio इंटेलिजेंस फ़ीचर के लिए पूरी सिस्टम आवश्यकताएँ और उपयोग सीमा पानी हैं, तो Apple Creator Studio का परिचय देखें।
अतिरिक्त नए फ़ीचर :
Liquid Glass के साथ अपने प्रस्तुतीकरणों पर काम करने का नया, अधिक प्रवाही तरीक़ा अनुभव करें।
समर्थित डिस्प्ले पर HDR का इस्तेमाल करके टेक्स्ट और अन्य ऑब्जेक्ट को अधिक ब्राइटनेस और जीवंत रंग के साथ प्रदर्शित करें।
संपादन करने योग्य नई आकृतियों के साथ अपने काम को अपनी पहचान दें।
Keynote 14.4
लेखन टूल की मदद से सीधे अपने प्रस्तुतीकरण में टेक्स्ट संपादन करें (Apple Intelligence आवश्यक)।
प्रस्तुतीकरणों को शॉर्टकट की मदद से अन्य फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें।
Freeform* की मदद से कॉपी और पेस्ट सुधारा गया।
Keynote 14.3
लेखन टूल की मदद से अपने प्रस्तुतीकरण के लिए टेक्स्ट को प्रूफ़रीड करें, दोबारा लिखें, सारांश दें और लिखें।
इमेज प्लेग्राउंड की मदद से अपने प्रस्तुतीकरण के लिए मज़ेदार, असली इमेज बनाएँ।
Siri आपके प्रस्तुतीकरण में मौजूद कॉन्टेंट से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए ChatGPT का उपयोग कर सकती है।
Keynote 14.2
अपनी स्लाइड को हाथों का उपयोग किए बिना डबल-टैप जेस्चर की मदद से Apple Watch मॉडल पर आगे बढ़ाएँ। (watchOS 11 आवश्यक)
HDR इमेज और फ़िल्मों को समर्थित डिवाइस पर अधिक डाइनैमिक रेंज में देखें।*
आसानी से नया प्रस्तुतीकरण बनाने या हालिया प्रस्तुतीकरण ढूँढ़ने के लिए नए दस्तावेज़ ब्राउज़र का उपयोग करें।
अतिरिक्त बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार।
Keynote 14.1
इस अपडेट में बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार शामिल हैं।
Keynote 14.0
डायनैमिक रंग, मिनिमलिस्ट लाइट और मिनिमलिस्ट डार्क थीम के साथ अपनी स्लाइड में एक नया रूप जोड़ें।
जब कोई व्यक्ति पहली बार सहयोगी प्रस्तुतीकरण में शामिल होता है, तो सुव्यवस्थित इन-ऐप सूचनाएँ आपको सूचित करती हैं।
iPhone या iPad पर ली गईं HEIC तस्वीरें जोड़ते समय फ़ाइल फ़ॉर्मैट और पूर्ण गुणवत्ता को सुरक्षित रखें।
Microsoft PowerPoint फ़ाइलों को इंपोर्ट और एक्सपोर्ट करते समय स्लाइड ट्रांज़िशन के लिए बेहतर संगतता।
अतिरिक्त स्थिरता और प्रदर्शन में सुधार।
Keynote 13.2
3D ऑब्जेक्ट के USDZ फ़ॉर्मैट में होते हुए अपने प्रस्तुतीकरणों को नया आयाम दें।
USDZ फ़ाइल के भीतर एंबेडेड ऐ चलाएँ या कई स्लाइड पर 3D ऑब्जेक्ट को ऐनिमेट करने के लिए Magic Move का उपयोग करें।
स्टिकर जोड़कर अपने प्रस्तुतीकरणों को अधिक अभिव्यंजक बनाएँ।*
आपके टाइप करने के साथ-साथ इनलाइन प्रिडिक्शन देखें।
FaceTime कॉल में होते हुए दूसरों को प्रस्तुतीकरण पर सहयोग देना आसानी से शुरू करें।
Spotlight की मदद से Keynote ढूँढते समय सुझाए गए प्रस्तुतीकरण ढूँढें और खोलें।
दस्तावेज़ों को खोलने या इंपोर्ट करने के लिए उन्हें अपनी होम स्क्रीन पर Keynote आइकॉन पर ड्रैग करें।
नई डायनैमिक थीम और लाइव वीडियो स्लाइड लेआउट के साथ अपने प्रस्तुतीकरणों मोशन जोड़ें।
अब अपने प्रस्तुतीकरणों को iPhone और iPad पर ProRes फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें।
Microsoft Office फ़ाइल से इंपोर्ट किए गए चार्ट पर से बाहरी बॉर्डर हटाएँ।
Keynote 13.1
अपने प्रस्तुतीकरणों में स्केलेबल वेक्टर ग्राफ़िक (SVG) जोड़ें और किसी भी आकार में उनकी विज़ुअल गुणवत्ता को बनाए रखें।
इंपोर्ट की गईं SVG इमेज को अलग-अलग भागों में तोड़ें और भविष्य में उनका उपयोग करने के लिए उन्हें अपनी आकृति लाइब्रेरी में सहेजें।
FaceTime कॉल में Keynote शेयर करते समय अपनी स्लाइडशो विंडो पर आसानी से स्विच करें।
स्टैक बार, कॉलम और एरिया चार्ट में पूर्णयोग सारांश लेबल दिखाएँ।
Keynote 13.0
अपने प्रस्तुतीकरण की एक कॉपी को सीधे शेयर मेनू से एक अलग फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें और भेजें।
मेल मर्ज और सहयोग ऐक्टिविटी के लिए सुधार और बग फ़िक्स शामिल रहते हैं।
Keynote 12.2
सहयोगात्मक प्रस्तुतीकरणों में प्रत्येक व्यक्ति की हालिया ऐक्टिविटी के बारे में अप-टू-डेट रहें और दूसरों के जुड़ने, टिप्पणी देने और बदलाव करने पर सूचनाएँ पाएँ।
संदेश में अपने प्रस्तुतीकरण के बारे में अपडेट आसानी से शेयर करें और देखें। सीधे सहयोगात्मक प्रस्तुतीकरण से संदेश भेजें या FaceTime कॉल शुरू करें।
नाटकीय प्रभाव के लिए अपना ख़ुद का लाइव वीडियो बैकग्राउंड चुनें या इमेज के विषय को तेज़ी से अलग करें।
रंगों, रेखाएँ और संख्या फ़ॉर्मैट के लिए शैली चार्ट और उनके अतिरिक्त नियंत्रण।
PDF प्रिंट और एक्सपोर्ट करने के लिए अतिरिक्त विकल्प।
Keynote 12.1
संक्षिप्त समूह में सभी स्लाइड को स्किप या अनस्किप करें।
Keynote 12.0
स्लाइड को 400 प्रतिशत के अधिकतम ज़ूम स्तर तक बड़ा करें।
फ़ॉन्ट आकार को अधिकतम दो दशमलव स्थानों तक अधिक सटीकता से संपादित करें।
Keynote 11.2
ख़ुद को सीधे अपनी स्लाइड पर दिखाने के लिए अपने iPhone या iPad के कैमरा का उपयोग करें।
सहभागियों को बारी-बारी से ख़ुद के डिवाइस से शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण को नियंत्रित करने दें।
आपके डेटा की समानताएँ और असमानताएँ आसानी से दिखाने के लिए रडार चार्ट की मदद से एक ही बार में एकाधिक चरों को देखकर उनकी तुलना करें।
नए स्लाइडशो नियंत्रण प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत करते समय स्लाइड नैविगेटर, कीबोर्ड शॉर्टकट, लाइव वीडियो सोर्स या बहु-प्रस्तुतक्रता नियंत्रणों को आसानी से ऐक्सेस प्रदान करते हैं।
iPhone पर ऐप्स के बीच टेक्स्ट, इमेज और अन्य आइटम को कॉपी करने के लिए ड्रैग और ड्रॉप करें।
लचीला सहयोग सहभागियों को शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण में दूसरों को जोड़ने देता है।*
त्वरित अनुवाद आपको कुल 11 भाषाओं में चुने गए टेक्स्ट का अनुवाद करने और उसे अपने प्रस्तुतीकरण में टैप करके जोड़ने देता है।*
ऑडियो ग्राफ़ पिच बदलकर अलग-अलग मानों को दर्शाने वाला ऑडियो टोन बजाकर चार्ट को दृष्टि दोष वाले लोगों के लिए ऐक्सेस योग्य बनाता है।
Keynote 11.1
स्कूलवर्क ऐप का उपयोग करके Keynote में ऐक्टिविटी असाइन करने वाले शिक्षक अब बिताया गया समय जैसी विद्यार्थी की प्रगति देख सकते हैं।
Keynote 11.0
ऑब्जेक्ट के रूप और स्थान को ऐडजस्ट करने के लिए “इंस्पेक्टर व्यवस्थित करें” में नए संपादन नियंत्रणों का उपयोग करें।
टेक्स्ट आकार, रिक्ति, टेबल आकार, इत्यादि के लिए सटीक मान दर्ज करने हेतु ऑनस्क्रीन कीपैड का उपयोग करें।
ऑब्जेक्ट या टेबल सेल पर टैप करके उन्हें चयन में जोड़ें या उन्हें ड्रैग करके उन्हें चयन से हटाएँ।
प्रस्तुतीकरणों को हमेशा संपादन दृश्य में खोलने के लिए “अधिक” > सेटिंग्ज़ > संपादन में एक नया विकल्प।
टेबल सेल, टेक्स्ट ऑब्जेक्ट और आकृतियों में फ़ोन नंबर लिंक जोड़ें।
iPhone पर Keynote 15.1 के लिए iOS 18 या बाद का संस्करण आवश्यक है। App store में Keynote उपलब्ध है और उसे डाउनलोड करने के लिए Apple खाता आवश्यक है। फ़ीचर परिवर्तन के अधीन हैं और हो सकता है कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट ऐक्सेस आवश्यक हो। अतिरिक्त शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं।