
iPhone पर Keynote थीम बनाएँ और प्रबंधित करें
यदि आप प्रेज़ेंटेशन के स्लाइड लेआउट जोड़ते हैं या संपादित करते हैं, तो आप उन बदलावों को थीम के रूप में सहेज सकते हैं ताकि उनका उपयोग अन्य स्लाइडशो में दोबारा किया जा सके। स्वयं के टेम्पलेट बनाना, अपने मौजूदा थीम में कंपनी के लोगो को जोड़ने जितना आसान है या तो फिर आपके द्वारा पूरी तरह से नई थीम डिज़ाइन किया जा सकता है। स्लाइड लेआउट बनाने और संपादित करने के बारे में अधिक जानने के लिए स्लाइड लेआउट जोड़ें और संपादित करें देखें।
आप थीम चयनकर्ता में अपनी कस्टम थीम जोड़ सकते हैं, इन्हें दूसरों के साथ शेयर करने के लिए फ़ाइल के रूप सहेज सकते हैं और इनका इस्तेमाल अपने Mac, iPhone या iPad पर Keynote में कर सकते हैं। आप अपने iPhone पर जो कस्टम थीम बनाते हैं उन्हें थीम चयनकर्ता की मेरे थीम श्रेणी में समूहबद्ध किया जाता है और आपके सभी डिवाइस पर शेयर किया जाता है।
प्रेज़ेंटेशन को थीम के रूप में सहेजें
यदि आप अपने सभी डिवाइस पर समान Apple खाते से साइन इन हैं और iCloud Drive चालू है, तो जब आप कोई कस्टम थीम सहेजते हैं, यह आपके सभी डिवाइस पर उपलब्ध होती है (लेकिन iCloud के लिए Keynote में नहीं)।
स्लाइड लेआउट में किए जाने वाले बदलावों को ही नई थीम में सहेजा जाता है।
पर टैप करें, “एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, फिर Keynote थीम पर टैप करें।विकल्प पर टैप करें :
थीम चयनकर्ता से जोड़ें : आपका टेम्पलेट, थीम चयनकर्ता के “मेरी थीम” श्रेणी में दिखाई देगा।
थीम भेंजे : चुनें कि आप अपनी थीम कहाँ भेजना चाहते हैं या इसे फ़ाइल में सहेजना चाहते हैं।
यदि आप अपनी कस्टम थीम को थीम चयनकर्ता में जोड़ते हैं, तो आप अब भी इसे बाद में शेयर कर सकते हैं। थीम चयनकर्ता में थीम थंबनेल को टच और होल्ड करें, अपनी उंगली उठाएँ, फिर शेयर करें पर टैप करें। यदि शेयर करें विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो आपको अपने डिवाइस पर थीम डाउनलोड करने की आवश्यकता होगी।
अपने डिवाइस पर अन्य सोर्स से थीम इंस्टॉल करें
आप Keynote में थीम चयनकर्ता से थीम जोड़ने के बाद अटैचमेंट के रूप में प्राप्त हुआ कस्टम थीम इंस्टॉल कर सकते हैं।
नोट : जब आपने थीम बनाया था (और समान Apple खाहै से iCloud Drive का उपयोग कर रहे हों) तब यदि आप “थीम चयनकर्ता में जोड़ें” चुनते हैं, तो आपके सभी डिवाइस में थीम पहले ही इंस्टॉल हो जाता है और थीम चयनकर्ता के “मेरे थीम” श्रेणी में उपलब्ध होता हैं।
अपने डिवाइस पर इन सोर्स से टेम्पलेट इंस्टॉल करने के लिए निम्नलिखित कार्य करें :
AirDrop : सुनिश्चित करें कि AirDrop चालू है। AirDrop संदेश दिखाई देने पर “स्वीकार करें” पर टैप करें, फिर “जोड़ें” पर टैप करें।
ईमेल : Mail में अटैचमेंट पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर टैप करें। स्क्रीन पर सबसे नीचे
पर टैप करें, “Keynote में खोलें” पर टैप करें, फिर “जोड़ें” पर टैप करें।iCloud: Keynote खोलें, और यदि कोई प्रेज़ेंटेशन पहले से खुला है तो अपने सभी प्रेज़ेंटेशन देखने के लिए प्रेज़ेंटेशन पर या स्क्रीन के शीर्ष पर
पर टैप करें। स्क्रीन के सबसे निचले हिस्से पर “ब्राउज़ करें” पर टैप करके स्थान सूची देखें, फिर वांछित जगह पर उसे इंस्टॉल करने के लिए टैप करें (iCloud Drive, या “मेरे iPhone पर”)। थीम पर टैप करें, फिर “जोड़ें” टैप करें।
कस्टम थीम को संपादित करें
अपने iPhone पर Keynote ऐप
पर जाएँ।दस्तावेज़ प्रबंधक में “थीम चुनें” पर टैप करें, फिर उस कस्टम थीम पर टैप करें जिसे आप संपादित करना चाहते हैं।
यदि कोई प्रेज़ेंटेशन खुला है, तो दस्तावेज़ प्रबंधक पर जाने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में
पर टैप करें।थीम चयनकर्ता में “मेरी थीम” श्रेणी में कस्टम थीम दिखाई देती हैं। यदि वहाँ दिखाई न देने वाली कस्टम थीम का आप उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको पहले कस्टम थीम को इंस्टॉल करना होगा (ऊपर दिए गए निर्देश देखें)।
अपने बदलाव करें,
पर टैप करें, “एक्सपोर्ट करें” पर टैप करें, फिर Keynote थीम पर टैप करें।विकल्प पर टैप करें :
थीम चयनकर्ता से जोड़ें : आपका टेम्पलेट, थीम चयनकर्ता के “मेरी थीम” श्रेणी में दिखाई देगा।
थीम भेंजे : चुनें कि आप अपनी थीम कहाँ भेजना चाहते हैं या इसे फ़ाइल में सहेजना चाहते हैं।
संपादित थीम एक नए संस्करण के रूप में सहेजी जाती है। आप नए संस्करण का नाम बदल सकते हैं और जिन्हें नहीं रखना चाहते हैं, उन्हें डिलीट कर सकते हैं।
कस्टम थीम का नाम बदलें
यदि आप अपने सभी डिवाइस पर समान Apple खाते में साइन इन हैं और iCloud Drive चालू है, तो किसी कस्टम थीम का नाम बदलने से इसका नाम आपके सभी डिवाइस पर बदल जाता है।
अपने iPhone पर Keynote ऐप
पर जाएँ।यदि प्रेज़ेंटेशन पहले से खुला है, तो अपने सभी प्रेज़ेंटेशन को देखने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में स्थित
पर टैप करें।थीम चयनकर्ता खोलने के लिए “थीम चुनें” पर टैप करें।
स्क्रीन के शीर्ष के नज़दीक “मेरे थीम” श्रेणी पर टैप करें (दाईं ओर अंतिम श्रेणी)।
थीम थंबनेल को टच और होल्ड करें, अपनी उँगली उठाएँ, फिर “नाम बदलें” पर टैप करें।
नया नाम टाइप करें।
वर्तमान नाम त्वरित डिलीट करने के लिए टेक्स्ट फ़ील्ड के “x” पर टैप करें।
थीम चयनकर्ता पर वापस आने के लिए “वापस जाएँ” पर टैप करें।
कस्टम थीम को डिलीट करें
यदि आप अपने सभी डिवाइस पर समान Apple खाते से साइन इन हैं और iCloud Drive चालू है, तो किसी कस्टम थीम को डिलीट करने से यह आपके सभी डिवाइस से डिलीट हो जाता है।
अपने iPhone पर Keynote ऐप
पर जाएँ।यदि प्रेज़ेंटेशन पहले से खुला है, तो अपने सभी प्रेज़ेंटेशन को देखने के लिए शीर्ष-बाएँ कोने में स्थित
पर टैप करें।थीम चयनकर्ता खोलने के लिए “थीम चुनें” पर टैप करें।
स्क्रीन के शीर्ष के नज़दीक “मेरे थीम” श्रेणी पर टैप करें (दाईं ओर अंतिम श्रेणी)।
थीम थंबनेल को टच और होल्ड करें, अपनी उँगली उठाएँ, फिर “डिलीट करें” पर टैप करें।
पुष्टि करने के लिए "डिलीट करें" पर टैप करें या "रद्द करें" पर टैप करें।