iPad के लिए Keynote यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
- नया क्या है
-
- Keynote का उपयोग शुरू करें
- इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय
- प्रेज़ेंटेशन बनाएँ
- अपने प्रेज़ेंटेशन में नैविगेट करने का तरीक़ा चुनें
- प्रस्तुति खोलें
- प्रेज़ेंटेशन सहेजें और उसे नाम दें
- प्रस्तुति ढूँढें
- प्रस्तुति प्रिंट करें
- टूलबार को कस्टमाइज़ करें
- ऐप्स के बीच टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट कॉपी करें
- मूलभूत टचस्क्रीन जेस्चर
- Keynote के साथ Apple Pencil का उपयोग करें
- VoiceOver का उपयोग करके प्रेज़ेंटेशन बनाएँ
- Keynote गोपनीयता और ऐनालिटिक्स सेटिंग बदलें
-
- प्रेज़ेंटेशन भेजें
- सहयोग का परिचय
- अन्य लोगों को सहयोग के लिए आमंत्रित करें
- शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन पर सहयोग करें
- शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन में नवीनतम ऐक्टिविटी देखें
- शेयर किए गए प्रेज़ेंटेशन की सेटिंग्ज़ बदलें
- प्रेज़ेंटेशन की शेयरिंग रोकें
- शेयर्ड फ़ोल्डर और सहयोग
- सहयोग करने के लिए Box का उपयोग करें
- ऐनिमेटेड GIF बनाएँ
- किसी ब्लॉग में अपना प्रेज़ेंटेशन को पोस्ट करें
- कॉपीराइट

iPad पर Keynote प्रेज़ेंटेशन का पूर्वाभ्यास करें
यदि आप अपनी प्रस्तुति दिखाने के लिए बाहरी डिस्प्ले उपयोग करने की सोचते हैं तो आप अग्रिम रूप से प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को सेटअप करने के लिए और बाहरी डिस्प्ले कनेक्ट किए बगैर अपनी प्रस्तुति का पूर्वाभ्यास करने के लिए, स्लाइडशो पूर्वाभ्यास मोड का उपयोग कर सकते हैं।
नोट : यदि आपका डिवाइस पहले से बाहरी डिस्प्ले से कनेक्ट किया हुआ है तो पूर्वाभ्यास और प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को संशोधित करने के लिए केवल प्रेज़ेंटेशन चलाएँ।
अपने iPad पर Keynote ऐप
पर जाएँ।अपना प्रेज़ेंटेशन खोलें, फिर स्लाइड नैविगेटर में उस स्लाइड पर टैप करें जिससे आप शुरू करना चाहते हैं।
पर टैप करें फिर “स्लाइडशो का पूर्वाभ्यास करें” पर टैप करें।प्रेज़ेंटर डिस्प्ले को कस्टमाइज़ करने के विकल्प देखने के लिए,
पर टैप करें, फिर वांछित लेआउट विकल्प (वर्तमान स्लाइड, अगली स्लाइड, प्रेज़ेंटर नोट्स या इनका संयोजन) पर टैप करें।प्रेज़ेंटेशन का पूर्वाभ्यास करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
घड़ी और टाइमर के बीच स्विच करें : डिस्प्ले के शीर्ष पर स्थित “घड़ी” या “टाइमर” पर टैप करें। पहली स्लाइड दर्शाने के बाद प्रेज़ेंटेशन आगे बढ़ाने हेतु आपके द्वारा पहली बार टैप या स्वाइप किए जाने पर टाइमर शुरू होता है।
अगली स्लाइड पर जाएँ : टैप करें या बाईं ओर स्वाइप करें।
किसी स्लाइड पर वापस जाएँ : बाईं ओर स्वाइप करें।
अलग स्लाइड पर जाएँ : स्लाइड नेविगेटर दिखाने के लिए डिस्प्ले के ऊपर बाईं ओर स्लाइड नंबर सूचक पर टैप करें, फिर उस स्लाइड पर जाने के लिए स्लाइड थंबनेल पर टैप करें।
प्रेज़ेंटर नोट्स जोड़ें या देखें : नोट्स फ़ील्ड पर डबल-टैप करें, फिर टाइपिंग शुरू करें। जब आप समाप्त कर लें तब “पूर्ण” पर टैप करें।
अपनी प्रस्तुति के साथ-साथ स्लाइड पर आरेख बनाने का पूर्वाभ्यास करें :
पर टैप करें, रंग पर टैप करें, फिर स्लाइड पर अपनी उँगली से आरेख बनाएँ। जब आप समाप्त कर लें तब “पूर्ण” पर टैप करें। आप पिछली कार्रवाई को पूर्ववत् करने के लिए
पर टैप कर सकते हैं। (अपनी हाल की सभी कार्रवाईयाँ पूर्ववत् करने के लिए कई बार टैप करें।)
पूर्वाभ्यास बंद करने के लिए स्लाइड पर पिंच करें या
पर टैप करें।