iPad के लिए Keynote यूज़र गाइड
- आपका स्वागत है
- नया क्या है
-
- Keynote का उपयोग शुरू करें
- इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय
- प्रस्तुतीकरण बनाएँ
- अपने प्रस्तुतीकरण में नैविगेट करने का तरीक़ा चुनें
- प्रस्तुति खोलें
- प्रस्तुतीकरण सहेजें और उसे नाम दें
- प्रस्तुति ढूँढें
- प्रस्तुति प्रिंट करें
- ऐप्स के बीच टेक्स्ट और ऑब्जेक्ट कॉपी करें
- मूलभूत टचस्क्रीन जेस्चर
- Keynote के साथ Apple Pencil का उपयोग करें
- VoiceOver का उपयोग करके प्रस्तुतीकरण बनाएँ
- Keynote गोपनीयता और ऐनालिटिक्स सेटिंग बदलें
-
- स्लाइड जोड़ें या डिलीट करें
- प्रस्तुतकर्ता नोट जोड़ें और देखें
- स्लाइड का आकार बदलें
- स्लाइड बैकग्राउंड बदलें
- स्लाइड के चारों ओर बॉर्डर जोड़ें
- टेक्स्ट प्लेसहोल्डर दिखाएँ या छिपाएँ
- स्लाइड संख्याएँ दिखाएँ या छिपाएँ
- स्लाइड लेआउट लागू करें
- स्लाइड लेआउट जोड़ें और उन्हें संपादित करें
- थीम बदलें
- स्लाइड साफ़ करें
-
- प्रस्तुतीकरण भेजें
- सहयोग का परिचय
- अन्य लोगों को सहयोग के लिए आमंत्रित करें
- शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण पर सहयोग करें
- शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण में नवीनतम ऐक्टिविटी देखें
- शेयर किए गए प्रस्तुतीकरण की सेटिंग्ज़ बदलें
- प्रस्तुतीकरण की शेयरिंग रोकें
- शेयर्ड फ़ोल्डर और सहयोग
- सहयोग करने के लिए Box का उपयोग करें
- ऐनिमेटेड GIF बनाएँ
- किसी ब्लॉग में अपना प्रस्तुतीकरण को पोस्ट करें
- कॉपीराइट

iPad पर Keynote में बिल्ड का क्रम और समय बदलें
आप किसी स्लाइड के एनिमेट किए गए सभी ऑब्जेक्ट के लिए बिल्ड के प्रदर्शित होने का क्रम बदल सकते हैं और यह निर्दिष्ट कर सकते हैं कि वे एक-दूसरे के बाद कब प्रदर्शित होंगी (उदाहरण के लिए, वे एक साथ या एक-एक करके)।
आपके पास बिल्ड को क्रमित करने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए, आप एक ऑब्जेक्ट की सभी बिल्ड को किसी दूसरे ऑब्जेक्ट की बिल्ड के आरंभ होने से पहले चला सकते हैं। या आप बिल्ड के बीच में स्थान छोड़ सकते हैं, ताकि एक ऑब्जेक्ट की बिल्ड किसी दूसरे ऑब्जेक्ट की बिल्ड के साथ बारी-बारी से प्रदर्शित हों।
अपने iPad पर Keynote ऐप
पर जाएँ।दो या उससे अधिक बिल्ड ऐनिमेशन वाला प्रस्तुतीकरण खोलें।
स्लाइड नेविगेटर में उन बिल्ड वाली स्लाइड को टैप करके चुनें जिन्हें आप रीऑर्डर करना चाहते हैं।
स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित
पर टैप करें, फिर “ऐनिमेट करें” पर टैप करें।स्क्रीन के शीर्ष पर स्थित
पर टैप करें।बिल्ड का क्रम बदलने के लिए बिल्ड को टच और होल्ड करें, फिर इसे नए स्थान पर ड्रैग करें।

बिल्ड का समय बदलने के लिए इस पर टैप करें, फिर बिल्ड शूरू करें के नीचे विकल्प पर टैप करें।
ट्रांज़िशन के बाद : स्लाइड ट्रांज़िशन के बाद बिल्ड चलती है। बिल्ड चलने से पहले गुज़रने वाला समय सेट करने के लिए विलंब के आगे
या घटाएँ बटन पर टैप करें।टैप करने पर : बिल्ड आपके टैप करने पर चलती है। यदि आप “टैप करने पर” चलने के लिए कई बिल्ड सेट करते हैं, तो पहली बिल्ड पहले टैप पर चलती है, दूसरी बिल्ड दूसरे टैप पर चलती है और यह क्रम इसी तरह आगे बढ़ता है।
पिछले के साथ : बिल्ड अपने पहले वाली बिल्ड के समान समय पर चलती है। संलग्न बिल्ड के समान समय पर चलने में सक्षम न होने पर यह विकल्प उपलब्ध नहीं होता है।
पिछले के बाद : पिछली बिल्ड के समाप्त होने पर बिल्ड चलती है। बिल्ड चलने से पहले गुज़रने वाला समय सेट करने के लिए विलंब के आगे
या घटाएँ बटन पर टैप करें।
बिल्ड के लिए केवल प्रासंगिक विकल्प ही प्रदर्शित होते हैं। उदाहरण के लिए, “ट्रांज़िशन के बाद” केवल पहली बिल्ड के लिए प्रदर्शित होता है।
ऐनिमेशन का प्रीव्यू देखने के लिए, प्रीव्यू पर क्लिक करें।
पर टैप करें।
एक ही बार में एक से अधिक बिल्ड संपादित करने के लिए, बिल्ड क्रम सूची के शीर्ष-बाएँ कोने में “चुनें” पर टैप करें। एक से अधिक बिल्ड चुनने के लिए उन पर टैप करें, फिर उनका समय बदलें।