
Apple Vision Pro डिवाइस के लिए MDM प्रतिबंध
आप मोबाइल डिवाइस प्रबंधन (MDM) समाधान में नामांकित Apple Vision Pro के लिए टीवी रिमोट प्रतिबंध सेट कर सकते हैं। नीचे सूचीबद्ध सभी प्रतिबंधों के लिए डिफ़ॉल्ट स्थिति चालू है जब तक कि प्रतिबंध फ़ंक्शनैलिटी कॉलम में “डिफ़ॉल्ट बंद है” शब्द नहीं हैं।
नोट : सभी MDM समाधान में सभी प्रतिबंध उपलब्ध नहीं हैं और उनके पास किसी भी प्रतिबंध के लिए डिफ़ॉल्ट स्थिति को बदलने की क्षमता है। अपने डिवाइस के लिए MDM प्रतिबंध की उपलब्धता के बारे में अधिक जानने के लिए, अपने MDM विक्रेता के दस्तावेज़ देखें।
सेट किया जा रहा है | न्यूनतम समर्थित ऑपरेटिंग सिस्टम | पर्यवेक्षित | प्रतिबंध फ़ंक्शनलिटी | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Allow default browser modification | visionOS 2.2 | नहीं | डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र प्राथमिकता संशोधन को रोकता है। डिफ़ॉल्ट ब्राउज़र प्राथमिकता सेट करने के लिए MDM सेटिंग्ज़ कमांड तब भी काम करता है जब इसे लागू किया जाता है। | ||||||||
Use of cameras | visionOS 2.0 | नहीं | कैमरे निष्क्रिय होते हैं और कैमरा का आइकॉन होम स्क्रीन से हट जाता है। यूज़र फ़ोटोग्राफ़ या वीडियो नहीं ले सकते। | ||||||||
Install apps | visionOS 2.0 | हाँ | App Store निष्क्रिय हो जाता है और इसका आइकॉन होम स्क्रीन से हट जाता है। यूज़र ऐप्स या अपडेट इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं। MDM ऐप कमांड का इस्तेमाल अभी भी किया जा सकता है। नोट : यदि नैटिव visionOS सिस्टम ऐप्स हट जाते हैं, तो उन्हें फिर इंस्टॉल किया जा सकता है। | ||||||||
Install apps using App Store | visionOS 2.0 | हाँ | App Store निष्क्रिय हो जाता है और इसका आइकॉन होम स्क्रीन से हट जाता है। यूज़र ऐप्स या अपडेट इंस्टॉल नहीं कर सकते हैं। MDM ऐप कमांड का इस्तेमाल अभी भी किया जा सकता है। | ||||||||
Modify account settings | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र नए खाते नहीं बना सकते या अपना यूज़रनेम, पासवर्ड या अपने खाते से जुड़ी अन्य सेटिंग्ज़ को नहीं बदल सकते। | ||||||||
Force on-device-only dictation | visionOS 2.0 | नहीं | डिक्टेट किए गए कॉन्टेंट को प्रोसेसिंग के लिए Siri सर्वर को भेजे जाने से रोकता है। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Modify device name | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र सेटिंग्ज़ > सामान्य > बारे में दिखाए अनुसार डिवाइस के नाम में बदलाव नहीं कर सकते। | ||||||||
Siri | visionOS 2.0 | नहीं | Siri का उपयोग नहीं किया जा सकता। | ||||||||
Modify biometric authentication | visionOS 2.0 (Optic ID) | हाँ | यूज़र मौजूदा बायोमैट्रिक सूचना शामिल नहीं कर सकते और हटा नहीं सकते। | ||||||||
Install a configuration profile | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र द्वारा सेटिंग्ज़ में कॉन्फ़िगरेशन प्रोफ़ाइल मैनुअली इंस्टॉल नहीं किए जा सकते। | ||||||||
iCloud Private Relay | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र को iCloud प्राइवेट रिले को चालू करने से रोकता है। | ||||||||
Managed pasteboard | visionOS 2.0 | नहीं | लागू प्रबंधित ओपन इन प्रतिबंधों का पालन करके किसी ऐसे ऐप से कॉन्टेंट को पेस्ट करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में सहायता करता है जो ओपन इन प्रबंधन का उपयोग कर रहा है। प्रबंधित पेस्टबोर्ड के साथ काम करने वाले Apple ऐप्स में शामिल हैं कैलेंडर, फ़ाइल्स, मेल और नोट्स। तृतीय-पक्ष ऐप्स प्रबंधित है, इस आधार पर उन्हें नियंत्रित किया जाता है। यदि यूज़र कॉन्टेंट को वहाँ पेस्ट करता है जहाँ इसकी अनुमति नहीं दी गई है, तो संगठन के नाम के साथ “पेस्ट करने की अनुमति नहीं है” की सूचना दिखाई देती है (जिसे सेटिंग्ज़ कमांड का उपयोग करके बदला जा सकता है)। जब इस प्रतिबंध का उपयोग किया जाता है और कॉन्टेंट प्रबंधित सीमा को पार करता है, तो ऐप्स भी पेस्टबोर्ड से आइटम का अनुरोध नहीं कर सकते हैं। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Allow personalized ads delivered by Apple | visionOS 2.0 | नहीं | Apple विज्ञापन प्लैटफ़ॉर्म द्वारा वैयक्तिकृत विज्ञापनों को डिलीवर करने के लिए यूज़र के डेटा का उपयोग नहीं किया जाएगा। | ||||||||
Allow network drive connections | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र फ़ाइल ऐप में नेटवर्क ड्राइव से कनेक्ट नहीं कर सकते। | ||||||||
Share passwords over AirDrop | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र AirDrop पर अपना पासवर्ड शेयर नहीं कर सकते। | ||||||||
Unmanaged apps to read managed contacts | visionOS 2.0 | नहीं | अप्रबंधित ऐप्स संपर्कों को प्रबंधित खातों से पढ़ सकते हैं, भले ही अप्रबंधित ऐप्स को प्रबंधित गंतव्यों को पढ़ने से रोका गया हो। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Managed Apps to edit unmanaged contacts | visionOS 2.0 | नहीं | प्रबंधित ऐप्स संपर्कों को अप्रबंधित खातों में संपादित कर सकते हैं, भले ही प्रबंधित ऐप्स को अप्रबंधित गंतव्यों को संपादित करने से रोका गया हो। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Password AutoFill | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र ऑटोफ़िल पासवर्ड का उपयोग नहीं कर सकते और iCloud Keychain या तृतीय-पक्ष पासवर्ड प्रबंधक से संग्रहित पासवर्ड चुनने के लिए कोई भी संकेत नहीं दिखता है। | ||||||||
Turn on “Set Automatically” in Date and Time settings | visionOS 2.0 | हाँ | ऑटोमैटिकली सेट करें चालू है और यूज़र इसे बंद नहीं कर सकते। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Modify restrictions or Screen Time settings | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र iOS 11.4.1 या पहले के संस्करणों के लिए अपने डिवाइस पर ख़ुद के प्रतिबंध सेट नहीं कर सकते। यूज़र iOS 12 और बाद के संस्करणों के लिए अपने डिवाइस पर ख़ुद की स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ सेट नहीं कर सकते। | ||||||||
Remove system apps | iOS 11 iPadOS 13.1 visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र इंस्टॉल किए हुए नैटिव Apple ऐप्स को नहीं हटा सकते हैं। | ||||||||
Add VPN configurations | iOS 11 iPadOS 13.1 visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र और तृतीय पक्ष ऐप्स को VPN कॉन्फ़िगरेशन को बना नहीं सकते और जोड़ नहीं सकते। | ||||||||
Require biometric authentication for AutoFill | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र को पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड की जानकारी ऑटोमैटिकली भरने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणन या पासकोड से प्रमाणित करना आवश्यक है। डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Use biometric authentication to unlock device | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र को डिवाइस को अनलॉक करने के लिए पासकोड का उपयोग करना होगा। | ||||||||
वाई-फ़ाई पेलोड द्वारा इंस्टॉल किए गए वाई-फ़ाई नेटवर्क से ही जुड़ें | visionOS 2.0 | हाँ | ऐसे डिवाइस जिनमें यह प्रतिबंध है, वे वाई-फ़ाई पेलोड में शामिल केवल वाई-फ़ाई नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। डिफ़ॉल्ट बंद है। महत्वपूर्ण : यदि वाई-फ़ाई नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो डिवाइस को प्रबंधित नहीं किया जा सकता। | ||||||||
Modify diagnostic settings | visionOS 2.0 | हाँ | डायग्नॉस्टिक डेटा सेटिंग्ज़ में फेर-बदल करने की अनुमति नहीं होती। | ||||||||
Modify Notifications settings | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र किसी भी अधिसूचना सेटिंग्ज़ के कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव नहीं कर सकते। | ||||||||
Modify passcode or password | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र पासकोड या पासवर्ड में बदलाव नहीं कर सकते। | ||||||||
iCloud Photos | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र अपनी iCloud तस्वीर का उपयोग नहीं कर सकते। | ||||||||
Trust new proprietary in-house app developers | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र नए प्रोप्राइटरी इन-हाउस ऐप डेवलपर को भरोसेमंद होने के लिए अनुमति नहीं दे सकते हैं, इससे उन डेवलपर को ऐप्स लॉन्च करने से रोका जाता है। | ||||||||
Treat AirDrop as unmanaged destination | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र प्रबंधित ऐप से एक विकल्प के रूप में AirDrop को देख सकते हैं। इस प्रतिबंध के सक्षम होने पर इसके काम करने के लिए, आपको “अप्रबंधित गंतव्यों में प्रबंधित सोर्स से दस्तावेजों की अनुमति दें” विकल्प को निष्क्रिय करना होगा।
डिफ़ॉल्ट बंद है। | ||||||||
Managed App’s stored data in iCloud | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र iCloud में प्रबंधित ऐप्स के डेटा को संग्रहित नहीं कर सकते। | ||||||||
Handoff | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र अपने Apple डिवाइस के साथ Handoff का उपयोग नहीं कर सकते। | ||||||||
Erase All Content and Settings | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र अपने डिवाइस को नहीं मिटा सकते और इसे फ़ैक्ट्री डिफ़ॉल्ट में रीस्टोर नहीं करते। | ||||||||
iCloud Keychain | visionOS 2.0 | नहीं | iCloud Keychain का उपयोग नहीं किया जा सकता। | ||||||||
AirDrop | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र AirDrop का उपयोग नहीं कर सकते। | ||||||||
Documents from managed sources appear in unmanaged destinations | visionOS 2.0 | नहीं | प्रबंधित संसाधनों से निर्मित या डाउनलोड किए हुए दस्तावेज़ों को अप्रबंधित गंतव्यों में नहीं खोला जा सकता।
| ||||||||
Documents from unmanaged sources appear in managed destinations | visionOS 2.0 | नहीं | अप्रबंधित संसाधनों से निर्मित या डाउनलोड किए हुए दस्तावेज़ों को प्रबंधित गंतव्यों में नहीं खोला जा सकता।
| ||||||||
Send diagnostic and usage data to Apple | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र डायग्नॉस्टिक सूचना Apple को भेजने का विकल्प नहीं चुन सकते। | ||||||||
iCloud Documents and Data | visionOS 2.0 | हाँ | दस्तावेज और डेटा को iCloud में नहीं जोड़ा जाता। | ||||||||
iCloud Backup | visionOS 2.0 | नहीं | डिवाइस का बैकअप नहीं लिया जा सकता है। | ||||||||
FaceTime | visionOS 2.0 | हाँ | यूज़र FaceTime ऑडियो या वीडियो कॉल न कर सकते हैं और न ही प्राप्त कर सकते हैं। | ||||||||
Screenshots and screen recordings | visionOS 2.0 | नहीं | यूज़र स्क्रीनशॉट या स्क्रीन की रिकॉर्डिंग को नहीं सहेज सकते। | ||||||||
Safari AutoFill | visionOS 2.0 | हाँ | Safari इस बात का पता नहीं रखता कि यूज़र वेब फ़ॉर्म में क्या दर्ज करते हैं। | ||||||||
Users accept untrusted TLS certificates | visionOS 1.1 | नहीं | यूज़र से यह नहीं पूछा जाता है कि वे विश्वसनीय सर्टिफ़िकेट चाहते हैं या नहीं जिन्हें सत्यापित किया जा सकता है। ये सेटिंग्ज़ Safari, मेल, संपर्क और कैलेंडर पर लागू होते हैं। जब यह विकल्प चालू होता है, तब विश्वसनीय रूट सर्टिफ़िकेट वाले सर्टिफ़िकेट बिना संकेत के स्वीकृत किए जाते हैं। स्वीकृत रूट CA देखने के लिए Apple सहायता आलेख iOS 18, iPadOS 18, macOS 15, tvOS 18, visionOS 2 और watchOS 11 में उपलब्ध भरोसेमंद रूट सर्टिफ़िकेट की सूची देखें। |