
Mac पर VoiceOver यूटिलिटी में VoiceOver विज़ुअल सेटिंग्ज़ (कर्सर टैब) बदलें
VoiceOver कर्सर के लिए विकल्प सेट करने हैं, तो VoiceOver यूटिलिटी में विज़ुअल श्रेणी के कर्सर टैब का उपयोग करें।
VoiceOver यूटिलिटी खोलने के लिए, VoiceOver चालू करना है, तो कमांड-F5 और फिर VO-Fn-F8 दबाएँ।
विज़ुअल में अलग-अलग टैब को नैविगेट करने के लिए “विज़ुअल” सुनने के बाद लेफ़्ट ऐरो-की या राइट ऐरो-की तब तक दबाएँ जब तक आपको वह सेटिंग सुनाई न दे जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, जैसे कि कर्सर।
मेरे लिए VoiceOver यूटिलिटी खोलें
नोट : VO VoiceOver संशोधक को दर्शाता है जिसे आप VoiceOver कमांड दर्ज करने के लिए अतिरिक्त कीज़ के साथ दबा सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से आप कंट्रोल और ऑप्शन को एक साथ या केवल कैप्स लॉक को दबा सकते हैं।
विकल्प | वर्णन |
|---|---|
VoiceOver कर्सर दिखाएँ | VoiceOver कर्सर दिखाएँ। VoiceOver कर्सर एक काले बाह्यरेखित बॉक्स के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। |
VoiceOver कर्सर का आवर्धन | स्लाइडर को “छोटा” या “बड़ा” की ओर ड्रैग करके VoiceOver कर्सर का आकार घटाएँ या बढ़ाएँ। |
टेक्स्ट पढ़ते समय, इसके अनुसार VoiceOver कर्सर को मूव करें | यह चुनें कि आपके पढ़ने के दौरान VoiceOver कर्सर किस प्रकार मूव हो : वाक्य या शब्द। |
इस गाइड को ब्रेल रेडी फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें : BRF (अंग्रेज़ी)