Mac पर VoiceOver यूटिलिटी में VoiceOver वर्बोसिटी सेटिंग (कोडिंग टैब) बदलें
अपने कोड संपादक में VoiceOver द्वारा कोड और डिबगिंग जानकारी की घोषणा के तरीक़े को कस्टमाइज़ करने के लिए VoiceOver यूटिलिटी में “वर्बोसिटी” श्रेणी के “कोडिंग” टैब का इस्तेमाल करें।
VoiceOver यूटिलिटी खोलने के लिए, VoiceOver चालू करना है, तो कमांड-F5 और फिर VO-Fn-F8 दबाएँ।
वर्बोसिटी में अलग-अलग टैब को नैविगेट करने के लिए “वर्बोसिटी” सुनने के बाद लेफ़्ट ऐरो-की या राइट ऐरो-की तब तक दबाएँ जब तक आपको वह सेटिंग सुनाई न दे जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, जैसे कि कोडिंग।
मेरे लिए VoiceOver यूटिलिटी खोलें
नोट : VO VoiceOver मॉडिफ़ायर को दर्शाता है जिसे आप VoiceOver कमांड दर्ज करने के लिए अतिरिक्त कीज़ के साथ दबा सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से आप कंट्रोल और ऑप्शन को एक साथ या केवल कैप्स लॉक को दबा सकते हैं।
विकल्प | वर्णन |
|---|---|
लाइन नंबर की घोषणा करें | हमेशा, कभी नहीं या कूदते समय चुनें। |
एरर होने पर | “टोन चलाएँ”, “टेक्स्ट बोलें” या “कुछ नहीं करें” चुनें। |
चेतावनी मिलने पर | “टोन चलाएँ”, “टेक्स्ट बोलें” या “कुछ नहीं करें” चुनें। |
ब्रेकपॉइंट मिलने पर | “टोन चलाएँ”, “टेक्स्ट बोलें” या “कुछ नहीं करें” चुनें। |
प्रोग्राम काउंटर आने पर | “टोन चलाएँ”, “टेक्स्ट बोलें” या “कुछ नहीं करें” चुनें। |
इस गाइड को ब्रेल रेडी फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें : BRF (अंग्रेज़ी)