इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा
![](https://help.apple.com/assets/59D1B206680CE205240B6B82/59D1B207680CE205240B6B89/hi_IN/a7b42570fd1687e04b8d2fbdbb958ea9.png)
विज़ुअल श्रेणी का कर्सर पैन
VoiceOver यूटिलिटी में विज़ुअल श्रेणी के कर्सर पैन का उपयोग VoiceOver कर्सर के विकल्प सेट करने के लिए करें।
VoiceOver यूटिलिटी खोलने के लिए, VoiceOver चालू करने हेतु कमांड-F5 दबाएँ और फिर VO-F8.
मेरे लिए VoiceOver युटिलिटी खोलें
नोट : VO VoiceOver संशोधक को निरूपित करता है।
VoiceOver कर्सर दिखाएँ | VoiceOver कर्सर दिखाएँ (पूर्वनिर्धारित सेटिंग)। VoiceOver कर्सर एक काले बाह्यरेखित बॉक्स के रूप में स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है। |
VoiceOver कर्सर का आवर्धन | स्लाइड को छोटा या बड़ा की ओर ड्रैग करके VoiceOver कर्सर का आकार घटाएँ या बढ़ाएँ। |
टेक्स्ट पढ़ते समय, इसके अनुसार VoiceOver कर्सर खिसकाएँ | पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर चुनें कि आप पढ़ने के दौरान VoiceOver कर्सर किस प्रकार खिसके : वाक्य या शब्द। |