Mac के लिए Numbers यूज़र गाइड
- स्वागत है
- नया क्या है
-
- Numbers का उपयोग शुरू करें
- इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय
- स्प्रेडशीट बनाएँ
- स्प्रेडशीट खोलें या बंद करें
- टेम्पलेट वैयक्तिक बनाएँ
- शीट उपयोग करें
- परिवर्तनों को पहले जैसा करें या फिर करें
- अपनी स्प्रेडशीट सहेजें
- स्प्रेडशीट ढूँढें
- स्प्रेडशीट डिलीट करें
- स्प्रेडशीट को प्रिंट करें
- शीट बैकग्राउंड बदलें
- Numbers के लिए Touch Bar
- Numbers गोपनीयता और ऐनालिटिक्स सेटिंग बदलें
-
- Numbers के साथ iCloud का उपयोग करें
- Excel या टेक्स्ट फ़ाइल इंपोर्ट करें
- Excel या किसी दूसरे फ़ाइल फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें
- स्प्रेडशीट फ़ाइल आकार घटाएँ
- बड़ी स्प्रेडशीट को पैकेज फ़ाइल के रूप में सहेजें
- स्प्रेडशीट का पिछला संस्करण रीस्टोर करें
- स्प्रेडशीट को मूव करें
- स्प्रेडशीट को लॉक करें
- स्प्रेडशीट को पासवर्ड से संरक्षित करें
- कस्टम टेम्पलेट बनाएँ और प्रबंधित करें
- कॉपीराइट

Numbers में शेयर्ड फ़ोल्डर और सहयोग
यदि आप कोई ऐसा फ़ोल्डर शेयर करते हैं जिसमें Numbers स्प्रेडशीट है, जिन्हें इस फ़ोल्डर को देखने की अनुमति है, वे सभी इस फ़ोल्डर के अंदर के स्प्रेडशीट को खोल सकते हैं।
महत्वपूर्ण : शेयर किए गए फ़ोल्डर बनाने, देखने और उनमें सहयोग देने के लिए आपको एक ऐसे डिवाइस की आवश्यकता है जो इन न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा करता है : macOS 13, iOS 16, iPadOS 16 या बाद का संस्करण।
शेयर किए गए फ़ोल्डर स्प्रेडशीट पर सहयोग करने के लिए ध्यान में रखने लायक कुछ बातें यहाँ दी गई हैं :
यदि आप किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में स्प्रेडशीट पर सहयोग करने के लिए लोगों को आमंत्रित करना चाहते हैं, तो सहभागियों को स्प्रेडशीट में जोड़ने के बजाय आपको पूरे फ़ोल्डर की सेटिंग्ज़ बदलनी होंगी।
यदि आप किसी शेयर न किए गए स्प्रेडशीट को किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो ये स्प्रेडशीट उन सभी के साथ शेयर हो जाता है जो भी इस फ़ोल्डर को खोल सकते हैं।
यदि आप किसी शेयर की गई स्प्रेडशीट को किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो केवल वे लोग स्प्रेडशीट खोल सकते हैं जो इस फ़ोल्डर को खोल सकते हैं।
आप जिस स्प्रेडशीट पर कार्य कर रहे हैं, यदि वह किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर के भीतर है, तो जिस किसी के पास उस स्प्रेडशीट को खोलने की लिंक हो, उसके पास उस पूरे फ़ोल्डर का ऐक्सेस होना चाहिए।
यदि आप पूरे शेयर किए गए फ़ोल्डर की सेटिंग्ज़ को बदले बिना उसके भीतर स्थित किसी एकल स्प्रेडशीट का शेयर किया जाना रोकना चाहते हैं, तो आप उस फ़ाइल को किसी शेयर न किए गए फ़ोल्डर में मूव कर सकते हैं।
यदि आप किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर की शेयरिंग बंद करते हैं या उसे डिलीट करते हैं, तो अन्य यूज़र इस फ़ोल्डर में मौजूद फ़ाइलों को नहीं देख पाएँगे।
यदि कोई सहभागी शेयर किए गए फ़ोल्डर को डिलीट करता है, तो यह केवल उस यूज़र के डिवाइस से डिलीट होता है (जब तक कि आप उस फ़ोल्डर के ओनर न हों)।
यदि (संपादित करने की अनुमति वाला) कोई सहभागी किसी शेयर किए गए फ़ोल्डर के भीतर स्थित कोई स्प्रेडशीट डिलीट करता है, तो यह हर किसी के डिवाइस से डिलीट हो जाती है।
नोट : ओनर डिलीट की गई स्प्रेडशीट को iCloud.com पर रिकवर कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए iCloud यूज़र गाइड देखें।
फ़ोल्डर शेयर करने के बारे में अधिक जानने के लिए, macOS यूज़र गाइड देखें।