Apple Fitness+ में वर्कआउट और ध्यान ढूँढें
Apple Fitness+ आपको आपके लिए उपयुक्त वर्कआउट, ध्यान या रूटीन ढूँढने में मदद कर सकता है। एक्सप्लोर टैब में वर्कआउट, ध्यान, प्रोग्राम, संग्रह, ट्रेनर टिप्स आदि का कैटलॉग शामिल है।
वर्कआउट और ध्यान ब्राउज़ करें

iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई भी काम करें :
iPhone या iPad पर : “एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “एक्सप्लोर करें” चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
फ़ीचर की गईं ऐक्टिविटी ब्राउज़ करें : फ़ीचर किए गए वर्कआउट, ध्यान, प्रोग्राम और संग्रहों को ब्राउज़ करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
ऐक्टिविटी प्रकार के अनुसार ब्राउज़ करें : ऐक्टिविटी प्रकार पंक्ति तक नीचे नैविगेट करें, फिर बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
नए वर्कआउट और ध्यान ब्राउज़ करें : वर्कआउट या ध्यान पंक्ति तक नीचे नैविगेट करें।
कुछ नया आज़माएँ : आर्टिस्ट स्पॉटलाइट या संगीत स्पॉटलाइट जैसी श्रेणियों में नीचे नैविगेट करें।
ट्रेनर टिप्स ब्राउज़ करें : ट्रेनर टिप्स पंक्ति पर नीचे नैविगेट करें। ट्रेनर टिप्स ऐसे छोटे वीडियो होते हैं जो आपको सक्रिय और सचेत रहने के लिए उपयोगी संकेत, तकनीक सुधारने के लिए डेमो और आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहने के लिए सलाह देते हैं।
नोट : ट्रेनर टिप्स सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।
ट्रेनर के अनुसार ब्राउज़ करें : Fitness+ ट्रेनर पर नीचे नैविगेट करें, फिर उनके वर्कआउट देखने और वर्कआउट को प्रकार, अवधि और संगीत शैली के अनुसार फ़िल्टर करने के लिए कोई ट्रेनर चुनें।
नुस्ख़ा : ऐक्टिविटी प्रकार या ट्रेनर के अनुसार ब्राउज़ करते समय आप अपने विकल्पों को प्रकार, ट्रेनर, समय या संगीत के अनुसार व्यवस्थित करने के लिए iPhone या iPad पर “सॉर्ट करें” पर टैप कर सकते हैं।
जब आप ब्राउज़ करते हैं, तो आपके द्वारा पहले की गई ऐक्टिविटी के थंबनेल पर चेकमार्क
होता है।
वर्कआउट या ध्यान चुनने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करें
आप ट्रेनर, अवधि और संगीत शैली आदि के आधार पर अलग-अलग एपिसोड के चयन को सीमित करने के लिए फ़िल्टर का इस्तेमाल करके अपना अगला फ़िटनेस वर्कआउट या ध्यान ढूँढ सकते हैं।

iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई भी काम करें :
iPhone या iPad पर : “एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “एक्सप्लोर करें” चुनें।
ऐक्टिविटी प्रकार पंक्ति में, ऐक्टिविटी प्रकार चुनें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : फ़िल्टर पर टैप करें, कोई फ़िल्टर चुनें जिसे आप लागू करना चाहते हैं, फिर
पर टैप करें।Apple TV 4K पर : किसी श्रेणी (जैसे सभी अवधि या सभी संगीत) पर नैविगेट करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
सभी फ़िल्टर साफ़ करने के लिए “सभी साफ़ करें” चुनें।
नोट : अगर कोई फ़िल्टर चुनने के लिए उपलब्ध नहीं है, तो वह उस ऐक्टिविटी पर लागू नहीं होता है।
वर्कआउट या ध्यान कार्यक्रमों को आज़माएँ
आप वर्कआउट और ध्यान कार्यक्रमों को एक्सप्लोर कर सकते हैं जो आपको फ़िटनेस शुरू करने, मज़बूत बनने या लोकप्रिय खेलों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।
नोट : वर्कआउट और ध्यान कार्यक्रम सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं।

iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : “एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “एक्सप्लोर करें” चुनें।
इनमें से कोई भी काम करें :
“प्रोग्राम” पर नैविगेट करें, फिर सभी विकल्प देखने के लिए बाएँ या दाएँ नैविगेट करें।
ऐसे प्रोग्राम देखने के लिए जिन्हें आप एक्सरसाइज़ या ध्यान शुरू करने या फिर से शुरू करने में मदद करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, “शुरू करने के लिए प्रोग्राम” पर नैविगेट करें।
कोई प्रोग्राम चुनें।
प्रत्येक प्रोग्राम वर्कआउट प्रकार और एपिसोड की संख्या दिखाता है।
इनमें से कोई एक काम करें :
प्रोग्राम का प्रीव्यू देखें : प्रोग्राम के लक्ष्यों और आपके द्वारा किए जाने वाले वर्कआउट के प्रकार के बारे में वीडियो देखने के लिए प्रीव्यू चुनें। अधिक जानने के लिए आप प्रोग्राम का विवरण भी पढ़ सकते हैं।
प्रोग्राम से एपिसोड शुरू करें : सूची से कोई एपिसोड चुनें, फिर वर्कआउट शुरू करने के लिए “आइए शुरू करें” चुनें या ध्यान शुरू करने के लिए “आइए शुरू करें” चुनें।
जब आप किसी प्रोग्राम का एक एपिसोड पूरा कर लेते हैं, तो अगला एपिसोड “अगला वर्कआउट” के नीचे ऑटोमैटिकली दिखाई देता है ताकि आप वहीं से देखना जारी रख सकें जहाँ आपने छोड़ा था। हालाँकि, आप अपनी इच्छा से किसी भी समय कोई भी एपिसोड चुन सकते हैं।
वर्कआउट या ध्यान के संग्रह एक्सप्लोर करें
आप वर्कआउट या ध्यान के संग्रह आज़मा सकते हैं जो आपको लक्ष्य तक पहुँचने में मदद कर सकते हैं, जैसे स्ट्रेंथ और कोर वर्कआउट से अपना संतुलन बेहतर करना।

iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : “एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “एक्सप्लोर करें” चुनें।
“संग्रह” पर नैविगेट करें, फिर कोई संग्रह चुनें।
संग्रह से कोई एपिसोड चुनें, फिर वर्कआउट शुरू करने के लिए “आइए शुरू करें” चुनें या ध्यान शुरू करने के लिए “आइए शुरू करें” चुनें।