Apple Fitness+ में वर्कआउट और ध्यान खोजें
आप वर्कआउट और ध्यान को ऐक्टिविटी प्रकार, अवधि, ट्रेनर, संगीत शैली आदि के अनुसार तेज़ी से ढूँढने के लिए खोज टैब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई भी काम करें :
iPhone पर : स्क्रीन के शीर्ष पर Fitness+ के नीचे बाएँ स्वाइप करें, फिर
पर टैप करें।iPad पर :
पर टैप करें।Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “खोजें” चुनें।
खोज फ़ील्ड चुनें, फिर ऐक्टिविटी प्रकार, ट्रेनर का नाम, अवधि, संगीत शैली या कलाकार दर्ज करें।
आप ऐक्टिविटी प्रकार सेक्शन में किसी ऐक्टिविटी प्रकार को चुन सकते हैं या डिस्कवर सेक्शन में किसी श्रेणी पर टैप भी कर सकते हैं।