अपनी Apple Fitness+ लाइब्रेरी में सहेजें और डाउनलोड करें
अगर आप किसी ऐसे Apple Fitness+ वर्कआउट, ध्यान, प्रोग्राम या संग्रह का अनुभव लेते हैं जिस पर आप फिर से वापस आना चाहते हैं, तो उसे अपनी लाइब्रेरी में सहेज सकते हैं। आप अपने बनाए हुए स्टैक भी सहेज सकते हैं और ऑफ़लाइन ऐक्टिव रहने के लिए वर्कआउट और ध्यान को डाउनलोड कर सकते हैं।
वर्कआउट या ध्यान अपनी लाइब्रेरी में सहेजें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।वर्कआउट या ध्यान चुनें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर :
पर टैप करें।Apple TV 4K पर : “इसमें जोड़ें” चुनें, फिर “लाइब्रेरी में जोड़ें” चुनें।
नुस्ख़ा : आप टच और होल्ड कर सकते हैं (iPhone या iPad पर) या अपने रिमोट पर क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रख सकते हैं (Apple TV 4K पर), फिर “लाइब्रेरी में जोड़ें” चुनें।
प्रोग्राम या संग्रह अपनी लाइब्रेरी में सहेजें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक कार्य करें :
iPhone या iPad पर : “एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर “एक्सप्लोर करें” चुनें।
“प्रोग्राम” या “संग्रह” पंक्ति पर नैविगेट करें, फिर कोई प्रोग्राम या संग्रह चुनें।
निम्न में से कोई भी एक कार्य करें :
iPhone या iPad पर :
पर टैप करें।Apple TV 4K पर : “लाइब्रेरी में जोड़ें” चुनें।
वर्तमान स्टैक को अपनी लाइब्रेरी में सहेजें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक कार्य करें :
iPhone या iPad पर :
पर टैप करें,
पर टैप करें, फिर “लाइब्रेरी में स्टैक जोड़ें” पर टैप करें।Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर स्टैक चुनें।
चुनें, फिर “लाइब्रेरी में स्टैक जोड़ें” चुनें।
अपने स्टैक के लिए कोई नाम दर्ज करें, फिर सहेजें चुनें।
वर्कआउट या ध्यान डाउनलोड करें
iPhone या iPad पर
फ़िटनेस ऐप पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।किसी वर्कआउट या ध्यान पर टैप करें,
पर टैप करें, फिर
पर टैप करें।
नोट : डाउनलोड किए गए वर्कआउट के दौरान बर्न बार उपलब्ध नहीं होता है।