अपनी Apple Fitness+ लाइब्रेरी देखें और प्रबंधित करें
Apple Fitness+ में आप अपनी पसंदीदा वर्कआउट की सूची रखने, वर्कआउट रूटीन बनाने या ऑफ़लाइन ऐक्टिव रहने के लिए डाउनलोड किए गए वर्कआउट देखने के लिए अपनी लाइब्रेरी का उपयोग कर सकते हैं।

अपनी लाइब्रेरी में आइटम देखें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : लाइब्रेरी पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर लाइब्रेरी चुनें।
अपनी लाइब्रेरी में जोड़ी गई किसी श्रेणी के सभी आइटम देखने के लिए श्रेणी चुनें।
अपनी लाइब्रेरी से आइटम डिलीट करें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : लाइब्रेरी पर टैप करें।
Apple TV 4K पर : साइडबार खोलें, फिर लाइब्रेरी चुनें।
कोई श्रेणी चुनें, फिर कोई वर्कआउट, ध्यान, प्रोग्राम, संग्रह या स्टैक चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर :
पर टैप करें, फिर “लाइब्रेरी से डिलीट करें” या “स्टैक डिलीट करें” पर टैप करें।Apple TV 4K पर : अपने रिमोट पर क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाएँ रखें, फिर “लाइब्रेरी से डिलीट करें” चुनें।
Apple TV 4K पर सहेजा गया स्टैक डिलीट करने के लिए
चुनें, फिर “स्टैक डिलीट करें” चुनें।