Apple Fitness+ में वर्कआउट या ध्यान के दौरान अपना अनुभव कस्टमाइज़ करें
Apple Fitness+ में वर्कआउट या ध्यान चलाने या पॉज़ करने, ऑनस्क्रीन मेट्रिक्स बदलने और बहुत कुछ करने के लिए प्लेबैक कंट्रोल का इस्तेमाल करें। आप ऑडियो प्राथमिकता सेट कर सकते हैं जैसे कि वर्कआउट के दौरान ट्रेनर की आवाज़ या संगीत पर ध्यान केंद्रित करना या ऑडियो संकेत चालू करना जो इसका वर्णन करने के लिए बोले गए संकेत प्रदान करते हैं कि ट्रेनर क्या कर रहा है। आप डब किए गए ऑडियो के साथ ऑडियो भाषा भी बदल सकते हैं और स्टैंडर्ड कैप्शन और सबटाइटल चालू कर सकते हैं।
कुछ वर्कआउट बर्न बार दिखाते हैं, जिससे यह पता चलता है कि आपके मेट्रिक्स उन लोगों की तुलना में कैसे हैं जिन्होंने पहले यह वर्कआउट किया है। आप जितनी कैलोरी व्यय करेंगे, बर्न बार पर आप उतने ऊँचे स्थान पर पहुँच जाएँगे। बर्न बार में आप किस स्थिति में हैं, इसे आपके अन्य मेट्रिक्स के साथ आपके वर्कआउट सारांश में सहेजा जाता है।
अगर आपके पास Apple Watch है, तो आप अपनी हृदय गति, व्यय की गई कैलोरी और बर्न बार को ट्रैक कर सकते हैं और सभी तीन ऐक्टिविटी रिंग को स्क्रीन पर देख सकते हैं। अगर आप AirPods Pro 3, Powerbeats Pro 2 या Bluetooth सक्षम तृतीय पक्ष हृदय गति मॉनिटर पहने हुए हैं, तो अपनी हृदय गति, व्यय की गई कैलोरी और बर्न बार को ट्रैक कर सकते हैं।
प्लेबैक कंट्रोल का उपयोग करें
वर्कआउट या ध्यान के दौरान प्लेबैक कंट्रोल दिखाने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
iPhone या iPad पर : स्क्रीन पर टैप करें। प्लेबैक कंट्रोल छिपाने के लिए स्क्रीन पर फिर से टैप करें।
Apple TV 4K पर : अपनी उँगली को क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर रखें या क्लिकपैड रिंग पर ऊपर की ओर दबाएँ। प्लेबैक कंट्रोल छिपाने के लिए
या
दबाएँ।
कंट्रोल | वर्णन | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
चलाएँ | |||||||||||
पॉज़ | |||||||||||
अन्य डिवाइस पर वर्कआउट या ध्यान स्ट्रीम करें | |||||||||||
पिक्चर इन पिक्चर शुरू करें—आप दूसरे ऐप का उपयोग करते समय वर्कआउट या ध्यान को देखना जारी रख सकते हैं | |||||||||||
प्लेबैक रोकें | |||||||||||
ऑनस्क्रीन मेट्रिक्स बदलें
अपने वर्कआउट के दौरान आप अपनी प्रत्येक रिंग के लिए अपनी प्रगति को ऑनस्क्रीन ट्रैक कर सकते हैं, सभी रिंग रियल टाइम में दिखाई जाती हैं। आप वर्कआउट के दौरान स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मेट्रिक्स को Apple Watch से भी बदल सकते हैं। मेट्रिक्स सेटिंग आपके सभी Apple डिवाइस पर फ़िटनेस ऐप के साथ सिंक हो जाती हैं जहाँ आपने अपने Apple खाते में साइन इन किया हुआ है।
नोट : Apple Fitness+ सब्सक्राइबर जो अपने वर्कआउट देखने के लिए AirPlay का उपयोग करते हैं, वे संगत डिस्प्ले पर अपनी Apple Watch से रियल-टाइम व्यक्तिगत मेट्रिक्स प्राप्त कर सकते हैं।
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।iPhone या iPad या Apple TV 4K पर वर्कआउट या ध्यान शुरू करें।
वर्कआउट या ध्यान के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर
चुनें।इनमें से कोई एक काम करें :
सभी मेट्रिक्स बंद करें : “मेट्रिक्स दिखाएँ” चुनें।
आपके मेट्रिक्स अभी भी एकत्रित किए जाते हैं, लेकिन उन्हें प्रदर्शित नहीं किया जाता है।
समय प्रदर्शित करने का तरीक़ा बदलें : समय के नीचे, “बंद,” “व्यतीत समय दिखाएँ” या “शेष समय दिखाएँ” चुनें।
“समय” बंद करने पर भी अंतराल का टाइमर दिखाया जाता है।
बर्न बार बंद करें : बर्न बार बंद करें।
अगर आप बर्न बार बंद करते हैं, तो आपके वर्कआउट के आँकड़े कम्युनिटी बर्न बार में नहीं जुड़ते हैं और आप अपने वर्कआउट के अंत में अपना स्थान नहीं देख पाएँगे।
ऑडियो ऐडजस्ट करें
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।iPhone या iPad या Apple TV 4K पर वर्कआउट या ध्यान शुरू करें।
वर्कआउट या ध्यान के दौरान प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ,
चुनें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :ऑडियो फ़ोकस ऐडजस्ट करें : फ़ोकस चुनें, फिर ट्रेनर फ़ोकस या संगीत फ़ोकस चुनें।
ऑडियो संकेत चालू करें : ऑडियो संकेत चुनें, फिर “चालू” चुनें। गति ऐडजस्ट करने के लिए अपनी पसंद की गति चुनें।
नोट : ऑडियो फ़ोकस “वॉक करने का समय” या “रनिंग का समय” वर्कआउट में या ऑडियो और वीडियो ध्यान में उपलब्ध नहीं है।
ऑडियो भाषा बदलें
वर्कआउट या ध्यान के दौरान, जब आप अंग्रेज़ी के अलावा कोई दूसरी ऑडियो भाषा चुनते हैं, तो आपको उस भाषा में जनरेट की गई ट्रेनर की आवाज़ से तैयार डब किया गया ऑडियो सुनाई दे सकता है (चुनिंदा वर्कआउट और ध्यान के लिए iOS 26.1, iPadOS 26.1, tvOS 26.1 या उसके बाद के संस्करणों पर स्पेनी, जर्मन और जापानी में उपलब्ध है)।
नोट : चुने हुए रनिंग का समय एपिसोड के लिए iOS 26.1, iPadOS 26.1, watchOS 26.2 या बाद के संस्करणों के साथ ऑडियो डबिंग स्पेनी और जर्मन में उपलब्ध है। Apple Watch पर चुनिंदा ऑडियो ध्यान के लिए watchOS 26.2 या बाद के संस्करण के साथ ऑडियो डबिंग स्पेनी, जर्मन और जापानी में उपलब्ध है।
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।iPhone या iPad या Apple TV 4K पर वर्कआउट या ध्यान शुरू करें।
वर्कआउट या ध्यान के दौरान प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर
चुनें।ऑडियो ट्रैक के नीचे कोई भाषा चुनें।
आप iPhone या iPad पर सेटिंग में ऑडियो भाषा भी बदल सकते हैं। फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) सारांश पर टैप करें। ऊपरी दाएँ कोने में अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर पर टैप करें, Fitness+ पर टैप करें, ऑडियो भाषा पर टैप करें, फिर कोई भाषा चुनें।
कैप्शन और सबटाइटल चालू करें
सभी Apple Fitness+ वर्कआउट और ध्यान स्टैंडर्ड कैप्शन का समर्थन करते हैं। साथ में बधिर और कम सुनने वाले लोगों के लिए सबटाइटल (SDH) का भी समर्थन करते हैं।
नोट : सबटाइटल सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
iPhone, iPad या Apple TV 4K पर फ़िटनेस ऐप
पर जाएँ, फिर (iPhone पर) Fitness+ पर टैप करें।iPhone या iPad या Apple TV 4K पर वर्कआउट या ध्यान शुरू करें।
वर्कआउट या ध्यान के दौरान प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर
चुनें।सबटाइटल चुनें, फिर कोई विकल्प चुनें।






