
Mac पर VoiceOver यूटिलिटी में VoiceOver ब्रेल सेटिंग्ज़ (स्टेटस टैब) बदलें
VoiceOver यूटिलिटी में ब्रेल श्रेणी के स्टेटस टैब का इस्तेमाल करें ताकि आप अपने Mac से कनेक्टेड ब्रेल डिस्प्ले के लिए जिन स्टेटस सेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उन्हें कस्टमाइज़ कर सकें।
VoiceOver यूटिलिटी खोलने के लिए, VoiceOver चालू करना है, तो कमांड-F5 और फिर VO-Fn-F8 दबाएँ।
ब्रेल में अलग-अलग टैब को नैविगेट करने के लिए “ब्रेल” सुनने के बाद लेफ़्ट ऐरो-की या राइट ऐरो-की तब तक दबाएँ जब तक आपको वह सेटिंग सुनाई न दे जिसे आप संपादित करना चाहते हैं, जैसे कि स्टेटस।
मेरे लिए VoiceOver यूटिलिटी खोलें
नोट : VO VoiceOver संशोधक को दर्शाता है जिसे आप VoiceOver कमांड दर्ज करने के लिए अतिरिक्त कीज़ के साथ दबा सकते हैं। डिफ़ॉल्ट रूप से आप कंट्रोल और ऑप्शन को एक साथ या केवल कैप्स लॉक को दबा सकते हैं।
विकल्प | वर्णन |
|---|---|
सामान्य डिस्प्ले स्थिति दिखाएँ | घोषणाओं के बारे में और उस दिशा के बारे में भी जानकारी दिखाएँ जिसमें वर्तमान लाइन को घुमाना है। उदाहरण के लिए, डॉट 1 और 2 क्रमश: अपठित और पठित घोषणाएँ दर्शाता है और डॉट 7 और 8 दर्शाता है कि आप डिस्प्ले को बाएँ या दाएँ घुमा सकते हैं। |
विस्तारित सामान्य डिस्प्ले स्थिति दिखाएँ | सिस्टम डायलॉग और अलर्ट की उपस्थिति दिखाएँ, जिसके लिए डॉट 1 का उपयोग करते हुए प्रमाणन अलर्ट जैसी क्रिया की आवश्यकता होती है। |
टेक्स्ट शैली दिखाएँ | प्रचलित टेक्स्ट शैलियाँ दिखाएँ, ऐसे बोल्ड या इटैलिक फ़ॉन्ट। उदाहरण के लिए, डॉट 1 और 2 क्रमश: बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट को दर्शाते हैं और डॉट 4 दर्शाता है कि चयनित टेक्स्ट की वर्तनी ग़लत है। |
विस्तारित टेक्स्ट शैली दिखाएँ | कम प्रचलित टेक्स्ट शैलियाँ दिखाएँ, ऐसे स्ट्राइकथ्रू या सुपरस्क्रिप्ट। उदाहरण के लिए, डॉट 1 और 2 क्रमश: दर्शाता है कि टेक्स्ट क्रमश: सुपरस्क्रिप्ट और सबस्क्रिप्ट है और डॉट 5 दर्शाता है कि चयनित टेक्स्ट दोहरा रेखांकित है। |
ब्रेल डिस्प्ले | VoiceOver जो कुछ डिटेक्ट करता है, ब्रेल वह दिखाता है। |
इसपर स्थिति दिखाएँ | स्थिति सेल के रूप में ब्रेल लाइन के बाएँ (डिफ़ॉल्ट) या दाएँ के सेल का उपयोग करने के लिए रेडियो बटन चुनें। यह सेटिंग केवल तब बदलें यदि आपका ब्रेल डिस्प्ले समर्पित स्थिति सेल नहीं प्रदान करता है। |
इस गाइड को ब्रेल रेडी फ़ॉर्मैट में डाउनलोड करें : BRF (अंग्रेज़ी)