Mac पर स्थिति, ब्रेल श्रेणी, VoiceOver यूटिलिटी
आपके Mac से कनेक्ट किए हुए ब्रेल डिस्प्ले के लिए आपके वांछित स्थिति सेल को कस्टमाइज़ करने के लिए VoiceOver यूटिलिटी में ब्रेल श्रेणी के स्थिति पेन का उपयोग करें।
VoiceOver यूटिलिटी खोलने के लिए, VoiceOver चालू करने हेतु कमांड-F5 दबाएँ और फिर VO-F8.
मेरे लिए VoiceOver यूटिलिटी खोलें
नोट : VO VoiceOver संशोधक को निरूपित करता है।
विकल्प | वर्णन |
---|---|
सामान्य डिस्प्ले स्थिति दिखाएँ | घोषणाओं के बारे में और उस दिशा के बारे में भी जानकारी दिखाएँ जिसमें वर्तमान लाइन को घुमाना है। उदाहरण के लिए, डॉट १ और २ क्रमश: अपठित और पठित घोषणाएँ दर्शाता है और डॉट ७ और ८ दर्शाता है कि आप डिस्प्ले को बाएँ या दाएँ घुमा सकते हैं। |
टेक्स्ट शैली दिखाएँ | प्रचलित टेक्स्ट शैलियाँ दिखाएँ, ऐसे बोल्ड या इटैलिक फ़ॉन्ट। उदाहरण के लिए, डॉट १ और २ क्रमश: बोल्ड और इटैलिक टेक्स्ट को दर्शाते हैं और डॉट ४ दर्शाता है कि चयनित टेक्स्ट की वर्तनी ग़लत है। |
विस्तारित टेक्स्ट शैली दिखाएँ | कम प्रचलित टेक्स्ट शैलियाँ दिखाएँ, ऐसे स्ट्राइकथ्रू या सुपरस्क्रिप्ट। उदाहरण के लिए, डॉट १ और २ क्रमश: दर्शाता है कि टेक्स्ट क्रमश: सुपरस्क्रिप्ट और सबस्क्रिप्ट है और डॉट ५ दर्शाता है कि चयनित टेक्स्ट दोहरा रेखांकित है। |
ब्रेल डिस्प्ले | VoiceOver जो कुछ डिटेक्ट करता है, ब्रेल वह दिखाता है। |
इसपर स्थिति दिखाएँ | स्थिति सेल के रूप में ब्रेल लाइन के बाएँ (डिफ़ॉल्ट) या दाएँ के सेल का उपयोग करने के लिए रेडियो बटन चुनें। यह सेटिंग केवल तब बदलें यदि आपका ब्रेल डिस्प्ले समर्पित स्थिति सेल नहीं प्रदान करता है। |