
Mac पर Pages में नया क्या है
Apple Creator Studio के साथ और भी अधिक अनलॉक करें
अपने प्रोजेक्ट को प्रीमियम कॉन्टेंट और टेमेप्लेट से बेहतर बनाएँ, नए AI फ़ीचर के साथ अपने वर्कफ़्लो को और दमदार बनाएँ और Pixelmator Pro, Final Cut Pro, Logic Pro इत्यादि का ऐक्सेस अनलॉक करें।
आपके प्रोजेक्ट के लिए प्रीमियम कॉन्टेंट
कॉन्टेंट हब का पूरा ऐक्सेस अनलॉक करें जिसमें Apple द्वारा क्यूरेट की गई विविध प्रकार की फ़ोटोग्राफ़ी, चित्रण और ग्राफ़िक्स शामिल हैं। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
कॉन्टेंट हब में विषय के आधार पर व्यवस्थित किए गए नए मीडिया के संग्रह खोजें। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
विभिन्न प्रकार की ज़रूरतों के लिए प्रीमियम टेम्पलेट का क्यूरेट किया हुआ संग्रह ऐक्सेस करें। दस्तावेज़ बनाएँ देखें।
उन्नत इमेज निर्माण और संपादन
जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके उच्च-गुणवत्ता वाली इमेज और ग्राफ़िक एलिमेंट बनाएँ। टेक्स्ट विवरण से एक इमेज जनरेट करें* देखें।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें। टेक्स्ट विवरण की मदद से इमेज संपादित करें* देखें।
बड़ी स्क्रीन के लिए सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से इमेज गुणवत्ता अपस्केल करें। सुपर रिज़ोल्यूशन के साथ रिज़ोल्यूशन बढ़ाएँ देखें।
विज़ुअल दिलचस्पी के आधार पर ऑटो क्रॉप की मदद से मास्किंग सुझाव जनरेट करें। तस्वीर को ऑटो क्रॉप करें देखें।
संस्करण हिस्ट्री
Mac पर Pages अक्सर अपडेट किए गए होते हैं। अपडेट संचयी होते हैं, इसलिए जब आप Pages के सबसे हालिया संस्करण का उपयोग करते हैं, उसमें सभी नवीनतम फ़ीचर होते हैं। आप प्रत्येक रिलीज़ के साथ शामिल किए गए नए फ़ीचर नीचे देख सकते हैं।
Pages 15.1
Pages अब Apple Creator Studio का हिस्सा है, जो ऐप्स का संग्रह है, जिनकी मदद से आप अपनी नवोन्मेषी दृष्टि को वीडियो, संगीत, रचनात्मक इमेजिंग इत्यादि के लिए प्रभावशाली टूल के साथ साकार कर सकते हैं। आप मुफ़्त में Apple Creator Studio का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। सब्सक्रिप्शन से Pages में प्रीमियम कॉन्टेंट और प्रभावशाली नए इंटेलिजेंस फ़ीचर अनलॉक होते हैं। रियल टाइम में अन्य लोगों के साथ दस्तावेज़ बनाने, देखने और संपादित करने और साथ ही उन्हें सहयोग देने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक नहीं है।
Apple Creator Studio सब्सक्राइबर के लिए नए फ़ीचर :
पेशेवर तरीक़े से डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट के नए विशिष्ट संग्रह के साथ अपना काम अलग दिखाएँ।
एकदम नए कॉन्टेंट हब में अपने दस्तावेज़ के लिए उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें, ग्राफ़िक्स, चित्रण इत्यादि एक्सप्लोर करें।
कॉन्टेंट हब में विशेषज्ञों द्वारा क्यूरेट किए गए नए कॉन्टेंट के संग्रहों की मदद से तेज़ी से प्रेरणा पाएँ।
प्रभावशाली जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके सीधे अपने दस्तावेज़ में आकर्षक इमेज और ग्राफ़िक्स बनाएँ।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें या शैली ऐडजस्ट करें।
सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से मौजूदा इमेज और ग्राफ़िक्स की स्पष्टता और विवरण बढ़ाएँ।
अपनी इमेज की बढ़िया फ़्रेमिंग के लिए ऑटो क्रॉप की मदद से सुझाव जनरेट करें।
बड़े iCloud सहयोग के साथ अधिक मीडिया वाले दस्तावेज़ों पर एक साथ काम करें जिसका अधिकतम फ़ाइल आकार 4GB है।
ऑप्टिमल अनुभव के लिए macOS 26 और इसके बाद के संस्करण पर Apple Creator Studio की पूरी फ़ंक्शनैलिटी उपलब्ध है। Apple Creator Studio के सब्सक्रिप्शन के लिए Apple खाता और इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। Apple Creator Studio के कुछ फ़ीचर के लिए ऐसा डिवाइस आवश्यक है जिसमें Apple Intelligence सक्षम है। Apple Creator Studio इंटेलिजेंस फ़ीचर के लिए पूरी सिस्टम आवश्यकताएँ और उपयोग सीमा पानी हैं, तो Apple Creator Studio का परिचय देखें।
अतिरिक्त नए फ़ीचर :
Liquid Glass के साथ अपने दस्तावेज़ों पर काम करने का नया, अधिक प्रवाही तरीक़ा अनुभव करें।
संपादन करने योग्य नई आकृतियों के साथ अपने काम को अपनी पहचान दें।
Pages 14.4
लेखन टूल की मदद से सीधे अपने दस्तावेज़ में टेक्स्ट संपादन करें (Apple Intelligence आवश्यक)।
वर्ड-प्रोसेसिंग दस्तावेज़ में अतिरिक्त पृष्ठ अधिक आसानी से जोड़ें।
दस्तावेज़ों को शॉर्टकट की मदद से अन्य फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें।
Freeform* की मदद से कॉपी और पेस्ट सुधारा गया।
Pages 14.3
लेखन टूल की मदद से अपने दस्तावेज़ के लिए टेक्स्ट को प्रूफ़रीड करें, दोबारा लिखें, सारांश दें और लिखें।
इमेज प्लेग्राउंड की मदद से अपने दस्तावेज़ के लिए मज़ेदार, असली इमेज बनाएँ।
Siri आपके दस्तावेज़ में मौजूद कॉन्टेंट से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए ChatGPT का उपयोग कर सकती है।
बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार।
Pages 14.2
अतिरिक्त बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार।
Pages 14.1
इनलाइन पूर्वानुमान प्राप्त करें जो आपकी ओर से टाइप किए जा रहे शब्द या वाक्यांश को पूरा करते हों।
अतिरिक्त बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार।
Pages 14.0
दूरस्थ शब्दों, वाक्यों या अनुच्छेदों को चुनने के लिए कमांड-की दबाए रखें, फिर त्वरित रूप से शैलियाँ बदलें, बुकमार्क जोड़ें और बहुत कुछ करें।
जब कोई व्यक्ति पहली बार सहयोगी दस्तावेज़ में शामिल होता है, तो सुव्यवस्थित इन-ऐप सूचनाएँ आपको सूचित करती हैं।
iPhone या iPad पर ली गईं HEIC तस्वीरें जोड़ते समय फ़ाइल फ़ॉर्मैट और पूर्ण गुणवत्ता को सुरक्षित रखें।
अतिरिक्त स्थिरता और प्रदर्शन में सुधार।
Pages 13.2
3D ऑब्जेक्ट के USDZ फ़ॉर्मैट में होते हुए अपने दस्तावेज़ों को नया आयाम दें।
शानदार टाइपोग्राफ़ी, रंगों और लेआउट को फ़ीचर करने वाले नए न्यूनतम रिपोर्ट टेम्पलेट का उपयोग करें।
बॉर्डर के लिए नए विकल्पों के साथ शैली अनुच्छेद।
Microsoft Office फ़ाइल से इंपोर्ट किए गए चार्ट पर से बाहरी बॉर्डर हटाएँ।
Pages 13.1
नोट्स में लिखना शुरू करें, फिर अपने नोट को Pages में खोलें और बढ़िया डिज़ाइन और लेआउट फ़ीचर की मदद से उसे संपादित करना जारी रखें।
अपने दस्तावेज़ में SVG इमेज जोड़ें और किसी भी आकार में उनकी विज़ुअल गुणवत्ता को बनाए रखें।
स्टैक बार, कॉलम और एरिया चार्ट में स्टैक चार्ट सारांश दिखाएँ।
अपडेट किए गए टेम्पलेट की मदद से व्यावसायिक रिपोर्ट, स्कूल के दस्तावेज़ और ग्रीटिंग कार्ड बनाएँ।
इंपोर्ट की गईं SVG इमेज को अलग-अलग भागों में तोड़ें और भविष्य में उनका उपयोग करने के लिए उन्हें अपनी आकृति लाइब्रेरी में सहेजें।
किताबों को EPUB फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करते समय SVG इमेज को बनाए रखें।
अपने दस्तावेज़ के पृष्ठों को इमेज फ़ाइल के रूप में एक्सपोर्ट करें।
Pages 13.0
अपने दस्तावेज़ की एक कॉपी को सीधे शेयर मेनू से एक अलग फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें और भेजें।
रिपोर्ट, नोट्स, पत्रों और रेज़्यूमे के टेम्पलेट में अब निर्देशों के साथ प्लेसहोल्डर टेक्स्ट शामिल रहते हैं।
मेल मर्ज और सहयोग ऐक्टिविटी के लिए सुधार और बग फ़िक्स शामिल रहते हैं।
Pages 12.2
सहयोगात्मक दस्तावेज़ों में प्रत्येक व्यक्ति की हालिया ऐक्टिविटी के बारे में अप-टू-डेट रहें और दूसरों के जुड़ने, टिप्पणी देने और बदलाव करने पर सूचनाएँ पाएँ।
अपने दस्तावेज़ के बारे में अपडेट संदेश में आसानी से शेयर करें और देखें।
फ़ाइल मेनू से अपने शेयर किए गए दस्तावेज़ को प्रबंधित करें या उसकी एक कॉपी भेजें।
पृष्ठ पर टेक्स्ट और ग्राफ़िक्स को स्वतंत्र रूप से व्यवस्थित करने के लिए ख़ाली लेआउट दस्तावेज़ से आरंभ करें।
इमेज के विषय को अलग करने के लिए उसके बैकग्राउंड को तेज़ी से हटाएँ।
सीधे सहयोगात्मक दस्तावेज़ से संदेश भेजें या FaceTime कॉल शुरू करें।
Pages 12.1
एकाधिक प्राप्तकर्ताओं के लिए वैयक्तिकृत पत्र, कार्ड और लिफ़ाफ़े तेज़ी से बनाने के लिए मेल मर्ज का उपयोग करें।
कार्यक्रम के आमंत्रणों और विद्यार्थियों के सर्टिफ़िकेट के लिए कोई नया स्टाइलिश टेम्पलेट चुनें।
Pages 12.0
2 GB तक की बड़े आकार की फ़ाइल को सीधे Apple Books में प्रकाशित करें।
दस्तावेज़ बनाने और उन्हें खोलने के लिए macOS Monterey पर शॉर्टकट का उपयोग करें।
VoiceOver की मदद से टिप्पणियाँ पढ़ें और परिवर्तनों को ट्रैक करें।
Pages 11.2
दो-पृष्ठों के फैलाव वाली, ऑप्टिमाइज़ की गईं इमेज वाली और अधिक लचीले संस्करण वाली किताबें प्रकाशित करें।
त्वरित अनुवाद आपको कुल 11 भाषाओं में चुने गए टेक्स्ट का अनुवाद करने और उसे अपने दस्तावेज़ में क्लिक करके जोड़ने देता है।*
लचीला सहयोग सहभागियों को शेयर किए गए दस्तावेज़ में दूसरों को जोड़ने देता है।*
Dock में मौजूद ऐप आइकॉन से नए दस्तावेज़ बनाएँ।
रडार चार्ट आपको एक ही बार में एकाधिक चरों को देखकर उनकी तुलना करने में सहायता करते हैं ताकि आपको अपने डेटा की समानताएँ और असमानताएँ आसानी से दिखाई जा सकें।
Pages 11.1
आकृतियों, रेखाओं, इमेज, ड्रॉइंग या टेक्स्ट बॉक्स जैसे ऑब्जेक्ट से वेबपृष्ठों, ईमेल पतों और फ़ोन नंबर को लिंक करें।
Pages 11.0
अपडेट किया गया मीडिया ब्राउज़र एडवांस खोज विकल्प और हालिया, पोर्ट्रेट तथा Live Photos जैसी नई कॉन्टेंट श्रेणियाँ प्रदान करता है।
टेबल सेल, टेक्स्ट ऑब्जेक्ट और आकृतियों में फ़ोन नंबर लिंक जोड़ें।
किसी दस्तावेज़ का पासवर्ड बदलने या पासवर्ड द्वारा सुरक्षित दस्तावेज़ों को खोलने के लिए AppleScript का उपयोग करें।
Mac पर Pages 15.1 के लिए macOS 15.6 या उसके बाद का संस्करण आवश्यक है। App store में Pages उपलब्ध है और उसे डाउनलोड करने के लिए Apple खाता आवश्यक है। फ़ीचर परिवर्तन के अधीन हैं और हो सकता है कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट ऐक्सेस आवश्यक हो। अतिरिक्त शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं।