Mac पर Apple मेनू में क्या है?
Apple मेनू आपके स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में स्थित होता है। सिस्टम सेटिंग्ज़ तथा हाल में प्रयुक्त ऐप्स, दस्तावेज़ों तथा अन्य आइटमों को ऐक्सेस करने के लिए इसे क्लिक करें।
Apple मेनू आइटम | वर्णन |
---|---|
यह Mac का परिचय | अपने Mac के बारे में जानकारी देखें, जैसे macOS संस्करण, प्रोसेसर या चिप का प्रकार और मेमोरी की मात्रा। अतिरिक्त विवरण और स्टोरेज को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए, “अधिक जानकारी” पर क्लिक करें। |
सिस्टम सेटिंग्ज़ | अपने Mac की कई सेटिंग्ज़ को कस्टमाइज़ करने के लिए सिस्टम सेटिंग्ज़ खोलें और macOS को अपडेट करें। |
App Store | App Store देखें, जहाँ आप अपने Mac के लिए रोचक और मजेदार ऐप्स ढूँढ पाएँगे और आपको ऐप्स, प्रिंटर्स इत्यादि के लिए अपडेट मिलेंगे। |
हालिया आइटम | ज्योंही आप ऐप्स, फ़ाइल और नेटवर्क कंप्यूटर (सर्वर) का उपयोग करते हैं, उनके नाम इस सूची में जुड़ जाते हैं ताकि आप भविष्य में उनका उपयोग तेजी से कर सकते हैं। आप यह निर्दिष्ट करने के लिए एक विकल्प सेट कर सकते हैं कि सूची में कितने आइटम दिखाना है। Apple मेनू > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में डेस्कटॉप और Dock पर क्लिक करें (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है)। दाईं ओर मेनू बार पर जाएँ, "हालिया दस्तावेज़, ऐप्स और सर्वर" के आगे पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, “फिर कितनी बार दिखाएँ” चुनें। |
बलपूर्वक छोड़ें | यह विकल्प तभी चुनें यदि ऐप प्रतिक्रिया नहीं देता है। महत्वपूर्ण : यदि आप किसी ऐप को बलपूर्वक छोड़ते हैं, तो हो सकता है कि नहीं सहेजे गए कुछ परिवर्तन गंवा सकते हैं। |
स्लीप | अपना Mac ऑफ किए बिना स्क्रीन मद्धिम करें और ऊर्जा खपत घटाएँ। |
पुनर्प्रारंभ करें | अपने Mac को थोड़े समय के लिए बंद करें, फिर उसे ऑटोमैटिकली चालू होने दें। |
बंद करें | अपना Mac पूरी तरह बंद करें। |
स्क्रीन लॉक करें | अपने Mac और सूचना को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता होने पर स्क्रीन को तत्काल लॉक करें। अपने Mac की स्क्रीन लॉक करें देखें। |
लॉग आउट करें | Mac को बिना शट डाउन किए वर्तमान यूज़र खाता लॉग आउट करें। यह क्रिया तब उपयोगी होती है जब आप अपने Mac को ऐसे यूज़र के साथ शेयर करते हैं जिनके पास उनके अपने खाते हैं। |