Mac पर Apple मेनू में क्या है?
Apple मेनू आपके स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में स्थित होता है। सिस्टम प्राथमिकता तथा हाल में प्रयुक्त ऐप्स, दस्तावेज़ों तथा अन्य आइटमों को ऐक्सेस करने के लिए इसे क्लिक करें।
यह Mac का परिचय | अपने Mac - अपने macOS के संस्करण सहित - प्रोसेसर के प्रकार और मेमोरी की मात्रा के बारे में सूचना देखें और स्टोरेज़ अनुकूलित करें। आप अपने Mac का मैन्युअल भी देख सकते और सर्विस और मरम्मर सूचना भी प्राप्त कर सकते हैं। |
सिस्टम प्राथमिकता | अपने Mac के कई सेटिंग्स को कस्टमाइज करने के लिए सिस्टम प्राथमिकता खोलें और macOSको अपडेट करें। |
App Store | App Store देखें, जहाँ आप अपने Mac के लिए रोचक और मजेदार ऐप्स ढूँढ पाएँगे और आपको ऐप्स, प्रिंटर्स इत्यादि के लिए अपडेट मिलेंगे। |
स्थान | नेटवर्क स्थान चुनें। यह विकल्प केवल तभी प्रदर्शित होता है यदि आप अनेक नेटवर्क स्थानों का उपयोग करते हैं। |
हालिया आइटम | ज्योंही आप ऐप्स, फ़ाइल और नेटवर्क कंप्यूटर (सर्वर) का उपयोग करते हैं, उनके नाम इस सूची में जुड़ जाते हैं ताकि आप भविष्य में उनका उपयोग तेजी से कर सकते हैं। सामान्य प्राथमिकता की मदद से निर्धारित करें कि सूची में कितने आइटम दिखाई दें। Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर सामान्य पर क्लिक करें। |
बलपूर्वक छोड़ें | यह विकल्प तभी चुनें यदि ऐप प्रतिक्रिया नहीं देता है। महत्वपूर्ण : यदि आप किसी ऐप को बलपूर्वक छोड़ते हैं, तो हो सकता है कि नहीं सहेजे गए कुछ परिवर्तन गंवा सकते हैं। |
स्लीप | अपना Mac ऑफ किए बिना स्क्रीन मद्धिम करें और ऊर्जा खपत घटाएँ। |
पुनर्प्रारंभ करें | अपना Mac बंद करें, फिर वापस चालू करें। |
बंद करें | अपना Mac पूरी तरह बंद करें। |
स्क्रीन लॉक करें | स्क्रीन को तुरंत लॉक करे (आप लॉग आउट नहीं हुए हैं)। यह उपयोगी है अगर आपको अपने Mac से किसी भी कारण से दूर रहने की जरूरत है। |
लॉग आउट करें | Mac को बिना शट डाउन किए वर्तमान यूज़र खाता लॉग आउट करें। यह उपयोगी होता है यदि आप अपने Mac को ऐसे यूज़र के साथ साझा करते हैं जिनके पास उनके अपने खाते हैं। |