Apple मेनू क्या है?
Apple मेनू, जिसमें अक्सर उपयोग में आने वाले आइटम होते हैं, आपके स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में स्थित होता है। इसे खोलने के लिए, Apple आइकॉन पर क्लिक करें।
यह Mac का परिचय | अपने Mac - अपने macOS का संस्करण सहित - प्रोसेसर के प्रकार और मेमोरी की मात्रा के बारे में सूचना देखें और अपने Mac पर स्टोरेज़ अनुकूलित करें। आप अपने Mac का मैन्युअल भी देख सकते और सर्विस और मरम्मर सूचना भी प्राप्त कर सकते हैं। |
सिस्टम प्राथमिकताएँ | अपने अधिकांश Mac सेटिंग्ज़ अनुकूलित करने के लिए सिस्टम प्राथमिकताएँ खोलें। |
App Store | App Store देखें, जहाँ आप अपने Mac के लिए रोचक और मजेदार ऐप्स ढूँढ पाएँगे। साथ ही आप अपने Mac, Apple ऐप्स, App Store के ऐप्स, प्रिंटर इत्यादि के लिए अपडेट भी प्राप्त कर सकते हैं। |
स्थान | नेटवर्क स्थान चुनें। यह विकल्प केवल तभी प्रदर्शित होता है यदि आप अनेक नेटवर्क स्थानों का उपयोग करते हैं। |
हालिया आइटम | ज्योंही आप ऐप्स, फ़ाइल और नेटवर्क कंप्यूटर (सर्वर) का उपयोग करते हैं, उनके नाम इस सूची में जुड़ जाते हैं ताकि आप भविष्य में उनका उपयोग तेजी से कर सकते हैं। सामान्य प्राथमिकताएँ की मदद से निर्धारित करें कि सूची में कितने आइटम दिखाई दें। Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकताएँ चुनें, फिर सामान्य पर क्लिक करें। |
बलपूर्वक छोड़ें | यह विकल्प तभी चुनें यदि ऐप प्रतिक्रिया नहीं देता है। महत्वपूर्ण : यदि आप किसी ऐप को बलपूर्वक छोड़ते हैं, तो हो सकता है कि नहीं सहेजे गए कुछ परिवर्तन गंवा सकते हैं। |
स्लीप | अपना Mac ऑफ किए बिना स्क्रीन मद्धिम करें और ऊर्जा खपत घटाएँ। |
पुनर्प्रारंभ करें | अपना Mac बंद करें, फिर वापस चालू करें। |
बंद करें | अपना Mac पूरी तरह बंद करें। |
स्क्रीन लॉक करें | तुरंत स्क्रीन लॉक करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट दबाएँ (आप लॉग आउट नहीं हैं)। यह उपयोगी है अगर आपको अपने Mac से किसी भी कारण से दूर रहने की जरूरत है। |
लॉग आउट करें | Mac को बिना शट डाउन किए वर्तमान प्रयोगकर्ता खाता लॉग आउट करें। यह उपयोगी होता है यदि आप अपने Mac को ऐसे प्रयोगकर्ताओं के साथ साझा करते हैं जिनके पास उनके अपने खाते हैं। |