
Pages में सहयोग का परिचय
आप अपने Pages दस्तावेज़ की लिंक को शेयर करके अन्य लोगों के साथ वास्तविक समय में सहयोग कर सकते हैं। शेयर किए गए दस्तावेज़ और उनमें किए गए किसी भी बदलाव को iCloud में सहेजा जाता है ताकि दस्तावेज़ में काम कर रहे सभी लोग बदलाव किए जाने पर उन्हें देख सकें।
दस्तावेज़ के ओनर के रूप में आप यह चुन सकते हैं कि कौन :
दस्तावेज़ को ऐक्सेस कर सकता है : एक ऐसी लिंक बनाएँ जिसे इस्तेमाल करके कोई भी दस्तावेज़ खोल सकता है या ऐक्सेस को विशिष्ट लोगों तक ही सीमित रखें जिन्हें दस्तावेज़ को खोलने के लिए अपने Apple खाते से साइन इन करना होगा।
दस्तावेज़ को संपादित करें या केवल देखें : यह चुनें कि दूसरों को दस्तावेज़ में बदलाव करने की अनुमति दी जानी है या उसे केवल देखने की।
अन्य लोगों को सहयोग देने के लिए आमंत्रित करें : यह चुनें कि क्या आपके द्वारा आमंत्रित लोग भी दूसरों को दस्तावेज़ में जुड़ने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं या नहीं।
iCloud आवश्यकताएँ
दस्तावेज़ पर अन्य लोगों को सहयोग देने हेतु आमंत्रित करने के लिए, आपको अपने Apple खाते से साइन इन करना होगा और iCloud Drive को चालू करना होगा। (यदि आपने प्रबंधित Apple खाते से साइन इन किया है और आप किसी ऐसे व्यक्ति को सहयोग देना चाहते हैं जो व्यक्तिगत Apple खाते का उपयोग करता है, तो आपको अपने IT ऐडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क करके अपने संगठन से बाहर के शेयरिंग को सक्षम करवाना होगा। अधिक जानने के लिए प्रबंधित Apple खातों के साथ सेवा ऐक्सेस देखें।)
इसके आधार पर कि आपने अपने शेयर किए गए दस्तावेज़ के लिए कौन-से ऐक्सेस विशेषाधिकार सेट किए हैं, हो सकता है आपके द्वारा आमंत्रित लोगों को दस्तावेज़ खोलने से पहले Apple खाते में साइन इन करना पड़े और iCloud Drive को चालू करना पड़े। या आप ऐसे किसी भी व्यक्ति को उसे खोलने दे सकते हैं जिसके पास लिंक है (Apple खाते के बिना)। अन्य लोगों को सहयोग देने के लिए आमंत्रित करें देखें।
नोट : यदि आपका दस्तावेज़ iCloud के बजाय Box में संग्रहित है, तो भी आप Box में मौजूद संग्रहित नियंत्रणों का उपयोग करके सहयोग दे सकते हैं। सहयोग देने के लिए Box का उपयोग करें देखें।
न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएँ
किसी शेयर किए गए दस्तावेज़ पर सहयोग देने के लिए, आपके पास और जिन लोगों के साथ आपने उसे शेयर किया है, उनके पास निम्नलिखित में से कुछ होना चाहिए :
Mac जिसमें macOS 15.6 या उसके बाद का संस्करण और Pages 15.1 या उसके बाद का संस्करण है
iPhone जिसमें iOS 18 या उसके बाद का संस्करण और Pages 15.1 या उसके बाद का संस्करण है
iPad जिसमें iPadOS 18 या उसके बाद का संस्करण और Pages 15.1 या उसके बाद का संस्करण है
macOS 15.6 या बाद के संस्करण वाले Mac पर समर्थित ब्राउज़र में या Windows डिवाइस में iCloud के लिए Pages
ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसके पास न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताओं को पूरा न करने वाला Android डिवाइस या Apple डिवाइस हो, वह दस्तावेज़ देख सकता है, लेकिन उसे संपादित नहीं कर सकता।
नोट : शेयर किए गए दस्तावेज़ के लिए सभी Pages फ़ीचर उपलब्ध नहीं होती हैं। Apple सहायता लेख Pages, Numbers और Keynote सहयोग करें देखें।
ऑफ़लाइन काम करें
जब आप इंटरनेट से कनेक्टेड न हों, आप उस दस्तावेज़ पर कार्य जारी रख सकते हैं जिसे दूसरों के साथ शेयर किया गया है। आपके अगली बार ऑनलाइन होने पर बदलाव iCloud में ऑटोमैटिकली अपलोड हो जाएँगे। ऑफ़लाइन रहते हुए संपादन करें देखें।