
iCloud.com पर शेयर किए गए नोट्स संपादित करें
आप शेयर किए गए नोट्स संपादित कर सकते है। शेयर किए गए नोट के सभी प्रतिभागी नोट में किए गए किसी भी बदलाव को देख सकते हैं।
icloud.com/notes पर जाएँ, फिर अपने Apple खाता में साइन इन करें (यदि आवश्यक हो)।
निम्न में से एक क्रिया करें :
यदि आप ओनर हैं : अपनी नोट्स सूटी में नोट चुनें।
यदि आपने शेयर किए गए नोट का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है : अपनी नोट्स सूची में वह नोट चुनें।
यदि आपको नोट संपादित करने के लिए आमंत्रित किया गया है, लेकिन आपने आमंत्रण स्वीकार नहीं किया है : आपको प्राप्त हुए लिंक पर क्लिक करें, फिर “नोट्स में खोलें” पर क्लिक करें।
पहली बार नोट खोलने के बाद, वह iCloud.com पर आपकी नोट्स सूची में दिखाई देता है।
नोट को संपादित करें।
जब कोई शेयर किए गए नोट को संपादित करता है, तब नोट शेयर करने वाले सभी लोगों को परिवर्तन दिखाई देते हैं, लेकिन कोई यह नहीं देख सकता कि वे परिवर्तन किसने किए हैं। नोट्स सूची में नोट के नीचे दिया समय पिछली बार का संपादित समय दिखाता है। यदि आप वर्तमान में किसी शेयर किए गए नोट को संपादित नहीं कर रहे हैं, तो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे संपादित करने पर नोट्स सूची में नोट के पास पीले रंग का बिंदु दिखाई देता है।
यदि आपको किसी ऐसे ईमेल पते या फ़ोन नंबर का उपयोग करके आमंत्रित किया जा रहा है जो आपके द्वारा iCloud के लिए उपयोग करने वाले Apple खाते से संबद्ध नहीं है, तो आप प्रेषक को सही ईमेल पते या फ़ोन नंबर का उपयोग करके आमंत्रण फिर से भेजने के लिए कहें। आप उस ईमेल पते या फ़ोन नंबर को अपने Apple खाते के साथ संबद्ध करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का भी अनुसरण कर सकते हैं।