
Apple School Manager में OneRoster यूज़र टेम्पलेट का उपयोग करें
SFTP का उपयोग करके विद्यार्थी, प्रशिक्षक और स्टाफ़ खाते इंपोर्ट करने के लिए, OneRoster यूज़र टेम्पलेट का उपयोग करें। person_id की वैल्यू सभी स्थानों के लिए अलग-अलग होनी चाहिए। पासवर्ड नीति के परिदृश्य देखें।
नोट : यदि फ़ेडरेट प्रमाणीकरण चालू है, तो एक ईमेल पता आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त यदि दिया गया ईमेल पता, फ़ेडरेट डोमेन का उपयोग करता है, तो वह ईमेल पता अलग होना ज़रूरी है। यदि ईमेल पता फ़ेडरेट डोमेन में है, तो यूज़र खाता भी फ़ेडरेट होना चाहिए। फ़ेडरेट प्रमाणीकरण का परिचय देखें।
मान  | विवरण  | उदाहरण  | आवश्यक/विशिष्ट  | ||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
sourcedId  | संख्या का उपयोग आपकी वि.सू.प्र या अन्य डेटाबेस में इस व्यक्ति की विशिष्ट पहचान करने के लिए किया जाता है। .csv रोस्टर और कक्षाओं में इस व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए समान sourcedId मान का उपयोग करें।  | AE4A6BB3-8D97-446A-BAA9-EDEA892453D3  | हाँ/हाँ  | ||||||||
स्थिति  | व्यक्ति के रिकार्ड की स्थिति। दो विकल्प हैं : “सक्रिय” या “हटाया जाना है।”  | सक्रिय  | नहीं/नहीं  | ||||||||
dateLastModified  | वह तारीख़ जब इस व्यक्ति की जानकारी अंतिम बार संशोधित की गई थी। तारीख़ों को ISO 8601 फ़ॉर्मैट (आमतौर पर YYYY-MM-DD के रूप में फ़ॉर्मेट किया जाता है) का उपयोग करके व्यक्त किया जाना चाहिए।  | 2024-06-26  | नहीं/नहीं  | ||||||||
enabledUser  | दो विकल्प हैं : “सही और “ग़लत।” सही यह दर्शाता है कि व्यक्ति सक्रिय है। ग़लत यह दर्शाता है कि व्यक्ति सक्रिय है लेकिन स्थानीय प्रशासनिक नियमों के आधार पर सिस्टम ऐक्सेस सीमित है।  | सही  | नहीं/नहीं  | ||||||||
orgSourcedIDs  | उस संगठन की sourcedId जिससे यह व्यक्ति संबंधित है। अधिकतर मामलों में यह माना जाता है कि व्यक्ति एक ही स्कूल से संबंधित है।  | 9P8O7I6U-5XCT-1WQ0-7F6G-3K2L1R6CVBMD  | हाँ/नहीं  | ||||||||
भूमिका  | इस व्यक्ति की भूमिका। दो विकल्प हैं : “विद्यार्थी और “शिक्षक।” यदि रिक्त छोड़ दिया जाए, तो इस व्यक्ति को ऑटोमैटिकली विद्यार्थी की भूमिका सौंप दी जाएगी।  | विद्यार्थी  | हाँ/नहीं  | ||||||||
यूज़रनेम  | आपकी वि.सू.प्र या अन्य स्कूल डेटाबेस में इस व्यक्ति का यूज़रनेम।  | eblock  | हाँ/नहीं  | ||||||||
userIDs  | इस व्यक्ति के लिए बाहरी मशीन के पढ़ने योग्य ID (उदाहरण के लिए, एक LDAP ID)। पहचानकर्ता की प्रकृति को दर्शाने के लिए ID के साथ उसका प्रकार भी होना चाहिए।  | {LDAP:Id} {LDAP:Id},{LTI:Id},{Fed:Id}  | नहीं/नहीं  | ||||||||
givenName  | विद्यार्थी का पहला या दिया गया नाम।  | Eliza  | हाँ/नहीं  | ||||||||
familyName  | व्यक्ति का अंतिम या पारिवारिक नाम।  | Block  | हाँ/नहीं  | ||||||||
middleName  | व्यक्ति का मध्य नाम।  | M  | हाँ/नहीं  | ||||||||
पहचानकर्ता  | बैज संख्या या ID संख्या जो आपके संगठन में इस व्यक्ति की पहचान करती है। sourcedId से अलग, पहचानकर्ता का उपयोग .csv फ़ाइलों में इस व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए नहीं किया जाता है।  | 49  | हाँ/हाँ  | ||||||||
ईमेल  | व्यक्ति का ईमेल पता।  | eb@townshipschools.org  | प्रबंधित Apple खाता बनाने के लिए आवश्यक/हाँ  | ||||||||
SMS  | इस व्यक्ति के लिए SMS नंबर।  | 888-555-1212  | नहीं/नहीं  | ||||||||
फ़ोन  | इस व्यक्ति का फ़ोन नंबर।  | 888-555-1212  | नहीं/नहीं  | ||||||||
agentSourcedIDs  | उन व्यक्तियों की SourcedIds जिनके साथ इस व्यक्ति का संबंध है। यदि अनेक ID की आवश्यकता हो, तो डबल कोटेशन का उपयोग करें और कोमा से अलग करें। अधिकतर मामलों में यह माता-पिता के रिश्तों को दिखाता है।  | AZP66BB3-8D97-446A-BQQ9-EDEA892453D3  | नहीं/नहीं  | ||||||||
ग्रेड  | इस व्यक्ति से संबंधित ग्रेड स्तर।  | 9  | हाँ/नहीं  | ||||||||
पासवर्ड  | इस व्यक्ति को अपने खातों में साइन-इन करने के लिए इस पासवर्ड नीति की आवश्यकता होगी। इसके तीन विकल्प हैं : “8” (मानक नीति; यह पूर्वनिर्धारित है), “6” (छह अंकीय नीति) और “4” (चार अंकीय नीति)। यह मान स्थान पासवर्ड नीति और पहले सेट की गई सभी पासवर्ड नीति को ओवरराइड कर देती है। यदि .csv फ़ाइल में पासवर्ड को रिक्त छोड़ा गया है, तो स्थान पर विद्यार्थियों के लिए डिफ़ॉल्ट पासवर्ड नीति को निम्न के अनुसार सेट किया जा सकता है : 
  | 8  | नहीं/नहीं  | ||||||||