
Apple¬School¬Manager में OneRoster संगठन टेम्पलेट का उपयोग करें
SFTP का इस्तेमाल करके विद्यालय या विभाग के स्थान इंपोर्ट करने के लिए OneRoster संगठन टेम्पलेट का इस्तेमाल करें।
नोट : आप उस मूल स्थान में विद्यार्थी या स्टाफ़ खाते बनाने के लिए SFTP का उपयोग नहीं कर सकते जिसे उस समय सेटअप किया गया था जब आपके संगठन को Apple द्वारा Apple School Manager का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी।
मान | विवरण | उदाहरण | आवश्यक/विशिष्ट | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
sourcedID | संख्या का उपयोग आपकी वि.सू.प्र या अन्य डेटाबेस में इस स्कूल की विशिष्ट पहचान करने के लिए किया जाता है। यह मान सभी संगठनों में विशिष्ट होना चाहिए। | 7BF83DE0-9D69-4662-A1E9-DAAD468DEF09 | हाँ/हाँ | ||||||||
स्थिति | संगठन के रिकार्ड की स्थिति। दो विकल्प हैं : “सक्रिय” या “हटाया जाना है।” | सक्रिय | नहीं/नहीं | ||||||||
dateLastModified | वह तारीख़ जब इस संगठन की जानकारी अंतिम बार संशोधित की गई थी। तारीख़ों को ISO 8601 फ़ॉर्मेट (आमतौर पर YYYY-MM-DD के रूप में फ़ॉर्मेट किया जाता है) का उपयोग करके व्यक्त किया जाना चाहिए। | 2024-06-26 | नहीं/नहीं | ||||||||
नाम | संगठन का नाम। | टाउनशिप विद्यालय | हाँ/नहीं | ||||||||
प्रकार | संगठन का प्रकार। दो विकल्प हैं : “ज़िला” या “विद्यालय।” | विद्यालय | नहीं/नहीं | ||||||||
पहचानकर्ता | विद्यालय या ज़िले के लिए नेशनल सेंटर फ़ॉर ऐजुकेशन स्टेटिस्टिक्स (NCES) ID। ID खोजने के लिए, NCES वेबसाइट पर search पेज देखें। | 012345678910 | नहीं/नहीं | ||||||||
parentSourceId | मूल संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन की sourcedId। | A0DB0023-B611-4152-AEC9-823C2ADA843C | नहीं/नहीं |