
Apple School Manager में Microsoft Entra ID SCIM यूज़र खाते के कॉन्फ़्लिक्ट हल करना
जब आप यूज़र को Apple School Manager में इंपोर्ट करने के लिए पहली बार Microsoft Entra ID SCIM का उपयोग करते हैं, तो "ऑटो मर्ज" अक्षम होना चाहिए और यूज़र खाते के सभी कॉन्फ़्लिक्ट मैन्युअल रूप से हल किए जाने चाहिए।
महत्वपूर्ण : अगर ऑटो मर्ज चालू है, तो नए खातों को मौजूदा खातों के साथ Apple School Manager में मर्ज कर दिया जाता है।
यदि आप Microsoft Entra ID से डिस्कनेक्ट करके फिर से कनेक्ट करते हैं, तो आप Entra ID खातों को मर्ज करना और किसी डेटा सोर्स (जैसे कि SFTP) का उपयोग करके पहले इंपोर्ट किए मौजूदा Apple School Manager खातों को मर्ज करना चुन सकते हैं। फिर से कनेक्ट करने के बाद, Entra ID प्रोविज़निंग लॉग देखें। Apple School Manager में सभी खाते सिंक होने के बाद, आप किसी भी खाता मर्ज होने की समस्याओं से बचने के लिए ऑटो मर्ज अक्षम कर सकते हैं।
ऑटो मर्ज अक्षम करें
अगर आप किसी कॉन्फ़्लिक्ट होने वाले खाते को SCIM से कनेक्ट रखना चाहते हैं, तो 'ऑटो मर्ज’ को अक्षम करके मैन्युअल रूप से कॉन्फ़्लिक्ट को हल करना शुरू करें।
Apple School Manager
में, ऐसे यूज़र से साइन इन करें जिसकी भूमिका प्रशासक, साइट प्रबंधक या लोग प्रबंधक की है।साइडबार में नीचे अपना नाम चुनें, फिर प्राथमिकताएँ चुनें
, फिर डायकेक्टरी सिंक चुनें
।ऑटो मर्ज बंद करें।
Microsoft Entra ID यूज़र खाते के कॉन्फ़्लिक्ट मैन्युअल रूप से हल करना
यदि आप किसी कॉन्फ़्लिक्ट वाले खाते को SCIM का उपयोग करके कनेक्ट करना चाहते हैं, तो आप कॉन्फ़्लिक्ट को मैन्युअल रूप से हल कर सकते हैं।
Apple School Manager
में, ऐसे यूज़र से साइन इन करें जिसकी भूमिका प्रशासक, साइट प्रबंधक या लोग प्रबंधक की है।साइडबार में नीचे अपना नाम चुनें, फिर प्राथमिकताएँ चुनें
, फिर डायकेक्टरी सिंक चुनें
।SCIM सेक्शन के आगे 'संपादित करें', खाता कॉन्फ़्लिक्ट संदेश को ध्यान से पढ़ें, फिर 'हल करें' चुनें।
खाता कॉन्फ़्लिक्ट की सूची को डाउनलोड करने के लिए 'कॉन्फ़्लिक्ट डाउनलोड करें' बटन चुनें, फिर कॉन्फ़्लिक्ट की समीक्षा करें।
यदि कॉन्फ़्लिक्टिंग खाते वही हैं, जो Microsoft Entra ID और Apple School Manager में एक-दूसरे के जैसे हैं, तो 'मर्ज करें' चुनें।
कॉन्फ़्लिक्ट कैसे हो सकते हैं
कॉन्फ़्लिक्ट इनमें से किसी एक तरीके से हो सकते हैं:
SFTP या SIS से इंपोर्ट किए गए यूज़र खाते के लिए खाता यूज़र नाम मौजूदा प्रबंधित Apple खाते के साथ कॉन्फ़्लिक्ट करता है
SCIM कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दिया गया था और वापस कनेक्ट किया गया था, और SCIM का उपयोग करके एक Apple School Manager खाते को इंपोर्ट किया गया था।
Apple School Manager यूज़र खाते का एक व्यक्ति ID मान और एक प्रबंधित Apple खाता होता है, जो उस Microsoft Entra ID यूज़र नाम से मेल खाता है, जिसे आप SCIM का इस्तेमाल करके इंपोर्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।
केवल असाइन किए गए यूज़र्स और समूहों को सिंक करें विकल्प सक्षम है और इसी क्रम में आगे दी गई क्रियाएँ होती हैं।
1. यूज़र को Apple School Manager Entra ID ऐप से हटा दिया जाता है।
2. इसके बाद यूज़र को Microsoft Entra ID से डिलीट कर दिया जाता है।
3. Microsoft Entra ID में उसी यूज़र नाम के साथ एक नया यूज़र बनाया जाता है।
4. उस नए यूज़र को Apple School Manager Entra ID ऐप में जोड़ दिया जाता है।
