
Apple School Manager में Apple विद्यार्थी टेम्पलेट का उपयोग करें
SFTP का उपयोग करके विद्यार्थी खाते इंपोर्ट करने के लिए Apple विद्यार्थी टेम्पलेट का उपयोग करें। person_id की वैल्यू सभी स्थानों के लिए अलग-अलग होनी चाहिए। पासवर्ड नीति के परिदृश्य देखें।
आप इस टेम्प्लेट में अधिक स्थान कॉलम जोड़कर किसी विद्यार्थी को एक से ज़्यादा स्थान असाइन कर सकते हैं। आप अधिकतम 998 स्थान कॉलम जोड़ सकते हैं—जिनके नाम location_id_2, location_id_3, आदि होंगे। ये अधिकतम location_id_999 तक हो सकते हैं। हर विद्यार्थी के लिए, आप वैकल्पिक रूप से इनमें से हर एक कॉलम में एक और location_id डाल सकते हैं। यह ID, Locations टेम्प्लेट में मौजूद location_id में से एक होनी चाहिए। अगर इसमें दर्ज ID का मिलान नहीं होता, तो अपलोड नहीं किया जा सकेगा। Apple स्थान टेम्प्लेट देखें।
नोट : यदि फ़ेडरेट प्रमाणीकरण चालू है, तो एक ईमेल पता आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त यदि दिया गया ईमेल पता, फ़ेडरेट डोमेन का उपयोग करता है, तो वह ईमेल पता अलग होना ज़रूरी है। यदि ईमेल पता फ़ेडरेट डोमेन में है, तो यूज़र खाता भी फ़ेडरेट होना चाहिए। फ़ेडरेट प्रमाणीकरण का परिचय देखें।
मान | विवरण | उदाहरण | आवश्यक/विशिष्ट | ||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
person_id student_id के नाम से भी जाने जाते हैं | संख्या का उपयोग आपकी वि.सू.प्र या अन्य डेटाबेस में इस व्यक्ति की विशिष्ट पहचान करने के लिए किया जाता है। .csv कक्षा तालिकाओं और कक्षाओं में इस व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए समान person_id का उपयोग करें। | AE4A6BB3-8D97-446A-BAA9-EDEA567453D3 | हाँ/हाँ | ||||||||
location_id | इसका संबंध इस व्यक्ति के स्कूल और विभाग के स्थान ID से होता है। | 7BF83DE0-9D69-4662-A1E9-DAAD468DEF09 | हाँ/नहीं | ||||||||
first_name | विद्यार्थी का पहला या दिया गया नाम। | Eliza | हाँ/नहीं | ||||||||
last_name | व्यक्ति का अंतिम या पारिवारिक नाम। | Block | हाँ/नहीं | ||||||||
middle_name | व्यक्ति का मध्य नाम। | M | नहीं/नहीं | ||||||||
person_number | बैज संख्या या ID संख्या जो आपके संगठन में इस व्यक्ति की पहचान करती है। person_id से अलग person_number का उपयोग .csv फ़ाइलों में इस व्यक्ति को संदर्भित करने के लिए नहीं किया जाता है। | 49 | नहीं/नहीं | ||||||||
grade_level | इस व्यक्ति से संबंधित ग्रेड स्तर। | 9 | नहीं/नहीं | ||||||||
email_address | व्यक्ति का ईमेल पता। | eb@townshipschools.org | नहीं/नहीं | ||||||||
sis_ username | आपकी वि.सू.प्र या अन्य स्कूल डेटाबेस में इस व्यक्ति का यूज़रनेम। | eblock | नहीं/नहीं | ||||||||
password_policy | इस व्यक्ति को अपने खातों में साइन-इन करने के लिए इस पासवर्ड नीति की आवश्यकता होगी। इसके तीन विकल्प हैं : “8” (मानक नीति; यह पूर्वनिर्धारित है), “6” (छह अंकीय नीति) और “4” (चार अंकीय नीति)। यह मान स्थान पासवर्ड नीति और पहले सेट की गई सभी पासवर्ड नीति को ओवरराइड कर देती है। यदि .csv फ़ाइल में password_policy को रिक्त छोड़ा गया है, तो स्थान के लिए डिफ़ॉल्ट पासवर्ड नीति को निम्न के अनुसार सेट किया जा सकता है :
| 8 | नहीं/नहीं |