Apple Business Connect में टीम सदस्यों को जोड़ें, संपादित करें और हटाएँ
आप टीम के सदस्यों को जोड़ कर सकते हैं और उन्हें ब्रैंड और स्थान की जानकारी संपादित करने दे सकते हैं। उन्हें जोड़ने से पहले, समीक्षा करें कि कौन-सी भूमिकाएँ उपलब्ध हैं और प्रत्येक भूमिका के पास कौन-कौन-से विशेषाधिकार हैं।
टीम का सदस्य जोड़ें
यदि आपने Apple Business Connect में पहले से साइन इन नहीं किया है, तो अपने खाते से साइन इन करें।
यदि आप एक से ज़्यादा कंपनियों के प्रशासक हैं, तो कंपनी की सूची में से उपयुक्त कंपनी चुनें
.साइडबार में, टीम
चुनें, फिर टीम सदस्य को आमंत्रित करें
चुनें।यूज़र का प्रथम नाम, उपनाम और ईमेल पता दर्ज करें।
यदि यूज़र के पास ब्रैंड प्रबंधक की भूमिका होगी, तो इनमें से कोई एक काम करें:
“सभी वर्तमान और भविष्य के ब्रैंड” चुनें, फिर 'हो गया' चुनें।
(ब्रैंड नाम या देश कोड से) खोजें, वे ब्रैंड चुनें जिन्हें आप इस यूज़र से प्रबंधित कराना चाहते हैं, फिर 'हो गया' चुनें।
'आमंत्रित करें' चुनें।
यूज़र को सूचित करें कि वे ईमेल आने की उम्मीद करें ताकि—अगर ज़रूरत पड़े—तो वे यह सुनिश्चित कर सकें कि कोई भी फ़िल्टर apple.com के सभी डोमेन से मेल आने दे।
टीम सदस्य की भूमिका संपादित करें
यदि आपने Apple Business Connect में पहले से साइन इन नहीं किया है, तो अपने खाते से साइन इन करें।
यदि आप एक से ज़्यादा कंपनियों के प्रशासक हैं, तो कंपनी की सूची में से उपयुक्त कंपनी चुनें
.साइडबार में टीम
चुनें।सूची में से कोई यूज़र चुनें, 'संपादित करें' चुनें, फिर 'सहेजें' चुनें।
नोट : आपकी कंपनी के पास 10 व्यवस्थापक तक हो सकते हैं। Apple Business Connect इस सीमा को तब लागू करता है, जब आप किसी यूज़र की भूमिका को व्यवस्थापक में बदलते हैं और आपकी कंपनी के पास कुल 10 सक्रिय और आमंत्रित व्यवस्थापक हैं।
टीम सदस्य को हटाएँ
यदि आपने Apple Business Connect में पहले से साइन इन नहीं किया है, तो अपने खाते से साइन इन करें।
यदि आप एक से ज़्यादा कंपनियों के प्रशासक हैं, तो कंपनी की सूची में से उपयुक्त कंपनी चुनें
.साइडबार में टीम
चुनें।सूची में से कोई यूज़र चुनें, 'यूज़र हटाएँ' चुनें फिर 'हटाएँ' चुनें।