
Apple Business Connect में ब्रैंड संपादित करें
अगर आपकी कंपनी अपना ब्रैंड नाम या लोगो में मामूली बदलाव करती है, तो आप वह जानकारी Apple Business Connect में संपादित कर सकते हैं। बदलाव करने के बाद, Apple को उन अपडेट के लिए अनुमति देनी होगी और इस जानकारी को आपके ग्राहक की Apple सेवाओं में दिखाई देने में पाँच व्यावसायिक दिन तक लग सकते हैं। यहाँ मामूली बदलाव के कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
Better Bag अपने लोगो का रंग गहरे हरे रंग से बदलकर हल्का हरा कर रही है।
Better Bag अपना नाम बदलकर Better Bags कर रही है (एक s जोड़ रहा है)।
नोट : मौजूदा लोगो का आकार बदलने को रीब्रैंड नहीं माना जाता है।
रीब्रैंडिंग
यदि आपकी कंपनी इनमें से किसी में या सभी में बड़े बदलाव कर रही है, तो इसे रीब्रैंडिंग कहा जाता है और आपको Apple Business Connect में ये बदलाव करने होंगे:
मौजूदा ब्रैंड लोगो: उदाहरण के लिए, Better Bag अपने लोगो में दो B अक्षरों को बदलकर बैग की दो इमेज लगा रही है। आपको एक नया ब्रैंड लोगो जोड़ना होगा।
मौजूदा ब्रैंड का नाम: उदाहरण के लिए, Better Bag अपने ब्रैंड का नाम बदलकर The Best Bags कर रही है। आपको एक नया ब्रैंड नाम जोड़ना होगा।
कंपनी का नाम: उदाहरण के लिए, Better Bag ने किसी और कंपनी का अधिग्रहण किया है जिसका नाम Best Bags है और वह सभी Better Bag स्टोर को The Best Bags स्टोर में रीब्रैंड करना चाहती है।
हो सकता है इसमें केवल लोगो में बदलाव हो, केवल नाम में बदलाव हो, या फिर दोनों हो।
बदलाव करने के बाद, Apple को अपडेट के लिए अनुमति देनी होगी। आपके पास कितने स्थान हैं इसके आधार पर, इस बदलाव में थोड़ा समय लग सकता है और आपके ग्राहकों की Apple सेवाओं में यह जानकारी दिखाई देने में 5 व्यावसायिक दिन तक का समय लग सकता है।
आपके शुरू करने से पहले
यदि ब्रैंड के नाम में बड़ा बदलाव करना आवश्यक है, तो ऐसी स्थिति में Apple कुछ समय के लिए Apple Maps में दोनों नाम बनाए रखता है। उदाहरण के लिए, जब कोई नए ब्रैंड के नाम का उपयोग करके खोज करता है, तो खोज नतीजों में स्थान 'खुला’ दिखाई देता है। जब कोई पुराने ब्रैंड के नाम का उपयोग करके खोज करता है, तो स्थान 'बंद’ दिखाई देता है।
जब आप सैकड़ों या हज़ारों स्थानों को रीब्रैंड करते हैं, तो वास्तविक स्थानों पर साइनेज में बदलावों के साथ ही Apple Business Connect में स्थानों के लिए अपडेट शेड्यूल करना मददगार हो सकता है। यदि Apple Maps में दिखाए गए स्थान, ग्राहकों को दिखाई देने वाले वास्तविक स्थानों से मेल खाते हैं, तो उन्हें बेहतर अनुभव मिलता है। Apple Business Connect टीम उन कंपनियों की सहायता करती हैं जिन्हें अपनी रीब्रैंडिंग में अधिक समय की आवश्यकता होती है।
नोट : यदि आप तीसरे पक्ष के भागीदार के साथ काम करते हैं, तो आपके लिए रीब्रैंडिंग मैनेज करने के लिए उनसे संपर्क करें।
आप जिन स्थानों को विशेष रूप से नए ब्रैंड में नहीं जोड़ते हैं, वे पुराने ब्रैंड में खुले रहते हैं। यदि यह स्थान पुराने ब्रैंड के तहत स्वतंत्र रहते हैं, तो किसी अन्य व्यक्ति को उनकी सूचना प्रबंधित करना सुविधाजनक रहेगा।
ब्रैंड लोगो अपडेट करने पर, Apple Business Connect उस लोगो से जुड़े सभी हिस्सों में उसे बदल देता है जैसे:
हर स्थान के लिए प्लेस कार्ड पर
ब्रैंडेंड मेल
Tap to Pay on iPhone
यदि आप रीब्रैंडिंग प्रोसेस के पहले या उसके दौरान कुछ पूछना चाहते हैं, तो Apple Business Connect सहायता से संपर्क करें।
अपनी कंपनी को रीब्रैंड करें
क्या बदलाव हो रहा है, इसके आधार पर इनमें से किसी को भी पूरा करें। यदि आपको ब्रैंड लोगो और ब्रैंड का नाम बदलना है, तो केवल एक बार एक ब्रैंड कार्य जोड़ें को पूरा करें।
आइटम बदलना | कार्य पूरा करें | कार्य में बदलाव |
---|---|---|
ब्रैंड लोगो | Apple Business Connect लोगो गाइडलाइंस देखें और चरण 3 में मौजूद ब्रैंड के नाम का उपयोग करें। | |
ब्रैंड का नाम | चरण 8 में मौजूदा ब्रैंड लोगो का उपयोग करें। | |
कंपनी का नाम | कोई नहीं। |