Mac पर तस्वीर में तस्वीर बर्स्ट देखें
आप अपने iPhone का उपयोग करके तेज़ी से तस्वीरों का बर्स्ट शूट कर सकते हैं, जिससे आप तेज़ गतिशील विषयों की बेहतर तस्वीर लेने में सक्षम होते हैं। जब आप तस्वीर में कोई तस्वीर बर्स्ट इंपोर्ट करते हैं, तो यह इंपोर्ट और बर्स्ट में प्रदर्शित होता है। जब आप कोई बर्स्ट खोलते हैं, तो आप बर्स्ट के सभी शॉट्स देख सकते हैं और काम करने के लिए अपना पसंदीदा शॉट चुन सकते हैं।
अपने Mac पर तस्वीर ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में मीडिया प्रकार के नीचे बर्स्ट पर क्लिक करें।
अगर आपको साइडबार में बर्स्ट दिखाई नहीं देता है, तो साइडबार में मीडिया प्रकार पर पॉइंटर दबाकर रखें, फिर
पर क्लिक करें।
जिस बर्स्ट को देखना चाहते हैं, उस पर डबल-क्लिक करें।
बर्स्ट से तस्वीरें चुनने के लिए, तस्वीर के ऊपरी-बाएँ कोने में ‘चयन करें’ बटन पर क्लिक करें।
हर उस तस्वीर पर क्लिक करें जिसे आप एकल तस्वीर के रूप में सहेजना चाहते हैं।
आप जब किसी तस्वीर पर क्लिक करते हैं, तो तस्वीर के नीचे थंबनेल पर एक चेकमार्क दिखाई देता है।
नुस्ख़ा : कई तस्वीरों को एक साथ देखने के लिए दाएँ और बाएँ ऐरो कीज़ का उपयोग करें।
तस्वीरों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेने पर, पूर्ण पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
बर्स्ट में चयनित तस्वीरें रखें और अन्य को डिलीट करें : केवल चयन रखें पर क्लिक करें।
चयनित तस्वीरें एकल रूप से इंपोर्ट में प्रदर्शित होती हैं और अचयनित तस्वीरें हालिया डिलीट किए गए में रखी जाती हैं। बर्स्ट इंपोर्ट में या बर्स्ट ऐल्बम में प्रदर्शित नहीं होता।
चयनित तस्वीरें एकल रूप से प्रदर्शित करें और सभी तस्वीरें बर्स्ट में रखें : सबकुछ रखें पर क्लिक करें।
चयनित तस्वीर एकल रूप से प्रदर्शित होती है और तस्वीर बर्स्ट अपरिवर्तित बना रहता है।