
iPhone पर Numbers में Apple Creator Studio को सब्सक्राइब करें
आप मुफ़्त में Apple Creator Studio का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। अपना मुफ़्त ट्रायल शुरू करने के लिए, बस अपने Apple खाते का इस्तेमाल करके मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन के लिए साइन अप करें। आप किसी भी समय अपना सब्सक्रिप्शन रद्द कर सकते हैं।
आप अपना सब्सक्रिप्शन परिवार के अन्य पाँच सदस्यों के साथ शेयर कर सकते हैं। iPhone यूज़र गाइड में फ़ैमिली शेयरिंग सेटअप करें देखें।
Apple Creator Studio के बारे में विवरण के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Creator Studio का परिचय देखें।
Numbers में Apple Creator Studio को सब्सक्राइब करें
अपने iPhone पर Numbers ऐप
पर जाएँ।दस्तावेज़ प्रबंधक में निम्नलखित में से एक काम करें :
टेम्पलेट चयनकर्ता खोलने के लिए “टेम्पलेट चुनें” पर टैप करें (अगर आपको “टेम्पलेट चुनें” दिखाई नहीं देता है, तो
पर टैप करें), फिर Apple Creator Studio बैनर या प्रीमियम टेम्पलेट पर टैप करें।मौजूदा स्प्रेडशीट खोलने के लिए उस पर टैप करें, टूलबार में
पर टैप करें, पठन दृश्य पर टैप करें, फिर स्क्रीन के शीर्ष पर Apple Creator Studio बटन पर टैप करें।
ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
अपना Apple Creator Studio सब्सक्रिप्शन रद्द करें या बदलें।
अपने iPhone पर सेटिंग
पर जाएँ।[अपने नाम] पर टैप करें, सब्सक्रिप्शन पर टैप करें, फिर Apple Creator Studio पर टैप करें।
नोट : अगर आपको अपना सब्सक्रिप्शन दिखाई नहीं देता है, तो सुनिश्चित करें कि आपने App Store में अपने Apple खाते में साइन इन किया है।
निम्नलिखित में से कोई एक कार्य करें :
अपना सब्सक्रिप्शन प्लान संशोधित करें : “सभी प्लान देखें” पर टैप करें, नया प्लान चुनें, फिर “सब्सक्राइब करें” पर टैप करें।
अपना सब्सक्रिप्शन या मुफ़्त ट्रायल रद्द करें : “सब्सक्रिप्शम रद्द करें” पर टैप करें, फिर ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
अगर आप अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करते हैं, तो आपको अपनी बिलिंग अवधि समाप्त होने तक प्रीमियम कॉन्टेंट और फ़ीचर का पूरा ऐक्सेस मिलता रहता है।
बेहतरीन अनुभव के लिए Apple Creator Studio को उसी Apple खाते से सब्सक्राइब करें जिसका इस्तेमाल आप iCloud के लिए करते हैं। कुछ Apple Creator Studio ऐप्स iCloud का इस्तेमाल करके प्रोजेक्ट, दस्तावेज़ों और कॉन्टेंट को डिवाइस के बीच सिंक करते हैं।