
iPhone पर Numbers में नया क्या है
Apple Creator Studio के साथ और भी अधिक अनलॉक करें
अपने प्रोजेक्ट को प्रीमियम कॉन्टेंट और टेमेप्लेट से बेहतर बनाएँ, नए AI फ़ीचर के साथ अपने वर्कफ़्लो को और दमदार बनाएँ और Pixelmator Pro, Final Cut Pro, Logic Pro इत्यादि का ऐक्सेस अनलॉक करें।
आपके प्रोजेक्ट के लिए प्रीमियम कॉन्टेंट
कॉन्टेंट हब का पूरा ऐक्सेस अनलॉक करें जिसमें Apple द्वारा क्यूरेट की गई विविध प्रकार की फ़ोटोग्राफ़ी, चित्रण और ग्राफ़िक्स शामिल हैं। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
कॉन्टेंट हब में विषय के आधार पर व्यवस्थित किए गए नए मीडिया के संग्रह खोजें। इमेज, चार्ट और अन्य ऑब्जेक्ट का परिचय देखें।
विभिन्न प्रकार की ज़रूरतों के लिए प्रीमियम टेम्पलेट का क्यूरेट किया हुआ संग्रह ऐक्सेस करें। स्प्रेडशीट बनाएँ देखें।
उन्नत इमेज निर्माण और संपादन
जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके उच्च-गुणवत्ता वाली इमेज और ग्राफ़िक एलिमेंट बनाएँ। टेक्स्ट विवरण से एक इमेज जनरेट करें* देखें।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें। टेक्स्ट विवरण की मदद से इमेज संपादित करें* देखें।
बड़ी स्क्रीन के लिए सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से इमेज गुणवत्ता अपस्केल करें। सुपर रिज़ोल्यूशन के साथ रिज़ोल्यूशन बढ़ाएँ देखें।
विज़ुअल दिलचस्पी के आधार पर ऑटो क्रॉप की मदद से मास्किंग सुझाव जनरेट करें। तस्वीर को ऑटो क्रॉप करें देखें।
सृजनशीलता के लिए प्रभावशाली AI फ़ीचर
अपनी स्प्रेडशीट में मैच डेटा जैसा डेटा दर्ज करने और फ़ॉर्मूला जनरेट करने के लिए मैजिक फ़िल का उपयोग करें। मैजिक फ़िल का उपयोग करें देखें।
संस्करण हिस्ट्री
iPhone पर Numbers अक्सर अपडेट किए गए होते हैं। अपडेट संचयी होते हैं, इसलिए जब आप Numbers के सबसे हालिया संस्करण का उपयोग करते हैं, उसमें सभी नवीनतम फ़ीचर होते हैं। आप प्रत्येक रिलीज़ के साथ शामिल किए गए नए फ़ीचर नीचे देख सकते हैं।
Numbers 15.1
Numbers अब Apple Creator Studio का हिस्सा है, जो ऐप्स का संग्रह है, जिनकी मदद से आप अपनी नवोन्मेषी सोच को वीडियो, संगीत, रचनात्मक इमेजिंग इत्यादि के लिए प्रभावशाली टूल के साथ साकार कर सकते हैं। आप मुफ़्त में Apple Creator Studio का इस्तेमाल करके देख सकते हैं। सब्सक्रिप्शन से Numbers में प्रीमियम कॉन्टेंट और प्रभावशाली नए इंटेलिजेंस फ़ीचर अनलॉक होते हैं। रियल टाइम में अन्य लोगों के साथ स्प्रेडशीट बनाने, देखने और संपादित करने और साथ ही उन्हें सहयोग देने के लिए सब्सक्रिप्शन आवश्यक नहीं है।
Apple Creator Studio सब्सक्राइबर के लिए नए फ़ीचर :
पेशेवर तरीक़े से डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट के नए विशिष्ट संग्रह के साथ अपना काम अलग दिखाएँ।
एकदम नए कॉन्टेंट हब में अपनी स्प्रेडशीट के लिए उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें, ग्राफ़िक्स, चित्रण इत्यादि एक्सप्लोर करें।
कॉन्टेंट हब में विशेषज्ञों द्वारा क्यूरेट किए गए नए कॉन्टेंट के संग्रहों की मदद से तेज़ी से प्रेरणा पाएँ।
प्रभावशाली जनरेटिव AI मॉडल का इस्तेमाल करके सीधे अपनी स्प्रेडशीट में आकर्षक इमेज और ग्राफ़िक्स बनाएँ।
नई इमेज बनाकर मौजूदा इमेज में जल्दी से संपादन लागू करें या शैली ऐडजस्ट करें।
सुपर रिज़ोल्यूशन की मदद से मौजूदा इमेज और ग्राफ़िक्स की स्पष्टता और विवरण बढ़ाएँ।
अपनी इमेज की बढ़िया फ़्रेमिंग के लिए ऑटो क्रॉप की मदद से सुझाव जनरेट करें।
पैटर्न पहचान के आधार पर डेटा का सुझाव देने या फ़ॉर्मूला जनरेट करने के लिए मैजिक फ़िल का उपयोग करें।
बड़े iCloud सहयोग के साथ अधिक मीडिया वाली स्प्रेडशीट पर एक साथ काम करें जिसकी फ़ाइल आकार सीमा 4GB है।
ऑप्टिमल अनुभव के लिए iOS 26 और इसके बाद के संस्करण पर Apple Creator Studio की पूरी फ़ंक्शनैलिटी उपलब्ध है। Apple Creator Studio के सब्सक्रिप्शन के लिए Apple खाता और इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। Apple Creator Studio के कुछ फ़ीचर के लिए ऐसा डिवाइस आवश्यक है जिसमें Apple Intelligence सक्षम है। Apple Creator Studio इंटेलिजेंस फ़ीचर के लिए पूरी सिस्टम आवश्यकताएँ और उपयोग सीमा पानी हैं, तो Apple Creator Studio का परिचय देखें।
अतिरिक्त नए फ़ीचर :
Liquid Glass के साथ अपनी स्प्रेडशीट पर काम करने का नया, अधिक प्रवाही तरीक़ा अनुभव करें।
संपादन करने योग्य नई आकृतियों के साथ अपने काम को अपनी पहचान दें।
Numbers 14.4
LET, LAMBDA, FILTER, SORT, और UNIQUE समेत 30 से अधिक नए एडवांस फ़ंक्शन का इस्तेमाल करें।
एकल फ़ॉर्मूला के परिणाम फैलने वाले ऐरे की मदद से एकाधिक सेल में देखें।
लेखन टूल की मदद से सीधे अपनी स्प्रेडशीट में टेक्स्ट संपादन करें (Apple Intelligence आवश्यक)।
स्प्रेडशीट को शॉर्टकट की मदद से अन्य फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें।
Freeform* की मदद से कॉपी और पेस्ट सुधारा गया।
Microsoft Excel स्प्रेडशीट इंपोर्ट या एक्सपोर्ट करते समय संगतता में सुधार आया।
Numbers 14.3
लेखन टूल की मदद से अपनी स्प्रेडशीट के लिए टेक्स्ट को प्रूफ़रीड करें, दोबारा लिखें, सारांश दें और लिखें।
इमेज प्लेग्राउंड की मदद से अपनी स्प्रेडशीट के लिए मज़ेदार, असली इमेज बनाएँ।
Siri आपकी स्प्रेडशीट में मौजूद कॉन्टेंट से संबंधित सवालों के जवाब देने के लिए ChatGPT का उपयोग कर सकती है।
बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार।
Numbers 14.2
आसानी से नई स्प्रेडशीट बनाने या हालिया स्प्रेडशीट ढूँढ़ने के लिए नए स्प्रेडशीट ब्राउज़र का उपयोग करें।
Numbers 14.1
इस अपडेट में बग फ़िक्स और प्रदर्शन में सुधार शामिल हैं।
Numbers 14.0
जब कोई व्यक्ति पहली बार सहयोगी स्प्रेडशीट में शामिल होता है, तो सुव्यवस्थित इन-ऐप सूचनाएँ आपको सूचित करती हैं।
iPhone या iPad पर ली गईं HEIC तस्वीरें जोड़ते समय फ़ाइल फ़ॉर्मैट और पूर्ण गुणवत्ता को सुरक्षित रखें।
अतिरिक्त स्थिरता और प्रदर्शन में सुधार।
Numbers 13.2
3D ऑब्जेक्ट के USDZ फ़ॉर्मैट में होते हुए अपनी स्प्रेडशीट को नया आयाम दें।
स्टिकर जोड़कर अपनी स्प्रेडशीट को अधिक अभिव्यंजक बनाएँ।*
आपके टाइप करने के साथ-साथ इनलाइन प्रिडिक्शन देखें।
FaceTime कॉल में होते हुए दूसरों को स्प्रेडशीट पर सहयोग देना आसानी से शुरू करें।
Spotlight की मदद से Numbers ढूँढते समय सुझाई गईं स्प्रेडशीट ढूँढें और खोलें।
दस्तावेज़ों को खोलने या इंपोर्ट करने के लिए उन्हें अपनी होम स्क्रीन पर Numbers आइकॉन पर ड्रैग करें।
Microsoft Office फ़ाइल से इंपोर्ट किए गए चार्ट पर से बाहरी बॉर्डर हटाएँ।
Numbers 13.1
स्टैक बार, कॉलम और एरिया चार्ट में पूर्णयोग सारांश लेबल दिखाएँ।
अपनी स्प्रेडशीट में स्केलेबल वेक्टर ग्राफ़िक (SVG) जोड़ें और किसी भी आकार में उनकी विज़ुअल गुणवत्ता को बनाए रखें।
इंपोर्ट की गईं SVG इमेज को अलग-अलग भागों में तोड़ें और भविष्य में उनका उपयोग करने के लिए उन्हें अपनी आकृति लाइब्रेरी में सहेजें।
अपनी स्प्रेडशीट में ProRes वीडियो डालें और उन्हें चलाएँ।
अपनी स्प्रेडशीट में तिथि और समय फ़ील्ड डालें।
Numbers 13.0
अपनी स्प्रेडशीट की एक कॉपी को सीधे शेयर मेनू से एक अलग फ़ॉर्मैट में एक्सपोर्ट करें और भेजें।
सहयोग ऐक्टिविटी के लिए सुधार और बग फ़िक्स शामिल रहते हैं।
Numbers 12.2
सहयोगात्मक स्प्रेडशीट में प्रत्येक व्यक्ति की हालिया ऐक्टिविटी के बारे में अप-टू-डेट रहें और दूसरों के जुड़ने, टिप्पणी देने और बदलाव करने पर सूचनाएँ पाएँ।
अपनी स्प्रेडशीट के अपडेट संदेश में आसानी से शेयर करें और देखें। सीधे सहयोगात्मक स्प्रेडशीट से संदेश भेजें या FaceTime कॉल शुरू करें।
मानों की तुलना करें और टेक्स्ट को BITAND, BITOR, BITXOR, BITLSHIFT, BITRSHIFT, ISOWEEKNUM, CONCAT, TEXTJOIN और SWITCH समेत नए फ़ंक्शन के साथ संयोजित करें।
इमेज के विषय को अलग करने के लिए उसके बैकग्राउंड को ऑटोमैटिकली हटाएँ।
समान कॉलम में मौजूद अन्य सेल के कॉन्टेंट के आधार पर ऑटोमैटिकली पूर्ण सुझाव देखें।
रंगों, रेखाएँ और संख्या फ़ॉर्मैट के लिए शैली चार्ट और उनके अतिरिक्त नियंत्रण।
Numbers 12.1
पंक्तियों और कॉलम को बड़े टेबल में डालते समय बेहतर प्रदर्शन।
Numbers 12.0
फ़ॉर्मूला, श्रेणियों या छिपे हुए मानों के बिना टेबल सेल के स्नैपशॉट को कॉपी करें।
फ़ॉन्ट आकार को अधिकतम दो दशमलव स्थानों तक अधिक सटीकता से संपादित करें।
VoiceOver की मदद से फ़ॉर्मूला बनाएँ और सेल को तेज़ी से ऑटोफ़िल करें।
Numbers 11.2
पैटर्न और ट्रेंड को एक्सप्लोर करना है, तो डेटा का तेज़ी से सारांश तैयार करने, उसे समूह में डालने और फिर से व्यवस्थित करने के लिए पिवट टेबल का उपयोग करें।
आपको अपने डेटा की समानताएँ और असमानताएँ आसानी से दिखाई दें, इसलिए एक ही बार में एकाधिक चरों को देखकर उनकी तुलना करने के लिए रडार चार्ट का उपयोग करें।
बेहतर फ़िल्टर की मदद से अपने डेटा में एंट्री की नक़ल और अनोखे मान ढूँढें और किसी विशिष्ट मान से मिलान करने वाली पंक्तियों को आसानी से दिखाने या छिपाने के लिए फिर से तैयार किए गए त्वरित फ़िल्टर का उपयोग करें।
iPhone पर ऐप्स के बीच टेक्स्ट, इमेज और अन्य आइटम को कॉपी करने के लिए ड्रैग और ड्रॉप करें।
लचीला सहयोग सहभागियों को शेयर की गई स्प्रेडशीट में दूसरों को जोड़ने देता है।*
त्वरित अनुवाद आपको कुल 11 भाषाओं में चुने गए टेक्स्ट का अनुवाद करने और उसे अपनी स्प्रेडशीट में टैप करके जोड़ने देता है।*
ऑडियो ग्राफ़ पिच बदलकर अलग-अलग मानों को दर्शाने वाला ऑडियो टोन बजाकर चार्ट को दृष्टि दोष वाले लोगों के लिए ऐक्सेस योग्य बनाता है।
Numbers 11.1
आकृतियों, रेखाओं, इमेज, ड्रॉइंग या टेक्स्ट बॉक्स जैसे ऑब्जेक्ट से वेबपृष्ठों, ईमेल पतों और फ़ोन नंबर को लिंक करें।
शेयर की गईं स्प्रेडशीट में फ़ॉर्म पर सहयोग देने के लिए समर्थन।
स्कूलवर्क ऐप का उपयोग करके Numbers में ऐक्टिविटी असाइन करने वाले शिक्षक अब बिताया गया समय जैसी विद्यार्थी की प्रगति देख सकते हैं।
Numbers 11.0
ऑब्जेक्ट के रूप और स्थान को ऐडजस्ट करने के लिए “इंस्पेक्टर व्यवस्थित करें” में नए संपादन नियंत्रणों का उपयोग करें।
टेक्स्ट आकार, रिक्ति, टेबल आकार, इत्यादि के लिए सटीक मान दर्ज करने हेतु ऑनस्क्रीन कीपैड का उपयोग करें।
ऑब्जेक्ट या टेबल सेल पर टैप करके उन्हें चयन में जोड़ें या उन्हें ड्रैग करके उन्हें चयन से हटाएँ।
स्प्रेडशीट को हमेशा संपादन दृश्य में खोलने के लिए “अधिक” > सेटिंग्ज़ > संपादन में एक नया विकल्प।
टेबल सेल, टेक्स्ट ऑब्जेक्ट और आकृतियों में फ़ोन नंबर लिंक जोड़ें।
अपनी स्प्रेडशीट को सारांश वर्कशीट के बिना Microsoft Excel में एक्सपोर्ट करें।
iPhone पर Numbers 15.1 के लिए iOS 18 या उसके बाद का संस्करण आवश्यक है। App store में Numbers उपलब्ध है और उसे डाउनलोड करने के लिए Apple खाता आवश्यक है। फ़ीचर परिवर्तन के अधीन हैं और हो सकता है कुछ फ़ीचर के लिए इंटरनेट ऐक्सेस आवश्यक हो। अतिरिक्त शुल्क और नियम लागू हो सकते हैं।